19/08/2020
*रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया पटना के द्वारा पी0पी0एम0स्कूल जहानाबाद के बच्चो इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग अवेरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम पर सेमिनार आयोजित*
जहानाबाद दिनांक:- 19अगस्त2020(बुधवार) रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया पटना के द्वारा पी0पी0एम0स्कूल जहानाबाद के बच्चो को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग अवेरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम पर ऑन लाइन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख अधिकारियों ने परिचर्चा में भाग लिया श्री बृज राज ने बच्चो को बैंकिंग सेक्टर से रूबरू किया और इसके महत्व को भी बतलाया उन्होंने डिजिटल पेमेंट कैसे करे तथा उससे होने वाले फायदे के बारे में भी छात्रों के बीच बतलाया उन्होंने कहा कि यही एक ऐसा माध्यम है जो 24*7 काम करती है और यह 2016 से हमारे देश में काफी प्रचलन में भी है । श्री अमित कुमार ,प्रबंधक आरबीआई पटना ने बच्चो को नेट बैंकिंग का उपयोग करते समय लेन देन में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए और उन्होंने कहा कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया कहता है कि आप अपना एटीएम कार्ड और पिन किसी के साथ साझा न करे और अपना बैंक स्टेटमेंट बराबर जाँच करते रहे । श्री संजीव कुमार,ए0जी0एम0 पटना ने बच्चो को एकाउंट्स और मोबाइल नेटबैंकिंग का प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने कहा कि आप अपना एटीएम कार्ड ,ओटीपी किसी के साथ साझा न करे। श्री संजीत कुमार चौधरी,सहायक प्रबंधक आरबीआई ने कहा कि इस कोविड19 महामारी में घर बैठे अभिभावक पैसो का लेन देन डिजिटल पेमेंट में माध्यम से कैसे करे इसका विस्तृत जानकारी उन्होंने बच्चो को दी ।।और इस ऑनलाइन में खास कर के ऑन लाइन हो रहे फ्रॉड से भी बचने के उपाय बताए गए।।
इस सेमिनार में विद्यालय के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ0एस0के0 सुनील भी मौजूद थे उन्होंने आरबीआई का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया बच्चो को प्रशिक्षण सराहनीय है । इससे बच्चो को बैंकिंक सेक्टर को समझे में आसानी होगी ,बच्चों अपने अभिभावक से भी सेमिनार में हुई बातो पर चर्चा करें और साथ ही साथ सभी लोगो का धन्यवाद भी दिया ।विद्यालय के प्राचार्य सुदर्शन शर्मा ने भी आरबीआई को धन्यवाद दिया इस मौके पर सेमिनार के संयोजक शुभम आनंद ने सभी को धन्यबाद देते हुए कहा कि बच्चो को बैंकिंग का प्रशिक्षण देना भी बेहद जरूरी है ,इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य चंदन कुमार शिक्षगण मनीषा वर्मा,मनोज पाठक, नंद किशोर कुमार,निधि प्रिया,जयप्रकाश जी,अनंत कुमार,नागेंद्र कुमार,उदय कुमार, मधुकांत कुमार,रोहित कुमार, मनोज पाठक,सिराजुद्दीन सलीक ,नर्मता कुमारी,प्रिया कुमारी,आदि शिक्षक मौजूद थे ।।