Impulse International School

Impulse International School IIS is the place where innovation and quality education are the way of life.

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल, अंधरा ठाढ़ी को शुरू हुए आज एक मास पूर्ण हुआ।पिछले वर्ष की बाइस नवंबर को हमने स्थल पूजन किया था। ब...
22/05/2024

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल, अंधरा ठाढ़ी को शुरू हुए आज एक मास पूर्ण हुआ।

पिछले वर्ष की बाइस नवंबर को हमने स्थल पूजन किया था।

बाइस जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और बाइस अप्रैल से हमने छात्रों की कक्षाएं शुरू की।

प्रतिकूल परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए हमने इसी सेशन से 'स्कूल' शुरू करने के संकल्प को अन्यथा नहीं जाने दिया।

प्रथम दिन केवल पंद्रह बच्चे थे और आज मास बीतते हुए करीब सौ की संख्या में बच्चों की उपस्थिति हो गई है।

श्रीराम की कृपा से ही यह सबकुछ संभव हो रहा है। ध्येय निष्ठा से हम सभी अपने स्वप्न की पवित्रता को सिद्ध करें इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद ही पाथेय सिद्ध होगा।

बच्चों को ढ़ेर सारा स्नेह और अभिभावकों को स्नेह-सिक्त प्रणाम।

धन्यवाद।

10th पास बच्चों का स्वागत है। अनुशासित वातावरण में कोटा के शिक्षकों द्वारा पढ़ाई की व्यवस्था।सफलता की गारंटी। इमपल्स कोटा...
14/05/2024

10th पास बच्चों का स्वागत है।

अनुशासित वातावरण में कोटा के शिक्षकों द्वारा पढ़ाई की व्यवस्था।

सफलता की गारंटी। इमपल्स कोटा का साथ।

दिए गए नंबर्स पर विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें।

इमपल्स कोटा के बच्चों और शिक्षकों को अशेष शुभकामनाएं।मेडिकल और इंजीनियरिंग एस्पिरेन्ट्स का स्वागत है।विशेष जानकारी के लि...
08/05/2024

इमपल्स कोटा के बच्चों और शिक्षकों को अशेष शुभकामनाएं।

मेडिकल और इंजीनियरिंग एस्पिरेन्ट्स का स्वागत है।

विशेष जानकारी के लिए दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करें।

JEE-मेंस रिजल्ट में इमपल्स कोटा, दरभंगा के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं। सुखद भविष्य के लिए आशीर्वाद।1. आदर्श...
27/04/2024

JEE-मेंस रिजल्ट में इमपल्स कोटा, दरभंगा के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं।

सुखद भविष्य के लिए आशीर्वाद।

1. आदर्श आनंद को 99.2 परसेंटाइल
2. शम्स कमर को 99.1 परसेंटाइल और
3. उत्कर्ष कुमार को 98.5 परसेंटाइल।

पिछले ग्यारह वर्षों से इमपल्स कोटा अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तैयार कर रहा है।

आप भी अपने बच्चों के कैरियर संबंधित चर्चा के लिए आमंत्रित हैं।

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से होली की अशेष शुभकामनाएं।Happy Holi
25/03/2024

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से होली की अशेष शुभकामनाएं।

Happy Holi

Respected Teachers,Impulse International School anticipates great teachers in vicinity of its location.We select teacher...
02/03/2024

Respected Teachers,

Impulse International School anticipates great teachers in vicinity of its location.

We select teachers from out stations as well as we also prefer teachers from our nearby areas.

क्योंकि हमारा मानना है कि हमारे आसपास भी मेरिटोरियस तथा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल वाले शिक्षक भी जरूर होंगे।

अतः अगर आपको लगता है कि आप इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल के साथ ग्रोथ की ऊंची और लंबी उड़ान तय कर सकते हैं तो स्कूल मैनेजमेंट आपका स्वागत करता है।

Please feel free to dial given numbers or wp your resume.

धन्यवाद।

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में दरभंगा के प्रतिष्ठित IIT-JEE और NEET की कोचिंग संस्थान द्वारा 6th से 10th स्टैण्डर्ड...
29/02/2024

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में दरभंगा के प्रतिष्ठित IIT-JEE और NEET की कोचिंग संस्थान द्वारा 6th से 10th स्टैण्डर्ड तक के बच्चों को नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल, सिमुलतला, KVPY तथा ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी।

परमेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट के एक ट्रस्टी श्री पंकज प्रकाश स्वयं नवोदय विद्यालय से पढ़े हुए हैं और अभी बैंकिंग सेक्टर में उच्च अधिकारी संवर्ग में कार्यरत हैं।

अंधरा ठाढ़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के मेरिट में कोई कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश में उचित व्यवस्था का अभाव है जिससे मेरिट रहते हुए भी बच्चे पिछड़ जाते हैं।

Impulse International School का एजुकेशनल स्ट्रक्चर इसी कमी को खत्म करते हुए बच्चों को स्तरीय सुविधा देने पर कार्य कर रहा है।

आपके सहयोग-समर्थन-मार्गदर्शन की अपेक्षा है।

अंधरा ठाढ़ी का प्राचीन गौरव इस क्षेत्र के उद्भट विद्वानों की ज्ञान-परंपरा द्वारा स्थापित हुआ था।Andhra Tharhi was recogni...
27/02/2024

अंधरा ठाढ़ी का प्राचीन गौरव इस क्षेत्र के उद्भट विद्वानों की ज्ञान-परंपरा द्वारा स्थापित हुआ था।

Andhra Tharhi was recognized as 'Sheet of Knowledge' by eminent scholars.

इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल उसी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तथा अद्यतन व्यवस्था के साथ जोड़ने की प्रक्रिया के तहत कार्य करेगा।

We will certainly get our lost treasure of KNOWLEDGE.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-

7209804150
7209804154

25 मार्च 2024 से एडमिशन का शुभारंभ होगा।There will be no admission fee for first 100 students.ज्यादा जानकारी के लिए संपर...
25/02/2024

25 मार्च 2024 से एडमिशन का शुभारंभ होगा।

There will be no admission fee for first 100 students.

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें-

7209804150
7209804154

आदरणीय अभिभावकगण,शिक्षा पथस्य गातुवित' की वैदिक अवधारणा भारतीय समाज की सामूहिक, सामासिक तथा सामाजिक संपत्ति है। इस सूत्र...
24/02/2024

आदरणीय अभिभावकगण,

शिक्षा पथस्य गातुवित' की वैदिक अवधारणा भारतीय समाज की सामूहिक, सामासिक तथा सामाजिक संपत्ति है। इस सूत्र में विस्वास रखने वाले सभी व्यक्ति एक लक्ष्य की ओर उन्मुख सहयात्री हैं।

आप सबों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उपरोक्त विचार से प्रेरित दरभंगा के प्रमुख शिक्षण संस्थान 'Impulse KOTA' ने 'परमेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट' के तत्वावधान में अंधरा ठाढ़ी प्रक्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास हेतु 'Impulse International School' की शुरुआत करने का निश्चय किया है।

अंधरा-खोपा मुख्य सड़क पर राइस मिल के निकट स्थित यह 'इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल' दो सत्रों में शैक्षणिक गतिविधि संचालित करेगा।

सुबह के प्रथम सत्र में नर्सरी से पाँचवी क्लास तक के बच्चों को CBSE बोर्ड के आधार पर स्कूली शिक्षा प्रदान की जाएगी। अनुभवी और अनुशासित शिक्षकों द्वारा बेसिक स्तर से पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा इस सत्र में हमारे नौनिहालों को प्रदान करने का हमने संकल्प लिया है।

दोपहर बाद के सत्र में छ्ठी कक्षा से कक्षा दस तक के बच्चों को फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रतिष्ठित IIT और मेडिकल संस्थान 'इमपल्स कोटा' के अनुभवी शिक्षकों द्वारा नवोदय, सैनिक स्कूल, KVPY, ओलंपियाड, IIT और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

आप सब जानते ही हैं आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में राजस्थान के कोटा शहर में देश भर के बच्चे छ्ठी कक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगते हैं।

अपने अंधरा ठाढ़ी क्षेत्र के बच्चों को वही सुविधा प्रदान कर उनके सफल भविष्य की आधारशिला रखने का कार्य 'इमपल्स इंटरनेशनल स्कूल' के कैंपस में किया जाएगा।

हमें पूर्ण विस्वास है कि उपयुक्त तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभिभावक निश्चय ही इस महत्वपूर्ण व्यवस्था का लाभ अपने बच्चों को प्रदान करेंगे।

आपका विस्वास और हमारा एकनिष्ठ शैक्षणिक आचरण आनेवाले वर्षों में सफलता के स्वर्णिम कीर्तिमान रचेगा जिसके नायक हमारे-आपके बच्चे होंगे।

धन्यवाद।

Address

Andhra Tharhi
Jhanjharpur
847401

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Impulse International School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category