06/09/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
Meghnagar
06/09/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम की कुछ झलकियां।
30/08/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस।
15/02/2025
" *बाल विवाह एक पिंजरा है ओर सही उम्र में किया विवाह घोंसला" प्रो.सोनिया*
आज शासकीय महाविद्यालय मेघनगर में मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार बाल विवाह को रोकने के संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रांगण में सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से श्रीमती डामोर में वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि वन स्टाप सेंटर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को वन स्टाप सेंटर में पांच तरह की सहायता दी जाती है:-परामर्श ,विधिक सहायता, कानूनी सहायता ,चिकित्सा और 5 दिनों का आश्रय। इसमें कोई भी व्यक्ति 181 या 1098 पर फोन करके शिकायत कर सकता है यह शिकायत सीधे वन स्टॉप सेंटर पर ही आती है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री पंकज बघेल जी ने बाल संरक्षण एवं बच्चों के लैंगिक अपराध से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि जहां बाल विवाह हो रहा है वहां टेंट, हलवाई, रिश्तेदार सभी को दोषी माना जा सकता है। और बाल विवाह मे जुर्माना एवं सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई गई सी.एम. बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सर योजना के बारे में भी जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को ₹4000 प्रति माह की सहायता दी जाती है। जिमी नीमा सर ने बताया कि झाबुआ जिले की स्थितियां कुछ अलग है यहां कक्षा पहली में लाख छात्र छात्राएं होने के बावजूद कक्षा 12वीं तक आते-आते वह संख्या कुछ हजार के आसपास हो जाती है। झाबुआ जिले में यदि एक लड़की भाग कर शादी करती है तो 10 लड़कियों पर प्रतिबंध लग जाता है इसलिए उन्होंने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि कोई भी ऐसा गलत कदम ना उठाएं जिससे कि समाज पर बुरा प्रभाव पड़े। बाल विवाह से होने वाली समस्याओं के बारे में उन्होंने बताया कि झाबुआ जिले की 65 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक है । कार्यक्रम के अंत में प्रो. सोनिया गौसर मैडम ने कहा कि बाल विवाह एक पिंजरा है और अपनी खुशी से सही उम्र में किया गया विवाह एक घोंसला है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अखिलेश सोनी ने किया और डॉक्टर शंकर भूरिया ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्री विदित कानुनगो ने छात्र-छात्राओं को कहा कि वे निसंकोच अपने माता-पिता और गुरू के साथ अपनी समस्या शेयर करें। यदि वे किसी समस्या में है तो अपनी मैडम को बड़ी दीदी मानकर अपनी घुटन उनसे शेयर करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
15/02/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय नौगांव में लगाए गए सात दिवसीय आवासीय शिविर के सातवें दिन आज समापन समारोह का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मौलश्री कानूडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री संजय जी भाबर जनभागीदारी समिति मुख्य अतिथि, श्री मनिष पालीवाल संकुल प्राचार्य नौगांव एवं अन्य अतिथियों की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती एवं युवा के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माला अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा शंकर भुरिया एवं स्वयं सेवकों ने सम्मानीय अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना के बेंज लगाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि संजय जी भाबर जीने स्वयं सेवकों शिविर दरमियान किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने बताया कि आज हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमारे देश के लिए जितना हो सके हमें योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयं सेवक कीर्तन निनामा द्वारा लगाए गए सात दिवसीय आवासीय शिविर दरमियान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संकुल प्राचार्य श्री मनिष पालीवाल जी ने समाज में व्याप्त बुराइयां तब तक नहीं मिट सकती जब तक कि हम इन बुराइयों को हम स्वयं छोड़ नहीं देते।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो मोलश्री कानूडे अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य सिर्फ़ सात दिन का नहीं है बल्कि शिविर में किए गए जागरूकता के कार्य सभी स्वयं सेवक अपने-अपने गांव, फलियों में जाकर राष्ट्रीय सेवा योजना बेंज की तरह आठौं प्रहर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना है।
आपको बताते चलें कि महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लगाए गए शिविर में स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिदिन को प्रभात फेरी, योगाभ्यास, सफाई अभियान, श्रमदान, जन जागरुकता , कृष्ठ रोग का उन्मूलन के लिए मरीज की पहचान हेतु सर्वे, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे कार्य किए गए।
इस अवसर पर अन्य सम्माननीय अतिथि, महाविद्यालयीन छात्राएं, स्टाफ के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरार्थी स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । सम्माननीय अतिथियों द्वारा विधालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालयीन क्रीड़ा अधिकारी डॉ अखिलेश सोनी द्वारा किया गया।
05/02/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर की इको क्लब इकाई के तत्वाधान में दिनांक 1 फरवरी 2025 शनिवार को एक दिवसीय पर्यावरण भ्रमण का आयोजन किया गया, भ्रमण की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया प्रो मौलश्री कानूडे की अध्यक्षता में की गई जिसमें उन्होंने समस्त पर्यटकों से जागरूकता और सावधानीपूर्वक भ्रमण को सफल बनाने की आशा की और अग्रिम शुभकामनाएं दी, तत्पश्चात मैडम कानूड़े द्वारा ईको क्लब के सदस्य प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखा कर रवानगी दी गई ।
इस पर्यावरणीय भ्रमण का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण से जुड़ाव और स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण का रखरखाव था, मेघनगर से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाघ गुफाएं जिला धार, बाघिनी नदी, बोटेनिकल गार्डन, बड़केश्वर महादेव आदि रमणीय स्थलों का भ्रमण इकोक्लब द्वारा किया गया, जिसमें इको क्लब प्रभारी प्रो. राहुल भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को स्थलों से जुड़े पर्यावरणीय महत्व, ऐतिहासिक तथ्य की जानकारी दी गई, इनमें मुख्य रूप बाघिनि नदी के तट पर वेटलैंड संबंधी जानकारी दी गई जिसमें विद्यार्थियों ने तन्मयता के साथ अपनी उपस्थिति दी।
डॉ. अखिलेश कुमार सोनी द्वारा इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण और सेहत संबंधी गतिविधियां करवाई गई जिससे भ्रमण में मनोरंजन का पुट आया। इस भ्रमण में लगभग 45 विद्यार्थियों शामिल रहे जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक थी,
भ्रमण में प्रो. सोनिया गोसर, डॉ. निधि सिंह गेहलोत, श्रीमति रिंकू मावी, श्री राजेश सीनम एवं श्री ईश्वर बामनिया उपस्थित रहे।
04/02/2025
25/01/2025
कॉलेज चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत पंच पिपलिया में ग्राम पंचायत के पंचों से पंचायत............ साथ ही स्कूल का भ्रमण एवं बच्चों के साथ संवाद..........
रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त तथावधान में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव नौगांवा में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर रैली
21/01/2025
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रम्भापुर में बच्चों के साथ कॉलेज की विशेषताओं के बारे में एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई साथ ही स्थानीय जनप्रतिधियों के साथ इस अभियान के बारे में चर्चा की गई.
03/01/2025
GLIMPSE OF 2023- 2024
Govt.College Meghnagar
2024 की सुनहरी यादें 😊