22/04/2025
विद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन!!
आज विद्यालय में अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी बच्चों के स्वास्थ्य का निःशुल्क जाँच किया गया। परीक्षण के दौरान अधिकांश बच्चों के दाँतों में समस्या पाई गई। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि बच्चे नियमित रूप से अपने दाँतों की सफाई करें और पीने के पानी की जाँच अवश्य करवा लें, पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से भी भी दांत खराब हो जाते हैं इसलिए पानी की जांच अवश्य करायें ताकि दाँतों से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके। बच्चों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि डॉक्टरों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करें और बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं। धन्यवाद
02/12/2024
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी की "खो-खो" की टीम ने🥇"प्रथम" स्थान हासिल किया और खेलकूद में अपने शानदार प्रदर्शन की परंपरा को कायम रखते हुए, दौड़ (बालक) 50 मीटर🥈में द्वितीय स्थान, दौड़ (बालक) 100 मीटरमेंमें तृतीय स्थान तथा दौड़ (बालक) 200 मीटर में🥇प्रथम स्थान प्राप्त किये तथा "जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता" के लिए क्वालीफाई किया। सभी विजेता बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डॉ. गोरख नाथ पटेल जी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि के लिए समस्त विद्यालय परिवार, सम्मानित अभिभावकों एवं समस्त खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻🙏🏻💐💐💐💐
प्रतिभागी खिलाड़ियों के नाम- सरस, आदित्य, प्रिंस, आर्यन, विवेक, विकास, अमन, दीपक, कृष्ना, मनीष, प्रियांशु।
`प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी`
`केराकत जौनपुर`
12/10/2024
...."सोचने से कहाँ मिलते हैं तमन्नाओं के शहर ,चलना भी जरूरी है मंजिल को पाने के लिए"...
आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि हमारे प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी से आदर्श जैसवाल पुत्र श्री राजेश जैसवाल का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 हेतु हुआ है। बिना किसी कोचिंग के मात्र विद्यालयी स्तर पर शैक्षणिक सपोर्ट एवं अध्यापकों के मार्गदर्शन के द्वारा आदर्श जैसवाल ने यह सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व आदर्श ने जिले स्तर पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था तथा खेलकूद में जिले स्तर पर कबड्डी एवं मंडल स्तर पर आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कई मेडल हासिल किया था। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व केराकत से PS सरायबीरू, PS गुलरा, तथा PS गोबरा से भी एक-एक बच्चे का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है। ----------------- आदर्श के नवोदय विद्यालय में चयन ने जहां विद्यालय की उपलब्धियों में एक और कोहिनूर जोड़ने का कार्य किया है वहीं पूरे विद्यालय परिवार के आत्मविश्वास में भी आशातीत वृद्धि हुई है।🎖️💐💐👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
साभार- वीरेन्द्र यादव (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी ,केराकत जौनपुर।
Gorakhnath Patel Department of Basic Education Uttar Pradesh Sandeep Singh JEET
06/12/2023
Follow the Primary School Bansbari Updates channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaFho5x2phHILx8eej0b
06/12/2023
प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी केराकत जौनपुर (राज्य स्तरीय "उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान" से सम्मानित): विद्यालय की सभी गतिविधियों और छात्रों की उपलब्धियों के साथ अपडेट रहें।📱सोशल मीडिया लिंक्स-
Youtube- www.youtube.com/
Facebook- www.facebook.com/psbansbari
Instagram- www.instagram.com/psbansbari
Whatsapp- https://chat.whatsapp.com/FueqzfuCV7x5yHtoEb8St5
https://whatsapp.com/channel/0029VaFho5x2phHILx8eej0b
whatsapp.com
22/08/2023
दिनांक 19/08/2023 को "राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन" द्वारा बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया उन्हें बताया गया कि हमें अपने आसपास के परिवेश को कैसे साफ सुथरा रखना है तथा खाने-पीने की वस्तुओं को भी कैसे साफ सुथरा रखना है। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मिंटी प्रथम स्थान, प्रभास द्वितीय स्थान एवं रिशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।🏆💐💐👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
19/02/2023
https://youtu.be/m6ENXQx8_vk
Play Way Method' से खेल-खेल में बच्चों के अन्दर सामंजस्य बनाकर समूह में कार्य करने की योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से नितीश सर के संयोजन में "Balloon Race" का आयोजन किया गया। इस खेल में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
Balloon Race #activity 👫 सामंजस्य बनाकर समूह में कार्य करने की योग्यता का विकास।🌷👬 #playwaymethod
'Play Way Method' से खेल-खेल में बच्चों के अन्दर सामंजस्य बनाकर समूह में कार्य करने की योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से नित....
17/02/2023
नमस्ते, स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा फाइलेरिया यानि हाथीपांव की विकलांगता से बचाने हेतु दवा खिलाने का अभियान 10 फरवरी से प्रारम्भ हो गया है। आप अपने परिवार सहित जरूर दवा खाएं क्योंकि एक भी व्यक्ति दवा खाने से छूटा तो वह अपने परिवार एवं बच्चों को संक्रमित कर सकता है। याद रखें, कोई भी बहाना बनाना खुद को या अपने लोगों को विकलांग होने के खतरे में डालना होगा। ध्यान रखें जिन बच्चों को दवा खिलाई जा चुकी है उन्हें दोबारा दवा न खिलाएं। धन्यवाद, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन
17/02/2023
Republic day Celebrations Video
Republic day Celebrations 🇮🇳 #cultural #program at Primary School Bansbari @psbansbari
Republic Day celebration at primary school bansbari kerakat Jaunpur ...
17/02/2023
https://youtu.be/nryapcuncGg
Saturday Activity में प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी में बच्चों ने मैथ किट के "स्टैम्पिंग पॉट" का प्रयोग करते हुए कुछ आकर्षक ड्राइंग बनाये।
NCERT मैथ किट का प्रयोग । Stamping pot #drawing #activity #creativity #primaryschool@psbansbari
Super Saturday मैथ किट Stamping pot प्राथमिक विद्यालय बांसबारी केराकत जौनपुर मैथ किट के स्टंपिंग पॉ...