22/12/2025
✍️ मेहनत की लेखनी, सफलता की पहचान ✍️
इन बच्चों ने राइटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है और अपनी मेहनत व लगन के बल पर जिले के सभी स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बच्चों को जिला अधिकारी जी द्वारा सम्मानित किया गया, जो उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और बच्चों के आत्मविश्वास का परिणाम है। सभी होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
18/12/2025
🎉 गर्व का क्षण 🎉
पूरे झज्जर ज़िले में लेखन प्रतियोगिता में फर्स्ट और सेकेंड पोज़िशन प्राप्त वाले सभी होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई एवं सम्मान।
आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने ज़िले का नाम रोशन किया है।
✨ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ! ✨
02/12/2025
💥 पूरे हरियाणा में फ़र्स्ट — मुस्कान और भावना को सलाम! 💥
LPS ग्रुप का धन्यवाद, जिन्होंने सम्मान और सील्ड देकर हौसला बढ़ाया 🎉
आज ये हमारी बेटियाँ नहीं… हरियाणा की पहचान बनी हैं! 🌟
🔥 मुस्कान × भावना — नाम, मेहनत और टैलेंट की शान! 🔥
✨
17/11/2025
हमारे स्कूल में CA सागर सेनी जी का आगमन हुआ, जिसका स्वागत बच्चों ने बड़े उत्साह और सम्मान के साथ किया। 🙏🎉
सागर सेनी जी ने लगभग 3 घंटे का प्रेरणादायक लेक्चर दिया, जिसमें उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम के बारे में गहरी और उपयोगी जानकारी साझा की।
उन्होंने बच्चों को बताया कि—
✨ CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) क्या है, कैसे बनते हैं
✨ CS (कंपनी सेक्रेटरी) की पूरी प्रक्रिया
✨ कॉमर्स क्षेत्र में मिलने वाले अनगिनत कैरियर विकल्प
✨ सफलता के लिए आवश्यक कौशल, अनुशासन और सोच
उनके सरल और समझने योग्य तरीके ने छात्रों को नया उत्साह, नई दिशा और बड़ा लक्ष्य दिया।
आज का यह सत्र बच्चों के भविष्य को निखारने वाला साबित हुआ। 🌠
ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार की ओर से
CA सागर सेनी जी का दिल से धन्यवाद। 🙏
आपका मार्गदर्शन हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है।