Manas international school jehanabad

Manas international school jehanabad Manas International Public School was established in 2002 by Prof Arun Kumar Sinha

18/04/2026
15/04/2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 15/04/2026
*मानस इंटरनेशनल के आदर्श आनंद 97.8% अंक प्राप्त कर स्कूल के बने टॉपर*

*सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन*

सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, जहानाबाद के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र आदर्श आनंद ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

10वीं कक्षा में आदर्श आनंद ने 97.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया बालाजी ने 95.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अभीराज कुमार ने 92.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। जिससे विद्यालय के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

वहीं विद्यालय समूह के निदेशक श्री निशांत रंजन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “जिले में मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के साथ यदि प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित है।”

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल छा गया। विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों को समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।

*प्रेस विज्ञप्ति - 14/2/2026**“वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से भरे हैं मानस इंटरनेशनल के बच्चे” — ASP**विज्ञान प्र...
14/02/2026

*प्रेस विज्ञप्ति - 14/2/2026*

*“वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से भरे हैं मानस इंटरनेशनल के बच्चे” — ASP*

*विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है- डीएसपी*

*मानस इंटरनेशनल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का आयोजन*

मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी में विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के एएसपी एवं डीएसपी के साथ-साथ विद्यालय के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा तथा निदेशक निशांत रंजन की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप की ज्योति के साथ ज्ञान, विज्ञान और संस्कार का संदेश पूरे परिसर में आलोकित हो उठा।
उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय रहा कि एएसपी, डीएसपी, चेयरमैन एवं निदेशक प्रत्येक विज्ञान मॉडल के पास स्वयं पहुंचे, बच्चों से विस्तारपूर्वक बातचीत की, उनके प्रयोग की प्रक्रिया, उद्देश्य और सामाजिक उपयोगिता के बारे में प्रश्न पूछे तथा विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की मुक्त कंठ से सराहना की। बच्चों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स, डिजिटल सुरक्षा तथा कृषि नवाचार जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने सभी अतिथियों को अत्यंत प्रभावित किया। चर्चा के दौरान यह बात प्रमुखता से उभरकर आई कि विज्ञान आज के समय में केवल एक विषय नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
एएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जिस प्रकार विज्ञान को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ रहा है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच व्यक्ति को तार्किक बनाती है और समाज को प्रगतिशील दिशा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे मंच उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और यही प्रयास भविष्य में उन्हें ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
डीएसपी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा और विज्ञान का समन्वय ही विकसित राष्ट्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है और यही ऊर्जा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का सबसे प्रमुख और विस्तृत संबोधन विद्यालय के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा का रहा। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों में कहा कि मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की स्थापना का उद्देश्य ही गुणवत्तापूर्ण, वैज्ञानिक एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा और तकनीकी प्रगति का है, ऐसे में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं बल्कि प्रयोगात्मक और नवाचारी शिक्षा की आवश्यकता है। विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को सोचने, खोजने और नए समाधान विकसित करने का अवसर देती है। उन्होंने विस्तार से कहा कि मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शिक्षा को पुस्तक की सीमाओं से बाहर निकालकर प्रयोगशाला, डिजिटल मंच और व्यवहारिक जीवन से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों को बधाई दी और इसे ज्ञान एवं नवाचार का उत्सव बताया।
निदेशक निशांत रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में अनुसंधान, नेतृत्व और प्रस्तुति कौशल को सुदृढ़ करती है। उन्होंने अभिभावकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐसे सफल आयोजन संभव हो पाते हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी के साथ आयोजित व्यंजन मेले ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया, बच्चों द्वारा तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया और उनकी गुणवत्ता, प्रस्तुति तथा स्वच्छता की सराहना की। पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों की विविधता ने आयोजन को उत्सव का रूप प्रदान किया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मनिर्भरता, प्रबंधन क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी अतिथियों, चेयरमैन, निदेशक, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रणधीर कुमार, विद्यालय के मृत्युंजय कुमार, उमाकांत शर्मा, राकेश कुमार, संजीव कुमार, योगेंद्र शर्मा, अमित कुमार, उज्ज्वल कुमार, मंजू सिन्हा एवं अक्षय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पूरा आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण बना कि जब शिक्षा, विज्ञान और संस्कार एक साथ आते हैं तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है और मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निरंतर उसी दिशा में अग्रसर है।

28/12/2025

🎓📢 ADMISSION OPEN – SESSION 2026–27 📢🎓

🏫 Manas International Public School, Dakshini
(CBSE, New Delhi Affiliated)

कक्षा Pre-Nursery से Class X तक प्रवेश प्रारंभ ✅

✨ अनुभवी शिक्षक
✨ स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक सुविधाएँ
✨ सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण
✨ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व संस्कार

📌 सीमित सीटें उपलब्ध – आज ही संपर्क करें!

📍 पता: दक्षिणी, जहानाबाद
📞 संपर्क: 9801807115

👉 अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत आज करें।

🔔 *Like • Share • Follow*

15/07/2025

*प्रेस विज्ञप्ति - 14/07/2025*

*मानस इंटरनेशनल की बेटी बनी विश्व विजेता*

*हम प्रतिभावान चुनते नहीं, बनाते हैं — डॉ. अरुण*

*"सपनों को हकीकत में बदलना हमारी परंपरा है" — निशांत रंजन*

मानस इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा संचालित मानस इंटरनेशनल स्कूल जहानाबाद की कक्षा छह की छात्रा पलक सिन्हा ने इंटरनेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (International Talent Search Examination) में पूरे विश्व में पहला स्थान प्राप्त कर जिले, बिहार और पूरे भारत का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। खास बात यह है कि पलक ने गणित विषय में 180 में 180 अंक प्राप्त कर यह अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पलक सिन्हा को ₹50,000 का चेक और एक अत्याधुनिक लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, इस परीक्षा में चयनित विद्यालय के अन्य 105 बच्चों को डिजिटल वॉच, डिजिटल कैलकुलेटर, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस समारोह में मानस इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, निदेशक निशांत रंजन, पलक के दादाजी रमाकांत प्रसाद, इंटरनेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के बिहार-झारखंड प्रभारी ऋषभ शर्मा, शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। पूरे विद्यालय में उत्साह और गर्व का ऐसा वातावरण था, मानो किसी बड़े महोत्सव का आयोजन हो रहा हो। हर बच्चे के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक थी और सभी के मन में यही भावना थी कि अगर पलक कर सकती है, तो हम भी कर सकते हैं। पलक की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और उम्मीद से भर दिया।

*चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने अपने विस्तृत और भावनात्मक संबोधन में कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे जहानाबाद और बिहार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। पलक सिन्हा ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परचम लहरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पलक की सफलता हम सभी के लिए अमूल्य प्रेरणा है और इसने यह सिखाया कि जब दृष्टि में दूरदर्शिता हो, नेतृत्व में सच्चाई और प्रेरणा हो तथा बच्चों को सही माहौल, संसाधन और समर्थन मिले, तब कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता। उन्होंने आगे कहा कि हमारा विद्यालय केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की तैयारी पर केंद्रित रहता है। पलक की उपलब्धि इसी दृष्टिकोण की सच्ची जीत है। उन्होंने पलक के माता-पिता और दादाजी रमाकांत प्रसाद का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हर परिस्थिति में पलक का हौसला बनाए रखा और उसके सपनों को पंख देने का कार्य किया। पलक की इस सफलता ने विद्यालय के सभी बच्चों में आत्मविश्वास और जज्बा भर दिया है। आज हर बच्चा कह रहा है कि अगर पलक कर सकती है, तो हम भी कर सकते हैं। यही आत्मविश्वास किसी भी समाज और राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी ताकत है। डॉ. सिन्हा ने विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किया और कहा कि यह उनके परिश्रम, समर्पण और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि पलक आज इस मुकाम पर पहुँची है। अंत में उन्होंने पलक को फिर से दिल से बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूती रहे।*

निदेशक निशांत रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन विद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है। पलक सिन्हा ने जो कर दिखाया है, वह अद्वितीय और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि पलक ने यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और सच्ची लगन हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। पलक बचपन से ही जिज्ञासु और सीखने के प्रति उत्सुक रही हैं। चाहे वह कक्षा में हो या किसी प्रतियोगिता में, पलक ने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। उनकी सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और कभी न हार मानने वाला जज्बा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह विश्वास रहा है कि हर बच्चा विशेष होता है और हर बच्चे में कोई अनोखी प्रतिभा छिपी होती है, जिसे पहचानकर उसे सहेजना ही हमारा कर्तव्य है। पलक की सफलता ने इस सोच को और अधिक मजबूत कर दिया है।

निशांत रंजन ने पलक के परिवार का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हर मोड़ पर विद्यालय का साथ दिया और पलक को हर परिस्थिति में प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की भी सराहना की, जिन्होंने पलक को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आज पलक ने पूरे विद्यालय के बच्चों के लिए एक नई राह बना दी है। अब कोई भी यह नहीं कह सकता कि बड़े मंचों पर सिर्फ बड़े शहरों के बच्चे ही सफल हो सकते हैं। पलक ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प सच्चा हो, तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं। अंत में उन्होंने कहा कि पलक की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी और हमें गर्व है कि हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उन्होंने पलक को ढेरों शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यालय का हर शिक्षक और विद्यार्थी उनकी इस यात्रा में हमेशा उनके साथ है।

पलक के दादाजी रमाकांत प्रसाद ने कहा कि पलक ने बचपन से ही पढ़ाई में कड़ी मेहनत और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उसकी यह उपलब्धि पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। हमें गर्व है कि उसने जहानाबाद का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

पलक सिन्हा ने भी मंच से अपने शिक्षकों, परिवार और मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सबके आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। सम्मान समारोह में पुष्प वर्षा, तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के जोशीले नारों ने वातावरण को उत्सव में बदल दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण मनीष कुमार, संजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रशांत कुमार, राधेश्याम कुमार एवं जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस गौरवशाली क्षण में पलक को शुभकामनाएँ दीं।

*प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 19 मई 2025**मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को मिला अपसा प्रतिभा सम्मान**रणवीर सिंह को सीबीएसई 2...
19/05/2025

*प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 19 मई 2025*

*मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को मिला अपसा प्रतिभा सम्मान*

*रणवीर सिंह को सीबीएसई 2025 में जिला टॉपर व पलक सिन्हा को गणित में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित*

पटना के विद्यापति भवन में दिनांक 18 मई 2025 को स्व-पोषित निजी विद्यालय संगठन (अपसा) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन हुआ, जो अपसा के सचिव श्री राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मानस इंटरनेशनल स्कूल, जहानाबाद के दो मेधावी छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया।
रणवीर सिंह, जिन्होंने सीबीएसई 2025 परीक्षा में जहानाबाद जिला टॉप किया, तथा पलक सिन्हा, जिन्होंने आईटीएसई परीक्षा में पूरे भारत में गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया — दोनों को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया गया।

इस समारोह का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कृष्ण कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में निजी विद्यालयों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

*मानस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री अरुण कुमार सिन्हा ने अपसा संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “बिहार के ग्रामीण जिलों से प्रतिभावान छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है। यह पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य कर रही है।”*

कार्यक्रम में दीपक प्रकाश सिंह, संगीता कुमारी, सहित अनेक शिक्षाविदों और अपसा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल 400 से अधिक मेधावी छात्रों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

Address

Manas International Public School, Dakshini
Jehanabad
804408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manas international school jehanabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Manas international school jehanabad:

Shortcuts

Share

Category