21/06/2026
महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर वूमेन, झज्जर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
झज्जर, 21 जून। महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर वूमेन, झज्जर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के योग क्लब की प्रभारी डॉ. तितिक्षा रोहिल्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया। इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त अनेक छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीलम गर्ग ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर में डॉ अन्नू और श्रीमती आशा इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
18/06/2026
महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर विमेन, झज्जर में योग विचार गोष्ठी का आयोजन
उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा (DGHE) एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 6/6/12 को महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर विमेन, झज्जर में योग विचार गोष्ठी के प्रथम दिन योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में योग शिक्षा की भूमिका तथा योगासन आधारित खेलों की चुनौतियाँ एवं राष्ट्रीय खेलों में योग अभ्यास के लाभ" रहा। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं, एनएसएस एवं रेड क्रॉस स्वयंसेवकों तथा प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा आयुष विभाग से योग प्रशिक्षक श्री हरमेश जी रहे। योग क्लब की प्रभारी डॉ. तितिक्षा रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने व्याख्यान में श्री हरमेश जी ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में योग शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने योग से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा योग के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर भी चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दि
18/06/2026
महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन में तनाव मुक्त रहने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर नीलम गर्ग और योग प्रशिक्षक इंद्रजीत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की। योग प्रशिक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए योग बेहद जरूरी है। इन्होंने महर्षि पतंजलि के अनुसार योग के आठ अंग ( यम,नियम ,आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान, समाधि )बताएं । जो इंसान को शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। प्राणायाम और ध्यान के बाद छात्रों को अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर अनु बरवड़ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि आपके द्वारा आज किया गया योग आपके भविष्य को स्वस्थ बनाएगा। इस योग कक्षा में कॉलेज के विभिन्न संकायों बीए, बीकॉम ,बीएसी, की लगभग 100 से अधिक छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने पूरे उत्सव के साथ भाग लिया। सभी छात्रों के लिए जूस की व्यवस्था उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा की गई। सत्र के अंत में प्राचार्या ने छात्रों को खान-पान और अनियमित दिनचर्या से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह कार्यक्रम एनएसएस इकाई, रेड क्रॉस एवं खेल विभाग के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉक्टर अनु बरवड़ तथा रेड क्रॉस प्रभारी डॉक्टर सोनिया गोयल तथा डॉक्टर चित्रलेखा भी उपस्थित रहे। डॉक्टर तितिक्षा रोहिल्ला के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल रहा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने भविष्य में इस तरह की नियमित योग कक्षाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया।
02/06/2026
Last Date for Undergraduation (UG) Registration is extended upto 15.06.2026
31/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन
महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर के प्रांगण में 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के उपलक्ष्य में एनएसएस (NSS) इकाई द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य खतरों और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. अनु बरवड़ जी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने तंबाकू के नुकसान और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। स्वयंसेविकाओं ने भी अपने विचारों द्वारा समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रयास किए, जिसमें तनु, कविता तथा नैंसी आदि स्वयंसेविकाओं ने बताया कि इस दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य राष्ट्रों द्वारा वर्ष 1987 में की गई थी। पहली बार यह दिवस अप्रैल माह में मनाया गया था, हालांकि बाद में इसे मनाने के लिए 31 तारीख निर्धारित की गई। इसी के साथ उन्होंने धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। तदोपरांत रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने तंबाकू से होने वाली लत के दुष्प्रभाव और नशा मुक्त समाज तथा अन्य प्रेरक स्लोगन की तख्तियां हाथों में लेकर "तंबाकू का नाश हो स्वस्थ जीवन का विकास हो" जैसे नारे लगाकर समाज को झकझोरने वाले संदेश देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया ।एनएसएस इकाई का यह प्रयास निश्चित रूप से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला रहा ।कार्यक्रम का अंत में सभी ने "तंबाकू को ना कहे स्वास्थ्य को हां कहे" संकल्प के साथ किया ।डॉ अनु बरवड़ जी ने सभी स्वयंसेविकाओं को रजिस्टर देकर प्रोत्साहित किया। इसी के साथ सभा का समापन किया गया।@
18/04/2026
महाराजा अग्रसेन पीजी महिला महाविद्यालय, झज्जर में स्नातक कक्षा की फेयरवेल पार्टी का आयोजन
18 अप्रैल 2026 को महाराजा अग्रसेन पीजी महिला महाविद्यालय में स्नातक कक्षा की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी के अंतर्गत छात्राओं ने सभी प्राध्यापिकाओं को टाइटल देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ नीलम ने फीता काट कर एवं स्वागत में तिलक के साथ पार्टी की शुरुआत की। छात्राओं ने मंच का संचालन बख़ूबी किया। ऑल राउंडर पायल , मिस फेयरवेल प्राची , मिस पर्सनलिटी मनसा और मिस टैलेंटेड यशिका को चुना गया। प्राचार्या महोदया एवं सभी प्राध्यापिकाओं ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।फेयरवेल पार्टी के अंतर्गत सभी प्राध्यापिकाओं ने सभी छात्राओं को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अपने परिश्रम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।इस अवसर पर टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ मौजूद रहा।
15/04/2026
महाराजा अग्रसेन पीजी महिला महाविद्यालय, झज्जर में विज्ञान विभाग स्नातक एवं सभी स्नातकोत्तर कक्षाओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन
15 अप्रैल 2026 को महाराजा अग्रसेन पीजी महिला महाविद्यालय में विज्ञान विभाग स्नातक एवं सभी स्नातकोत्तर कक्षाओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में विज्ञान स्नातक की मेडिकल, नॉनमेडिकल, एम एस सी रसायन शास्त्र, एम ए इतिहास, एम ए राजनीतिक विज्ञान, एम ए भूगोल व एम ए अंग्रेजी की सभी छात्राओं ने मिलकर फेयरवेल पार्टी का आनंद लिया। फेयरवेल पार्टी के अंतर्गत छात्राओं ने सभी प्राध्यापिकाओं को टाइटल देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ नीलम ने फीता काट के एवं स्वागत में तिलक के साथ पार्टी की शुरुआत की। छात्राओं ने मंच का संचालन बख़ूबी किया। विज्ञान स्नातक से ऑल राउंडर तन्नू, मिस फेयरवेल ख्वाहिश, मिस पर्सनलिटी एकता, एम एस सी रसायन शास्त्र से ऑल राउंडर खुशबू, मिस फेयरवेल दिव्या, मिस पर्सनलिटी सोनिया,भूगोल विभाग से मिस फेयरवेल उर्मिला, मिस पर्सनालिटी प्रीति तथा मिस ऑल राउंडर ललिता, राजनीतिक विभाग से मिस फेयरवेल योगेश्वरी मिस पर्सनालिटी रवीना तथा मिस ऑल राउंडर पूनम, इतिहास विभाग से मिस फेयरवेल आशीष तथा मिस पर्सनालिटी सुकन्या, अंग्रेजी विभाग से मिस फेयरवेल डिंपल मिस पर्सनालिटी वंदना तथा मिस ऑल राउंडर शीतल को चुना गया। प्राचार्या महोदया एवं सभी प्राध्यापिकाओं ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। विज्ञान ,इतिहास,राजनीतिक विज्ञान, भूगोल व अंग्रेजी की सभी छात्राओं ने मिलकर फेयरवेल पार्टी का आनंद लिया। फेयरवेल पार्टी के अंतर्गत सभी प्राध्यापिकाओं ने सभी छात्राओं को उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अपने परिश्रम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।इस अवसर पर टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ मौजूद रहा।