Tribhuvan Singh Memorial Hospital

Tribhuvan Singh Memorial Hospital

Share

OPD, NICU ,vaccination ,ECG,dialysis, Neurodevelopmental OPD, High-risk pregnancy OPD, diabetes care,

27/04/2026

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लू से बचने के लिए राम बाण,व सरल उपाय जिससे हीट वेव से होने वाली मृत्यु को टाला जा सकता है,ORS,लस्सी, जूस इत्यादि की आवश्यकता नहीँ!

किडनी या हार्ट के गंभीर मरीज अपने डॉक्टर से सलाह लें!

बाहर निकले तो बिना प्यास लगे पर्याप्त मात्रा में स्वस्छ पानी पिये!

16/03/2026

हॉस्पिटल में X ray टेक्नीशियन की आवश्कता है संपर्क करें 9026551423

Photos from Tribhuvan Singh Memorial Hospital's post 08/01/2026

शीतलहर में नवजात शिशुओं की जीवनदायनी

कंगारू मदर केयर:

ह्यपोथेरमिया{यानी नवजात का शरीर ठंडा होना) के लिये रामबाण
बिना पैसे की वो तकनीक जो आपके बच्चे को ह्यपोथेरमिया की बीमारी और मौत से बचा सकती है|

नवजात में ह्यपोथेरमिया या अल्प ताप अवस्था(बच्चे के शरीर का तापमान् समान्य से कम होना)

पहचान ,बचाव एवं उपचार:

सामान्यत नवजातों के शरीर का तापमान 36.5 डिग्री तक होना चाहिए। ज्यादा ठंड पडऩे से उनके शरीर का तापमान गिरने लगता है। इसको ही हाइपोथर्मिया कहते हैं। गम्भीर किस्म की ह्यपोथेरमिया होने पर शिशुओं को आई.सी. यू. में बेबी वॉर्मर में 30-32 डिग्री के बीच तापमान पर रखना पड़ सकता है।

ह्यपोथेरमिया की प्रारंभिक अवस्था में बच्चों में बच्चे की हथेली और पैर बच्चे शरीर के तापमान से ठंडे प्रतीत होते है जिसे हम बारी बारी से छू कर कंपेयर कर सकते है,गंभीर ह्यपोथेरमिया होने पर बच्चे का पूरा शरीर ठंडा प्रतीत होता है,ह्यपोथेरमिया होने बार बच्चे सुस्त पड़ जाते है और स्तनपान भी कम कर देते है इसे प्रारंभिक अवस्था मे पहचाना जाना चाहिये,

ह्यपोथेरमिया से बचाव के बच्चे के जन्म का स्थान पर्याप्त गर्म होने चाहये, मां के साथ स्किन कांटेक्ट में रखे ,पर्याप्त कपड़े(टोपी,दस्ताने मोजे सहित दो तीन लेयर के सूती कपड़े) पहनाये, कमरे का तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेट (गर्म),जन्म के बाद तुरंत न नहलाये,2.5 किलो से कम के बच्चों को सिर से स्नान न कराए,समय समय से स्तनपान कराए,अत्यधिक कम वजन के बच्चों को कंगारू माता देखभाल दे|

डॉ जयेश सिंह
MBBS MD DM
नवजात शिशु रोग एवं बाल रोग विशेषज्ञ

त्रिभुवन सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल
अम्बेडकर तिराहा दिवानी कचहरी जौनपुर

14/03/2025

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं,,🌈🌈🌈

10/02/2025
04/01/2025

खांसी या बिना खांसी के बच्चों टीवी हो सकती है

31/10/2024

समस्त जौनपुर के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर मंगल कामना💥💥

सीपीआर की ताकत को नज़रअंदाज़ न करें! 

आपका एक सही कदम, किसी की धड़कन फिर से लौटा सकता है। 

आपात स्थिति में आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी की जान बचा सकती है। 
#CPR #LifeSaver #HeartHealth 29/10/2024

जीवन रक्षक कला का अत्यंत उचित प्रदर्शन, यहाँ ध्यान देने योग्य बात है, हृदय गति रुकने पर केवल एक आदमी CPR कर सकता है हार्ट को पम्पिंग करना स्वांश देने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है,स्वांस देना महत्वपूर्ण है परन्तु हार्ट पम्पिंग 5 सेकंड में स्टार्ट कर देना और दो इंच तक छाती को बिना रुके दबाना इसे मेडिकल भाषा मे हैंड्स ओनली सी पी आर कहते है,इसमें ध्यान देने योग्य बात है हमे छाती के बीचों बीच दबाना है दाँये या बाएं तरफ नहीं, दबाते समय कोहिनी मुड़नी नहीँ चाहिए और आप को एक दम पेसेंट के ऊपर होना चाहिए तभी प्रेसर हार्ट तक पहुंचेगा

सीपीआर की ताकत को नज़रअंदाज़ न करें! आपका एक सही कदम, किसी की धड़कन फिर से लौटा सकता है। आपात स्थिति में आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी की जान बचा सकती है। #CPR #LifeSaver #HeartHealth

18/10/2024

पूर्वांचल का एक मात्र संस्थान जहाँ नवजात शिशुओं की देखभाल नवजात शिशु सुपरस्पेसिलिस्ट के देखरेख में की जाती है!

अल्पविकसित शिशुओं सम्पूर्ण विकास के सुपरस्पेसिलिस्ट नवजात शिशु विशेषज्ञ का महत्वपूर्ण योगदान होता है!

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Ambedkar Tiraha Diwani Kutchery (front Of D. M . Residence)
Jaunpur
222002