Taaza Khabar

Taaza Khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Taaza Khabar, Opp. Old Bus Stand, Near PNB Bank, Bahadurgarh.

ताज़ा ख़बर हरियाणा । हिंदी समाचार के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। खेल जगत, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड और वैश्विक मामलों की हमारी व्यापक कवरेज से अवगत रहें। निष्पक्ष रिपोर्टिंग के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, हम दर्शकों को सटीक जानकारी देते है |

इस पर आपकी क्या राय है कमेंट में लिखे ??
03/07/2026

इस पर आपकी क्या राय है कमेंट में लिखे ??

हरियाणा का सबसे सफल मुख्यमंत्री कौन रहा ? 👑🪑कमेंट में अपनी राय बताइए !!
28/06/2026

हरियाणा का सबसे सफल मुख्यमंत्री कौन रहा ? 👑🪑

कमेंट में अपनी राय बताइए !!

28/06/2026

🚨 देहरादून एक्सप्रेसवे हादसे का CCTV आया सामने
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसार, कार एक्सप्रेसवे पर बैक हो रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बहादुरगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

⚠️ एक्सप्रेसवे पर कभी भी वाहन को रिवर्स न करें। गलत दिशा या रिवर्स ड्राइविंग जानलेवा साबित हो सकती है।

💐 दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

🚨 17 करोड़ का पैलेस बुक, फिर भी मंगेतर की हत्या! 💔प्रेम प्रसंग में खौफनाक साजिश का खुलासा, आखिर कब रुकेगी रिश्तों में हि...
24/06/2026

🚨 17 करोड़ का पैलेस बुक, फिर भी मंगेतर की हत्या! 💔
प्रेम प्रसंग में खौफनाक साजिश का खुलासा, आखिर कब रुकेगी रिश्तों में हिंसा?
ताज़ा खबर हरियाणा

😱😱😱😱
23/06/2026

😱😱😱😱

गुमशुदा की तलाश: विकास राठी📍 बहादुरगढ़ के सांखोल गांव के रहने वाले विकास राठी 12 जून सुबह से लापता।📞 कोई जानकारी हो तो द...
13/06/2026

गुमशुदा की तलाश: विकास राठी
📍 बहादुरगढ़ के सांखोल गांव के रहने वाले विकास राठी 12 जून सुबह से लापता।
📞 कोई जानकारी हो तो दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।





















📢 कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि विकास राठी जल्द से जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें। 🙏

*💐सेक्टर 2 में हिन्दू सम्मेलन अपार सफलता के साथ सम्पन्न💐*आज सेक्टर 2 की मार्किट में समस्त हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्...
22/02/2026

*💐सेक्टर 2 में हिन्दू सम्मेलन अपार सफलता के साथ सम्पन्न💐*

आज सेक्टर 2 की मार्किट में समस्त हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बड़े विशाल स्तर पर लगभग 1000 लोगों की उत्साहपूर्वक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।सम्मेलन का प्रारम्भ सोनीपत से पधारे अजय दीवान भारती व उनके साथियों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीतमय भजनों के साथ हुआ।वेदांत आश्रम के अधिष्ठाता देवेन्द्रानन्द गिरि जी आज बिखरते हिन्दू समाज को जोड़े रखने पर बल दिया और समय की मांग बताया।मुख्य वक्ता आचार्य श्री भगवान जी ने अपने जोश भरे ओजस्वी भाषण से समां ही बांध दिया। उन्होंने बताया कि हमारी प्राचीन संस्कृति बड़ी समृद्ध है।नैतिक आचरण की प्रतिबद्धता ने ही भारत को पहचान दी। हज़ारों वर्ष पूर्व नालन्दा और तक्षशिला विश्वविद्यालय में विदेशों से भी लोग पढ़ने आते थे। आज हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है, इसे अक्षुण्ण बनाये रखना जरूरी।महाधिवक्ता संजीव उनियाल जी ने आज हिन्दू सम्मलेन की जरूरत की सारगर्भित व्याख्या दी। हम अपने इर्दगिर्द घट रही घटनाओं से अपने को अलग नहीं कर सकते। जात पात से उठने की सिर्फ बात नहीं करनी,ऐसा दिखाना भी है।उन्होंने कहा कि महिलायें घर,समाज,देश की रीढ़ की हड्डी है,इनके बिना राष्ट्रोत्थान की कल्पना भी नहीं की जा सकती!संस्कृति और संगठन की शक्ति इसके मूल आधार है।पहले मुस्लिमों ने फिर अंग्रेजों ने हम पर शासन किया। विखंडित आजादी का दंश आज तक सबको कष्ट दे रहा है इसलिये हिंदुओ को संगठित होना ही होगा।कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध गायिका राजबाला ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत जोशीले देशभक्ति भजनों से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल सिंह व अर्चना ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में रविंद्र जून, मनीत कुमार जी,महेश वशिष्ठ, सन्दीप आर्य,राजेश राठी, कुलदीप दहिया,महावीर जांगड़ा,रामनिवास बंसल,विनोद भाटिया,देवेन्द्र रुहिल,राजबीर खोखर व जय भगवान दलाल,विजय काली रमन,राजबीर छिल्लर,दुष्यंत काजला व कांता दलाल,सुनीता पराशर,रीतू भारद्वाज आदि का विशेष योगदान रहा।।कार्यक्रम का समापन सुनील छिल्लर द्वारा आभार व्यक्त करने व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

मासूम शर्मा का मामला दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है, झज्जर जिले की सरपंचों की संगठन ने उनका पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लि...
22/02/2026

मासूम शर्मा का मामला दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है, झज्जर जिले की सरपंचों की संगठन ने उनका पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है |

इस मामले में आपकी क्या राय है ??

कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं !!

हरियाणा में झज्जर के रहने वाले रक्षित जांगड़ा ने पहले ही प्रयास में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा पास कर ली। बुधव...
14/01/2026

हरियाणा में झज्जर के रहने वाले रक्षित जांगड़ा ने पहले ही प्रयास में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की परीक्षा पास कर ली। बुधवार को ही रक्षित उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में SSB इंटरव्यू से लौटे। परिवार ने उनका स्वागत किया। इंटरव्यू में 135 कैंडिडेट्स पहुंचे थे, जिनमें से सिर्फ 20 का ही चयन हुआ।

जिले के संस्कारम पब्लिक स्कूल खातिवास से नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 12वीं कर रहे रक्षित के साथ स्कूल के 20 स्टूडेंट्स ने NDA की परीक्षा पास की थी, लेकिन SSB के बाद अकेले रक्षित का ही चयन हुआ। जल्दी वह लेफ्टिनेंट के ट्रेनिंग के लिए जाएंगे।

सिलेक्शन होने के बाद रक्षित ने अपने परिवार से कुछ देर तक यह बात छिपाई। जब पिता ने फोन किए तो उन्होंने उठाए नहीं। काफी मैसेज करने के बाद रक्षित ने उन्हें कहा कि ट्रेन की टिकट बुक करवा दो, लूडो खेलना है। पहले यह बात सुनकर परिवार के लोग सोच में पड़ गए। बाद में रक्षित ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि अब पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। फुर्सत में वह लूडो खेल पाएगा।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के दौरान का रक्षित।
अब सिलसिलेवार ढंग से रक्षित जांगड़ा के बारे में जानिए....

10वीं में 96 प्रतिशत नंबर आए
रक्षित का जन्म 5 सितंबर 2008 को हुआ था। इनके पिता विकास गुरुग्राम की मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। इनके पिता पत्रकारिता के क्षेत्र में फ्रीलांसर के तौर पर भी सक्रिय हैं। मां आशा रानी प्राइवेट कॉलेज में क्लर्क हैं। रक्षित ने 10वीं क्लास जिले के ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल दुजाना से की थी। 96 प्रतिशत अंक के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

डेली 8 घंटे पढ़ाई की
रक्षित का कहना है कि वह स्कूल के अलावा घर पर प्रतिदिन करीब 8 घंटे तक पढ़ाई करता था। मार्गदर्शन में पिता विकास शर्मा और फूफा ऋषभ शर्मा का विशेष योगदान रहा। वहीं दादी मां मीना शर्मा का स्नेह और प्रेरणा हमेशा उनके साथ रही। रक्षित के पिता विकास ने बताया कि रात को पढ़ाई करते समय उसकी दादी विशेष ध्यान रखती थीं।

दादा का सपना पोते ने साकार किया
रक्षित के दादा बलवान सिंह भारतीय सेना से रिटायर थे। उनका सपना था कि उनका बेटा सेना में अधिकारी बने, लेकिन यह सपना उनके पोते रक्षित ने लेफ्टिनेंट बन पूरा कर दिखाया। पिछले तीन वर्षों से रक्षित पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे थे। वह प्रतिदिन कम से कम एक घंटे वर्कआउट जरूर करते थे।

एयर चीफ मार्शल से मुलाकात की
रक्षित ने बताया कि दिसंबर महीने में एयरफोर्स मैराथन में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से भी मुलाकात की थी। रक्षित ने उसे एसएसबी और अफसर बनने को लेकर चर्चा भी की थी, जिसने उन्हें और अधिक प्रेरित किया।

एयरफोर्स मैराथन में भाग लेने के बाद एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ रक्षित।
पिता बोले- सोशल मीडिया से दूर रहा
रक्षित के पिता विकास का कहना है कि रक्षित सोशल मीडिया से दूर रहकर पूरी तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहा। उसकी खेलों में विशेष रुचि है, खासतौर पर माइंड गेम शतरंज (चेस) खेलना उन्हें पसंद है। उन्हें म्यूजिक से भी गहरा लगाव है और वह गिटार बजाने का शौक रखता है। यह सभी गतिविधियां उनके मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास में सहायक रहीं।

*8 घंटे के भीतर बहादुरगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार आरोपी गिरफ्तार**सीसीटीवी फुटेज, फो...
13/01/2026

*8 घंटे के भीतर बहादुरगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार आरोपी गिरफ्तार*

*सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*

*पेटीएम ट्रांजैक्शन से खुला राज, शराब के ठेके पर किया था भुगतान*

बहादुरगढ़ में एक महिला के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झज्जर पुलिस ने त्वरित, सतर्क और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर बहादुरगढ़ डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला काम की तलाश में अपने फूफा के साथ बस के माध्यम से बहादुरगढ़ आई थी। दिनांक 12 जनवरी 2026 की रात करीब 2:00 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ पर उतरी। इसी दौरान पांच युवकों ने उसका पीछा किया और रात करीब 2:30 बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ तथा सीआईए की विशेष टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीमों ने बिना किसी देरी के पीड़िता के बयान दर्ज किए और थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार जैसे संगीन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।महिला थाना बहादुरगढ़ की ओर से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही पीड़िता को मानसिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए लीगल एडवाइजर की सहायता से काउंसलिंग भी करवाई गई।वहीं दूसरी ओर, सीआईए टीम ने पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों द्वारा शराब के ठेके पर पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड पुलिस जांच में अत्यंत सहायक साबित हुआ। इस डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटू रामनगर क्षेत्र के किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को कल माननीय अदालत, बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा।

Address

Opp. Old Bus Stand, Near PNB Bank
Bahadurgarh
124501

Telephone

+918053683727

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taaza Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Taaza Khabar:

Shortcuts

Share