Shivam Sir

Shivam Sir

Share

Students don't need a perfect teacher. Students need a happy teacher, who's gonna make them excited

16/12/2025

पालक खाओ पहलवान बन जाओ

Mdm में किचेन गार्डन में तैयार पालक का सेवन करेंगे छात्र और स्वास्थ्य और उर्जित रहेंगे।

Photos from Shivam Sir's post 24/09/2025
18/09/2025

शिक्षकों को विज्ञान पढ़ाते समय मॉडल और प्रोजेक्ट्स का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे छात्रों को विषय को समझना आसान हो जाता है। जब बच्चे किसी अवधारणा को केवल सुनते या पढ़ते हैं तो वह सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रह जाती है, लेकिन मॉडल और प्रोजेक्ट के माध्यम से वे उसे प्रत्यक्ष रूप में देख व अनुभव कर पाते हैं। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ती है, प्रयोगात्मक कौशल विकसित होते हैं और विज्ञान के सिद्धांत व्यवहारिक रूप में समझ आते हैं। इस प्रकार की शिक्षण पद्धति छात्रों को रचनात्मक, आत्मनिर्भर और समस्या समाधान में सक्षम बनाती है।

Photos from Shivam Sir's post 07/09/2025

PTM ज़रूरी होती है क्योंकि यह माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद का माध्यम है। इसमें शिक्षक बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति के बारे में जानकारी देते हैं और माता-पिता अपनी राय व सुझाव साझा कर सकते हैं। इससे बच्चे की कमजोरियों और खूबियों पर ध्यान दिया जा सकता है और उसके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

👉 संक्षेप में, बच्चे की शिक्षा और भविष्य सुधारने के लिए माता-पिता और शिक्षक का साझा प्रयास है।

Photos from Shivam Sir's post 04/09/2025

"आदरणीय श्री ध्रुव खाडिया सर(IAS),मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवँ आदरणीय डाॅ वी0 के0 शर्मा सर ,प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति मे नवाचार /TLM मेला!"
सम्मानित टीम को ससम्मान साधुवाद 💐💐
डायट सभागार !
जौनपुर!
जयहिन्द 🙏

Photos from Shivam Sir's post 21/08/2025

#भीमा_का_सपना’ ने रचा इतिहास – डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की प्रतियोगिता में टॉप 5 में शामिल

गौहर गांव के सरकारी विद्यालय के छात्रों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित एक विशेष प्रतियोगिता में बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर के विचारों, आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना था।

प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विविध माध्यमों से बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष एवं सपनों को दर्शाने का प्रयास किया। इसी कड़ी में प्रस्तुत की गई एक लघु फिल्म 'भीमा का सपना' को विशेष सराहना मिली और यह शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में शामिल की गई।

इस उपलब्धि की जानकारी डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के निदेशक श्री आकाश पाटिल द्वारा दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि यह फिल्म न केवल डॉ. अंबेडकर के विचारों का प्रभावी चित्रण करती है, बल्कि शिक्षा के प्रति चेतना जगाने में एक सशक्त माध्यम भी बनती है। इस फिल्म के निर्देशक शिक्षक शिवम सिंह ने बताया कि भीमा का सपना फिल्म ने यह सिद्ध किया है कि आज की युवा पीढ़ी बाबासाहेब के सपनों को न केवल समझ रही है, बल्कि उन्हें रचनात्मक रूप से समाज के सामने रख भी रही है। इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और प्रस्तुति ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जिससे इसे शीर्ष पांच में स्थान मिला।

मड़ियाहूं के खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने इस सम्मानजनक उपलब्धि के लिए फिल्म के रचनाकारों को बधाई दी। साथ ही, इस प्रकार के आयोजनों से यह भी स्पष्ट होता है कि भारत के युवाओं में सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है।

Photos from डॉ. गोरखनाथ पटेल -PES's post 20/08/2025

Congratulations to every child and teacher.

Photos from Shivam Sir's post 15/08/2025

दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फ़त....🇮🇳🇮🇳

मेरी मिट्टी से भी खुशबू–ए–वफ़ा आएगी....🇮🇳🇮🇳

प्रस्तुत हैं आज विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की कुछ चुनिंदा तस्वीरें....

Gorakhnath Patel BSA Jaunpur Department of Basic Education Uttar Pradesh Department of Culture, Uttar Pradesh

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Jai Hind
Jaunpur
222002