12/01/2024
*ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल जहानाबाद में स्वामी विवेकानंद के जयंती पर युवा दिवस योग व गायत्री मंत्रोच्चारका हुआ भव्य आयोजन*
जहानाबाद 12 जनवरी
जहानाबाद के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल निजामुद्दीनपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर योग दिवस एवं गायत्री मंत्रोच्चार का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय से पी जी की छात्रा सुरभि चोपड़ा व दुर्गेश भारद्वाज द्वारा छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ गायत्री मंत्र से होने वाले फायदे एवं भारतीय संस्कृति के गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद होकर सुरभि चोपड़ा व दुर्गेश भारद्वाज की बातों को सुन रही थी इस मौके पर बताया गया की योग,यज्ञ गायत्री मंत्र भारतीय संस्कृति हम सबों के लिए कितना महत्वपूर्ण है हम कितने भी आधुनिक हो जाएं लेकिन इसकी महता कभी भी कम नहीं हो सकती सुरभि चोपड़ा ने बताया की यज्ञ के माध्यम से हमें एक नहीं अनेक तरह के शारीरिक लाभ पहुंचते हैं योग के माध्यम से हम हमेशा निरोग हो सकते हैं वहीं गायत्री मंत्र के बारे में चर्चा कर कहा की गायत्री मंत्र एक ऐसा मंत्र है जिससे जीवन खुशहाल हो जाता है।
इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं सुरभि चोपड़ा व दुर्गेश भारद्वाज को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रंजना शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद भी दिया गया इस मौके पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रंजना शर्मा ने कहा कि हमें जरूरत है भारतीय संस्कृति को अपनाने की योग यज्ञ गायत्री मंत्र से होने वाले लाभ की जानकारी प्रत्येक बच्चों को हो इसी उद्देश्य से हमेशा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है साथ ही रंजना शर्मा ने कहा की निश्चित तौर पर आज हमें जरूरत है स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने की एवं देश को आगे ले जाने की
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के अरविंद कुमार उर्फ हरि जी व मुकेश कुमार सहित शिक्षक अरुण कुमार रोशन कुमार पिंकी कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे माहौल काफी खुशनुमा था देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राएं सुरभि चोपड़ा व दुर्गेश भारद्वाज की ज्ञान भरी बातें सुनकर सभी छात्र-छात्राएं भाव विभोर हो रही थी।।।