Inspired speech for everyone

Inspired speech for everyone MOTIVATION for you

14/01/2022
09/08/2020
08/08/2020

आप सभी तैयारी करने वाले मित्रों को समर्पित...!!!
देर से ही लेकिन सफलता इतनी बड़ी मिलनी चाहिए कि आपके पड़ोसी भी आपके लिए खड़े होकर तालियां बजाए...
रुकना नहीं हैं...किसी भी कीमत पर...पूरी ताकत से पूरी शिद्दत से लगें रहिए...ईमानदारी से की गयी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती...
कल मैं भी अपने घर से निकली थी और जब निकली थी तो मेरे पास एक चीज़ जरूर थी वो मेरा #लक्ष्य क्योंकि हम लोग आम आदमी है शायद घर से बाहर निकलने के लिए लक्ष्य के अलावा हमारे पास अन्य कोई विकल्प नही होता ,
मै समझती हूं आपके साथ भी ऐसा ही है...अगर घर से बाहर निकलने का दौर निकलते ही खत्म हो जाती तो ये हार की गूंज और ब्यथित करून क्रंदन का प्रकटीकरण नही होता , बिल्कुल नही होता...सच तो यह है कि
तैयारी कभी खेल थी ही नही , ये तो एक जंग है जिसमें महाराणा प्रताप से लेकर लक्ष्मीबाई तक और भगत सिंह से लेकर नेहरू तक प्रतिभाग करते है... गांंव के खेत खलिहान से खेलते हुए उठकर हम अब ऐसी रणभूमि में आ जाते है जहां जीत की शहनाई सुनाई देती है या फिर हार की सिसकारियां...हर अभ्यर्थी जो घर से बाहर इसी के साथ आते है कि जब वह वापस जायेंगे तो उसके पास बेरोजगारी का दाग नही होगा और न ही अपने लोगों के ताने... सोचिये ये जो बेरोजगारी का दाग है ये इतना गाढ़ा होता है कि इसको धुलते धुलते कुछ लोग सिकन्दर बन जाते है तो कुछ की तो हस्ती ही मीट जाती है...आप चाहे हस्ती बचा लो या सिकन्दर बन जाओ...!!!
🌍

04/08/2020

इत्र से कपड़ों को महकाना कोई बड़ी बात नहीं

मजा तो तब आता है

जब आपके किरदार से खुशबू आये।

बेहतर से बेहतर की तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर तलाश करो।

टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से

टूट जाए पत्थर

ऐसा शीशा तलाश करो।

खुद पर काबू पा लेना ही

मनुष्य की सबसे बड़ी जीत है।

दोस्त, किताब, रास्ता और सोच, गलत हो

तो गुमराह कर देते हैं

और सही हो

तो जीवन बदल देते हैं।

Girls पे नही Goal पर Focus कर छोटे !

क्योकि आज से 5साल बाद कोई ये नही पूछेगा कि-

भाई ! तेरी Girl Friend है या नही

बल्कि ये पूछेगा कि भाई !

तू क्या करता हैं और कितना कमाता हैं।
----------------------------------------------------------------
धन्यवाद..!
आप का अपना ,__ Sachin Meena
---—–-–·-

04/08/2020

#प्रीलिम्स #उत्तीर्ण #करने की #सटीक #रणनीति.
आशा है कि पोस्ट
आपकी कुछ मदद करेगी..

कुछ अभ्यर्थी अभी कोरोना का लुत्फ ले रहे हैं मतलब पढ़ नही रहे हैं और उन्हीं में से कुछ ऐसे भी हैं जो इसे अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर मान रहे हैं आपको भी इसे एक अवसर के रूप में देखना है आप इस विषय पर अपने समय की बर्बादी न करें की परीक्षा होगी या नही होगी होंगी तो कब होंगी लेकिन ये जान लीजिए आप कि परीक्षा होंगी और जरूर होगी मगर कुछ दिनों के उपरांत होगी...

अब हम सीधे मुद्दे पर आते हैं बहुत से अभ्यर्थी इसी ऊहापोह की स्थिति में रहते हैं कि समय कम है क्या करें,कैसे करें,क्या पढ़े,क्या न पढ़े आदि आदि...

मैं अपनी रणनीति आपको बताना चाहता हूँ जिसको अपनाकर मैंने साक्षात्कार तक जगह बनाई और अंतिम 2 महीनों में शायद इससे कारगर रणनीति मेरे अनुसार कोई और नही हो सकती हैं।

1. जितने भी अभ्यर्थी हैं वो सिर्फ अब उन्ही चीजो पर ध्यान केंद्रित करें जिसको वो पहले पढ़ चुके हैं नया कुछ भी न पढ़े।

2. समाचार पत्र + मैगज़ीन + RSTV प्रतिदिन के शेड्यूल में शामिल होना चाहिये।

3. अब समय आ गया हैं कि प्रतिदिन डेढ़ से 2 घंटे विगत वर्षों के प्रश्नों का अवलोकन करें और प्रश्नों को टॉपिक वाइज देखे।

4. प्रतिदिन कोई भी एक टेस्ट सीरीज जरूर सॉल्व करें अभी offline मे prblm है तो आप online भी कर सकते हैं बहाना बनाने से कुछ नही होगा ये जान लीजिए और वो भी सिर्फ 2 घण्टे मे ही solve करें परीक्षा भवन की तरह ही और उसका सॉल्युशन पढ़े यदि आप ऐसा अभी भी नही कर रहें है तो अभी आप खुद के साथ धोखा कर रहें हैं।

5. विज़न 365 उपयोगी हैं आप खरीद लीजिये बहुत से अभ्यर्थी lockdown के कारण परेशान हैं तो वो download करें कुछ लाभ उठाइये internet का बहाना न बनाओ कि मिल नही रही हैं कैसे करेंगे क्या करेंगे बाकी आपकी मर्जी।

6. इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था,अर्थव्यवस्था, ये 4 सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं इनके टॉपिक को एक तरफ लिख ले कि किस टॉपिक से कैसे प्रश्न पूछे गए हैं और अवलोकन करें कि अब ये सम्भावना बन सकती हैं मेरे अनुसार ये इन विषयों के इन टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें

= नागरिकता {क्योंकि अभी NRC,NPR,CAA के कारण चर्चा में हैं} , मूल अधिकार, DPSP, राष्ट्रपति, सँसद, समितियां, आपातकालीन उपबंध, राज्यपाल, सर्वोच्च न्यायालय, कुछ महत्वपूर्ण आयोग सवैधानिक और गैर सवैधानिक , दल बदल कानून, पंचायत, केंद्र राज्य सम्बंध आदि



#प्राचीन भारत - सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, जैन धर्म , बौद्ध धर्म, अशोक का प्रशासन, गुप्त काल ये महत्वपूर्ण हैं बाकी जो पढ़ना हैं आप पढ़ सकते हैं।

#मध्यकालीन भारत - दिल्ली सल्तनत की आर्थिक भूराजस्व प्रणाली और प्रशासन तथा मुगलो एवं मराठाओ का प्रशासन मुगलो की दक्कन नीति आदि आदि...

#आधुनिक भारत - सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन, किसान एवं जनजाति विद्रोह इसके अलावा 1885 से 1947 तक का सम्पूर्ण इतिहास बिल्कुल घटनाक्रम के अनुसार पता होना चाहिये एक-एक घटना उसके पीछे क्या कारण थे,परिणाम क्या हुआ आदि आदि...


GDP, मुद्रास्फीति, बैंकिंग प्रणाली, मुद्रा बाजार, गरीबी, बेरोजगारी, कर सरंचना,पूँजी बाजार, राजकोसीय नीति, कृषि औद्योगिक तथा सेवा क्षेत्र, महत्वपूर्ण इंडेक्स, विदेशी व्यापार {ECB}, अंतराष्ट्रीय संस्थाए तथा महत्वपूर्ण व्यापार समझौते आदि
आर्थिक समीक्षा {इकनोमिक सर्वे} जरूर पढ़ें



- पृथ्वी की उत्तपत्ति एवं विकास, भूकम्प, सुनामी,ज्वालामुखी, चट्टान, मृदा, कृषि, खनिज संसाधन, परिवहन, सम्पूर्ण जलवायु विज्ञान पढ़नी हैं
सभी महाद्वीप MAP के साथ पढ़ने हैं बिना मानचित्र के पढ़ कर आप समय नष्ट कर रहें हैं ये जान लीजिए।


अपवाह तंत्र, मृदा, जलवायु, वनस्पति, परिवहन, उद्योग, कृषि एवं पशुपालन,ऊर्जा संसाधन जनजातिया, बहुद्देशीय परियोजनाए आदि...


Biology की NCERT

& Tech..
विगत वर्षों के DRDO, ISRO द्वारा विकसित किये गए सभी उपकरण, विदेशो से किये गए रक्षा सौदे, साझे युद्धाभ्यास, आदि

&
शास्रीय तथा क्षेत्रिय नृत्य, स्तूप, मन्दिर, विहार आदि की संरचना, तथा पेंटिंग पर विशेष ध्यान दे

#समसामयिक #विषय
{करेंट अफेयर्स}
सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं ये क्योंकि विगत वर्षो मे निरन्तर इसकी उपयोगिता बढ़ रही हैं और अधिकतर अभ्यर्थी इसी मैं मात खा जाते हैं इसलिए आप सबसे ज्यादा मेहनत इसी पर करें
विगत 12 से 18 माह तक का करेंट अफेयर्स , इकनोमिक सर्वे, + RSTV + समाचार पत्र आदि
करेंट अफेयर्स का लाभ सिर्फ और सिर्फ उन्ही अभ्यर्थियों को मिलेगा जो अभ्यर्थी ट्रेडिशनल टॉपिक से जोड़ कर करेंट को पढेगे अन्यथा उन्हें परीक्षा में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा

मुख्य परीक्षा में सफलता का एक मात्र आधार आपका
उत्तर लेखन ही है...!!!

आपका मित्र 😭🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

02/08/2020

#बहुत_ही_महत्वपूर्ण👇👇

स्कूल या कॉलेज में जब एग्जाम चल रही होती है और जब एग्जाम के बाद अगली एग्जाम के लिए 5 - 6 दिनों की छुट्टी दी जाती है तो लोग सोचते हैं इन 5-6 दिनों अगले एग्जाम की अच्छी तरह तैयारी हो जाएगी . छुट्टी के पहले दिन लगता है आज रेस्ट कर लेते हैं कल अच्छी तरह फ्रेश माइंड से पढ़ाई करेंगे. दूसरे दिन सोचते हैं अभी तो चार दिन बाकी है .. इतना क्या जलदी है रिलैक्स होने के बाद पढ़ाई करेंगे.. और वैसे भी ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी है इसलिए आज भी पढ़ाई नहीं करते.. कल पर टालते - टालते 5दिन की छुट्टी खत्म हो जाती है और अब एक दिन बचा होता है और हम सोचते हैं कि कल एग्जाम है और आज रात भर जाग कर पढ़ाई करेंगे और फिर जैसे ही हम रात में पढ़ने बैठते है 1 घंटे में ही नींद आने लगती है फिर हम सोचते है मुझे नींद आ रही है और मैंने कही एक आर्टिकल में पढ़ा था कि नींद बेहद जरूरी होती है अगर नींद पूरी नहीं हुई तो पढ़ा हुआ याद नहीं रहेगा और हम ये प्लान बनाकर सो जाते हैं कि अभी सो जाते हैं सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करेंगे.. फिर जब सुबह 4 बजे अलार्म बजता है तो हम एक आंख खोलकर देखते हैं और सोचते हैं कि जब मैंने पूरे साल भर पढ़ाई नहीं की तो अब 2,3 घंटे पढ़कर हम क्या कर लेंगे इससे अच्छा हम सो जाते है .. साल की शुरआत में हम सोचते है एग्जाम से 1 महीने पहले अच्छे से पढ़ाई करेंगे जब एग्जाम के एक महीने बच जाते हैं तो हम सोचते हैं एग्जाम के एक हफ़्ते बाकी होंगे तब पढ़ाई करेंगे और हम लास्ट टाइम तक सोचते ही रह जाते हैं और अंत में फेल हो जाते हैं .. यही चीज हर किसी के जीवन में लागू होती है .. हम केवल सोचते ही रह जाते हैं कल से करेंगे लेकिन कल कभी नहीं आता और जीवन बर्बाद हो जाता है और दोबारा जीवन को सुधारने का मौका नहीं मिलता इसलिए कल के भरोसे मत रहिए यदि आपको जीवन में कुछ बेहतर हासिल करना है तो आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ेगी फिर चाहे आपका मन हो या ना हो..
पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करें..

06/05/2020

Success mantra gives abdul kalam azad

03/05/2020

Inspire speech of

02/05/2020

Apna App ko kisi se kam mat samjho because u r only one of whole universe

Address

Jehanabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Inspired speech for everyone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category