Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India

Share

Government aided institution established in 1968 for rural children's education

Photos from Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India's post 08/05/2026

ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एन०सी०सी० में विशेष कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर, 8 मई।
96 यूपी बटालियन एन०सी०सी०, जौनपुर के तत्वावधान में सहकारी पी०जी० कॉलेज, मिहरावाँ जौनपुर में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एन०सी०सी० से जुड़े विद्यार्थियों एवं कैडेटों को अभियान की उपलब्धियों और उसके उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन०सी०सी० प्रभारी डॉ० रणधीर कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में इस अभियान ने विद्यार्थियों में जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया है।
डॉ० रणधीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे अभियान उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जय हिंद 🇮🇳

Photos from Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India's post 02/05/2026

सहकारी पी०जी० कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को सायंकाल 3:30 बजे से 4:30 बजे तक,शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता सफलता के लिए, कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. राघवेंद्र, श्री सूरज गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह एवं समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वर्तमान सत्र में महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. रणधीर कुमार तथा डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजय शर्मा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

Photos from Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India's post 02/05/2026

सहकारी पी०जी० कॉलेज, मिहरावां, जौनपुर में प्रवेशोत्सव संपन्न
महाविद्यालय में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. राघवेंद्र, श्री सूरज गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह एवं समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. रणधीर कुमार तथा डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजय शर्मा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

26/04/2026

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन*

*सहकारी पीजी कॉलेज, मिहरावा (जौनपुर)* के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ अरविंद कुमार सिंह** विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी ससम्मान उपस्थित रहे, जिनमें प्रोफेसर मुक्ता राजे, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. शिव प्रताप सिंह, श्री सूरज गुप्ता एवं डॉ. अर्चना सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह हस्ताक्षर अभियान महाविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्प लिया।

Photos from Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India's post 26/04/2026

16/04/2026

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
(राज्यपाल सूचना परिसर)
-------

राज्यपाल की अध्यक्षता में जन भवन स्थित गांधी सभागार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न
------
महाविद्यालयों को नैक, एनआईआरएफ और वर्ल्ड रैंकिंग में आगे लाने के लिए राज्यपाल के निर्देश
-------
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेलो इंडिया तक पहुंचाने पर विशेष बल
-------
शिक्षकों को ग्राम स्तर तक पहुंचकर प्रतिभाओं को निखारने के निर्देश
-------
राज्यपाल ने शिक्षा, खेल और गुणवत्ता सुधार के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया बल
-------

लखनऊरू 15 अप्रैल, 2026
प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज जन भवन स्थित गांधी सभागार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालयों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
बैठक में महाविद्यालयों में संचालित कार्यक्रमों, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की स्थिति, छात्रों के प्रवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, छात्र-शिक्षक उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही सेमिनार, कार्यशालाओं, एम.ओ.यू. व सामाजिक गतिविधियों, से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। महाविद्यालयों को नैक, एन.आई.आर.एफ. सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु तैयार करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समीक्षा बैठक में राज्यपाल जी ने निर्देश दिया कि समीक्षा के दौरान चिन्हित कमियों को महाविद्यालय प्राथमिकता के आधार पर दूर करें तथा जितने भी एम.ओ.यू. हुए हैं उनके अनुरूप कार्यों को धरातल पर सुनिश्चित करें।
राज्यपाल जी ने बताया कि जन भवन के प्रयासों से आयोजित निरंतर समीक्षा बैठकों एवं दिए गए मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप प्रदेश के विश्वविद्यालय आज नैक, एन.आई.आर.एफ. एवं वर्ल्ड रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्यों को नैक, एन.आई.आर.एफ. एवं वर्ल्ड रैंकिंग की तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां सभी के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए जन भवन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय भी महाविद्यालयों का सहयोग करने के लिए दो व्यक्तियों को नामांकित करे जो नैक एवं एन.आई.आर.एफ. की तैयारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षकों की कमी है, वहां समायोजन के माध्यम से इन कमियों को दूर किया जाए। साथ ही प्रत्येक गतिविधि में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से सीखने के अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त साइकिल एवं पदयात्रा जैसी गतिविधियों के आयोजन पर भी बल दिया गया।
राज्यपाल जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर कार्य करते हैं, उनसे प्रेरणा लेकर सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं किसानों एवं दिव्यांगजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझते हैं। इसी क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक ग्रामों में जाकर वहां के प्रधानों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित करें, उनके परिवेश को समझें तथा प्राथमिक स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान करें। विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में आमंत्रित कर उनकी प्रतिभा का आकलन किया जाए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि वे ‘खेलो इंडिया’ जैसे मंचों तक पहुंच सकें। राज्यपाल जी ने अपने गुजरात के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सतत प्रयासों के फलस्वरूप वहां के युवा आज ‘खेलो इंडिया’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प एवं परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
राज्यपाल जी ने निर्देश दिया कि शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों ही पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी का नियमित उपयोग करें तथा शिक्षक सिलेबस के अतिरिक्त भी गुणवत्तापूर्ण एवं अद्यतन ज्ञान विद्यार्थियों को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं को नवीनतम ज्ञान से आच्छादित करें, जिससे विद्यार्थियों के बीच उनकी सकारात्मक छवि स्थापित होती है तथा समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है। उन्होंने परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने तथा प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक समय से घोषित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल जी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के समर्थन एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं, जो केंद्र एवं राज्य सरकारों के समन्वय से विभिन्न स्थानों पर संचालित हैं। इन सम्मेलनों में इस कानून के महत्व पर चर्चा की जा रही है तथा इसे प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी चर्चाओं को ध्यानपूर्वक सुना जाए तथा विद्यार्थियों को भी इससे अवगत कराया जाए।
राज्यपाल जी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर पहुंचकर लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (इकोनॉमिक कॉरिडोर) का उद्घाटन किया, जिससे दिल्ली एवं देहरादून के मध्य यात्रा समय घटकर लगभग 3 घंटे रह जाएगा। इस प्रकार की विकास परियोजनाओं से आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
राज्यपाल जी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, पशु सुरक्षा तथा समय के सदुपयोग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे विद्यार्थी उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ें।
विशेष कार्याधिकारी, राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जानकारी दी कि जन भवन में संचालित विद्यालय में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों का नामांकन कराया गया, जिसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यालय को आदर्श एवं मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने महाविद्यालयों में भी इसी प्रकार के प्रयास सुनिश्चित करें।
प्रोफेसर वंदना सिंह ने राज्यपाल का उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्यपाल जी के सभी निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन किया जाएगा, समस्त व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का और विस्तार किया जाएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर बच्चों को प्रेरित कर खेलों के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

संपर्क सूत्रः
डॉ0 संगीता चौधरी,
सूचना अधिकारी, जनभवन,
मो0 9161668080

Photos from Sahakari P.G.College Mihrawan Jaunpur UP India's post 16/04/2026

*नारी शक्ति बंधन अधिनियम प्रचार अभियान के तहत भव्य रैली, शपथ एवं मानव श्रृंखला का आयोजन*

नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शक्ति बंधन अधिनियम प्रचार अभियान के अंतर्गत सहकारी पी०जी० कॉलेज मिहरावां, जौनपुर के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण, मानव श्रृंखला एवं जागरूकता अभियान रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शपथ ग्रहण से हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकगणों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। इसके पश्चात छात्राओं के नेतृत्व में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समाज को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं का उत्साह उल्लेखनीय रहा।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता एवं नारी शक्ति के प्रति सम्मान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रोफेसर मुक्ता राजे, डॉ० राज बहादुर यादव, डॉ० रणधीर कुमार, डॉ० योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ० मनोज कुमार सोनकर, डॉ० राघवेंद्र कुमार, डॉ० संजय शर्मा, डॉ० संजय सिंह, डॉ०शिव प्रताप सिंह एवं डॉ० अर्चना सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्राध्यापकों ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों तथा समाज में समानता स्थापित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं प्रेरणा के वातावरण में हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address

Jaunpur
222001