Astana Hazrat Syed Shah Mohammed Hayat Rahmatullah Alay Rahmani

Astana Hazrat Syed Shah Mohammed Hayat Rahmatullah Alay Rahmani Aastanay Mubarak of Hazrat Syed Shah Mohammed Hayat Rahmatullah Alay Rahmani- Amthua, Jehanabad

آپ تمام لوگ سے شرکت کی درخواست ہے आप सभी लोग से शिरकत की दरख्वास्त हैं.
05/08/2026

آپ تمام لوگ سے شرکت کی درخواست ہے
आप सभी लोग से शिरकत की दरख्वास्त हैं.

Urs pak Hazrat syed shah Hayat Ahmad...
05/01/2026

Urs pak Hazrat syed shah Hayat Ahmad...

प्रेस रिपोर्टर के माध्यम से कुछ तस्वीरें और वीडियो...
21/08/2025

प्रेस रिपोर्टर के माध्यम से कुछ तस्वीरें और वीडियो...

अमथुआ में सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी के सालाना उर्स में जुटे हजारों लोग,माँगी खैरो बरकत की दुआएं

उर्स के मौके पर मजार शरीफ का नजारा...
21/08/2025

उर्स के मौके पर मजार शरीफ का नजारा...

सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी के सालाना उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की हुई शिरकत बिहार राज्य सुननी वक्फ बोर्ड के...
21/08/2025

सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी के सालाना उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की हुई शिरकत
बिहार राज्य सुननी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने खानकाह हयातिया अमथुआ के जीर्णोद्धार का दिया आश्वासन|

जिला प्रशासन जन प्रतिनिधियों ने भी चादरपोशी कर मुल्क व मिल्लत की खुशहाली की दोआ की

जहानाबाद 19 अगस्त 2025

जिला के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी रहमतुल्लाह अलैह, अमथुआ शरीफ का सालाना उर्स पारंपरिक शान व शौकत के साथ पीर ए तरीकत हजरत सैयद शाह इरफान अहमद, सज्जादानशीन, खानकाह हयातिया अमथुआ शरीफ की सरपरस्ती में चादरपोशी, कुल व फातेहा एवं मुल्क व मिल्लत की खुशहाली, अमन व शांति और भाईचारा की विशेष दोआ के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार राज्य सुननी वक्फबोड के चेयरमैन मोहम्मद इर्शादउल्ला ने चादरपोशी के बाद कहा कि खानकाह हयातिया, अमथुआ शरीफ, बिहार के मशहूर खानकाहों में से एक है। सूफी, संत परंपरा से जुड़े इस खानकाह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मुराद पाते हैं और सुख शांति की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार सुफी संतों की परंपरा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खानकाह हयातिया अमथुआ शरीफ को सूफी सर्किट से जोड़ कर इसके जीर्णोद्धार के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इससे पहले चेयरमैन ईव जिला प्रशासन अमथुआ पहूंचने पर खानकाह हयातिया के नाजिम एवं मुखिया सैयद मेराज अहमद सुड्डु ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न समाजी एवं राजनीतिक नेताओं ने भी दरगाह पर हाजरी दी और सुख शांति की दोआ की। उर्स में बड़ी संख्या में स्थानीय जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, देश के विभिन्न शहरों से आये श्रद्धालु एवं जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। बताते चलें कि उर्स समारोह की शुरुआत सुबह कुर्आन खानी एवं कुल व फातेहा से हुआ जबकि बाद नमाज जोहर लंगर वितरण, बाद नमाज असर महफिल ए मिलादुन्नबी एवं बाद नमाज मगरीब चादरपोशी व गुलपोशी पीर ए तरीकत हजरत सैयद शाह इरफान अहमद, सज्जादानशीन, खानकाह हयातिया, अमथुआ शरीफ की सरपरस्ती में विशेष दोआ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए।
इस बाबत नाजिम ए उर्स सैयद मेराज अहमद सुड्डु ने बताया कि उर्स समारोह के अंत में सूफियाना कौव्वाली का आयोजन हुआ जो देर रात तक चला। उन्होंने बताया कि दरगाह हजरत सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी रहमतुल्लाह अलैह को सूफी सर्किट से जोड़ कर इसके चौतरफा विकास की आवश्यकता है ताकि जिला में सूफी संतों के परंपरा को और अधिक विकसित किया जा सके। जिसमें उर्स में शामिल लोग अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद, काको वीडिओ, काको सीओ, काको थाना के थाना अध्यक्ष.

19/08/2025

Address

Amthua Sharif
Jehanabad
804420

Telephone

+919934497822

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Astana Hazrat Syed Shah Mohammed Hayat Rahmatullah Alay Rahmani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Astana Hazrat Syed Shah Mohammed Hayat Rahmatullah Alay Rahmani:

Shortcuts

Share