Commerce Society Nehru College Jhajjar

Commerce Society Nehru College Jhajjar

Share

our fb page main motive is to share knowledge and motivate to more student for bright carrier

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 01/05/2025

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में 09 April,2025 बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ प्रियंका द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉक्टर दलवीर हुड्डा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉक्टर दलवीर हुड्डा ने बताया कि वाणिज्य एक उभरता हुआ विषय है। आगे आने वाले समय में उधमाशीलता का ही बोलबाला है। डॉ प्रियंका ने बताया कि एक उद्यमी होने के लिए जोखिम उठाने की क्षमता, सृजनात्मक ज्ञान और कौशल का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता ग्रुप के बारे में भी विचार प्रकट किये। इस प्रतियोगिता में कल 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का निर्णय वाणिज्य प्राध्यापक सुनील कुमार, प्रदीप यादव एवं डॉक्टर कुलदीप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जागृति m.com अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान पर सनगुप्ता यादव, एवं तृतीय स्थान पर किरण बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रही। सभी विद्यार्थियों ने वाणिज्य के उभरते विषय जैसे कि एआई, स्थिरता, सामाजिक वाणिज्य, मोबाइल वाणिज्य, निजीकरण, त्वरित वाणिज्य, प्रभावशाली विपणन, लचीले भुगतान विकल्प, साइबर सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए गए।

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 01/05/2025

नेहरू महाविद्यालय में "विभिन्न करियर अवसरों के लिए आवश्यक कौशल" विषय पर व्याख्यान का आयोजन

झज्जर, दिनांक — 30.04.2025: राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के वाणिज्य विभाग की समिति के अंतर्गत वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका के निर्देशन में "विभिन्न करियर अवसरों के लिए आवश्यक कौशल" विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया। जनसंचार प्राध्यापिका डॉ कविता ने बतौर मुख्य वक़्ता विद्यार्थियों से संचार कौशल, डिजिटल कौशल, नेतृत्व कला, निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मक और समालोचनात्मक सोच, टीमवर्क, कार्य नैतिकता इत्यादि पर चर्चा की। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका ने विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल विषय से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि समय के बदलाव के बावज़ूद भी कुछ स्किल्स ऐसे हैं, जिनकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी।डिजिटल कौशल, समय के बदलाव के कारण आज के समय की ज़रूरत बन गए हैं,आज के चुनौतीपूर्ण समय में किसी भी व्यवसाय में नैतिकता की प्रासंगिकता सदैव बनी रहती है। मानसिक दृढ़ता बनाए रखने और किसी भी पद पर निर्भीक होकर ईमानदारी से कार्य करने के लिए ये सभी गुण आवश्यक हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।

30/04/2025

Practical is to be scheduled on2nd may 2025

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 22/03/2025

एमडीयू की वाणिज्य विभाग की टीम ने किया नेहरू कॉलेज का दौरा

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में 21 मार्च 2025 को बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष की संबद्धता के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की टीम ने निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम में प्रो. राजपाल, डॉक्टर कपिल मल्होत्रा सहायक प्राध्यापक, डॉ महेंद्र सहायक प्राध्यापक शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने टीम का स्वागत किया। वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ प्रियंका ने वाणिज्य विभाग में उपलब्ध आधारभूत ढांचे, विभिन्न सुविधाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों की जानकारी दी। निरीक्षण टीम ने वाणिज्य विभाग, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का दौरा किया तथा सभी संसाधनों की बारीकी से जांच की और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डॉक्टर श्री कृष्ण दूहन, दीपक, जितेंद्र ,अंजू ,अपेक्षा, अंकुर व सारिका उपस्थित रहे।

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 04/03/2025

*कॉमर्स विभाग के छात्राओं ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की* UGC NET Dec 2024
Result Declared on 22.02.2025
नेहरू महाविद्यालय झज्जर के कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों सोनी पुत्री राजेंद्र कुमार,(2017-19 batch) मीनाक्षी पुत्री प्रदीप(2022-23 batch )एवं प्रीति पुत्री सुरेंद्र कुमार(2022-23 batch) ने यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए योग्य नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की । इसके अलावा इसी महाविद्यालय की दो छात्राओं दीक्षा पुत्री कृष्ण कुमार(batch 2022-23) एवं मोनिका पुत्री बलवान सिंह( batch 2023-25) ने केवल पीएचडी के लिए भी नेट क्वालीफाई किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार पुनिया एवं सीनियर प्राध्यापक डॉ राजेंद्र अरोड़ा ने डॉक्टर प्रियंका कॉमर्स विभाग अध्यक्ष एवं कॉमर्स के सभी प्राध्यापकों को बधाई दी एवं भविष्य में लगातार जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने प्राध्यापको को दिया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने बताया कि प्राध्यापको के उचित मार्गदर्शन एवं मेहनत के परिणामफलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग के अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 22/02/2025

प्रेस विज्ञप्ति
10 फरवरी 2025

झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाणिज्य विभाग के विभाग का अध्यक्ष डॉ प्रियंका ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कॉमर्स विभाग एवं हरको फेड पंचकूला के सहयोग से किया गया। जिसमें जिले के साथ महाविद्यालय से कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दक्षिता, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन झज्जर से, द्वितीय पुरस्कार खुशी, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर से, तृतीय पुरस्कार अनामिका, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर से और दो शांतवना पुरस्कार संस्कृति,स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर एवं नीलम राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर ने प्राप्त किया

विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये द्वितीय ₹1100 तृतीय ₹700 एवं दोष शांतवना पुरस्कार क्रमशः 500-500 प्रदान किए गए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बदलाव के दौर में अब हमें सिर्फ नौकरी का लक्ष्य न रखकर सहकारी समिति जैसे विकल्पों पर भी सोचना होगा जिसे राष्ट्र के स्तत विकास में हम अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर फलस्वाल ने किया।
इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में श्रीकिशन चाहर, डॉक्टर कविता नेहरू महाविधालय एवं गीतांजलि, गवर्नमेंट कॉलेज छारा रहे।

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 22/02/2025

Poster Making competition on 24 October 2024

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 12/12/2024

*कॉमर्स विभाग के छात्रों ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की* UGC NET HELD ON JUNE 2024
Result Declared on 17 October 2024
नेहरू महाविद्यालय झज्जर के कॉमर्स विभाग के दो विद्यार्थियों बहादूरगढ से रूबल चोपड़ा डॉटर प्रवीन चोपड़ा एवं कोसली से जिज्ञासा गर्ग डॉटर गणेश दत्त ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर दलबीर सिंह कॉमर्स विभाग अध्यक्ष डॉ राजेंद्र अरोड़ा एवं कॉमर्स के सभी प्राध्यापक कौन है उन्हें बधाई दी एवं भविष्य में लगातार जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने प्राध्यापको को दिया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने बताया कि प्राध्यापको के उचित मार्गदर्शन एवं मेहनत के परिणामफलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग के अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 12/12/2024

Awareness program 16.09.2024

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 12/12/2024

Extension lecture held on 18.03.2024

Photos from Commerce Society Nehru College Jhajjar's post 12/12/2024

Poster making competition held on 29.02.2024

12/12/2024

Last Chance for tomorrow

Want your school to be the top-listed School/college in Jhajjar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Jhajjr To Bhadurgarh Road Near Jhajjar Bypass
Jhajjar
124103

Opening Hours

Monday 9am - 2:30pm
Tuesday 9am - 2:30pm
Wednesday 9am - 2:30pm
Thursday 9am - 2:30pm
Friday 9am - 2:30pm
Saturday 9am - 2:30pm