Nehru Balodyan Inter College Jaunpur

Nehru Balodyan Inter College Jaunpur

Share

A UP Board (Hindi Medium) K-12 School in Jaunpur, UP.

22/11/2014

शहर के वन विहार रोड स्थित नेहरू बालोद्यान स्कूल परिसर में 22 नवंबर को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यक्रम स्थल का डीएम सुहास एलवाई और एसी बबलू कुमार ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डा. सीडी सिंंह को बैरिकेंडिंग और सेफ हाउस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नेहरू बालोद्यान परिसर में 22 से 24 नवंबर तक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम उद्घाटन सुबह 11.30 बजे मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम करेंगे। कार्यक्रम के दिन रेलवे क्रासिंग से विद्यालय की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। एडीएम गंगाराम गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, रामजी सिंह यादव को मानक के अनुरूप व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थान पर ही लोगों को बैठाया जाए। सभी वाहन रेलवे क्रासिंग के पास ही रोक दिए जाएंगे।

20/11/2014

परम आदरणीय व विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉo ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार) का आगमन हमारे विद्यालय प्रांगण - नेहरु बालोद्यान इंटर कॉलेज, जौनपुर में दिनांक 22 नवम्बर 2014 को होना सुनिश्चित हुआ है |

हम सब तहे दिल से उनका स्वागत व अभिनन्दन करते हैं |

Photos 19/07/2014

Campus Induction is now in association with a global platform to share experience, learning and innovations in the entrepreneurial world & exploring the opportunities in the world’s largest conglomerate Global Entrepreneurship Summit (GES 2014) to be held in Bangalore this year on 10-11 October 2014. This includes many interactive sessions by renowned industrialists, business leaders, policy makers and innovators from across the globe to gather and share their ideas. To know more, stay connected to us @ Campus Induction.

is now in association with a global platform to share experience, learning and innovations in the entrepreneurial world & exploring the opportunities in the world’s largest conglomerate Global Entrepreneurship Summit (GES 2014) to be held in Bangalore this year on 10-11 October 2014. This includes many interactive sessions by renowned industrialists, business leaders, policy makers and innovators from across the globe to gather and share their ideas. GES2014 is a global prestige event , will add important experience in career & other opportunities. GES2014 will be gathering more than 5000 high profile delegates ( CMD,CEO, COO, CXO, MD,Executive directors, Govt. Ministers and high profile decision maker executives across the globe. To know more, stay connected to us at Campus Induction.

25/01/2014

नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को विश्व बालिका दिवस मनाया गया। वैज्ञानिक डा. एनपी सिंह ने बालिका दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि देश हमेशा शक्ति की उपासना करता आया है। वाणी की शक्ति के लिए सरस्वती की उपासना की जाती है। कहा कि समाज को जोड़ने का कार्य हमेशा बेटियों ने ही किया है। इस मौके पर प्रबंधक डा. सीडी सिंह, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उधर मोहम्मद हसन स्कूल में आयोजित बेटी दिवस के कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास भी शरीक हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

28/11/2013

यायायात माह के दौरान सीओ सिटी अलका भटनागर के नेतृत्व में शहर के नेहरू बालोद्यान इंटर कालेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेहरु बालोद्यान को पहला स्थान मिला। शिया कालेज को दूसरा और नगर पालिका इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला। इससे पहले क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाना था। सीओ सिटी ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। बच्चों को ट्रैफिक के चिन्ह दिखाए गए तथा सड़क पार करते वक्त बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। बच्चों को बताया कि वे अपने अभिभावकों को दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। टीएसआई विपिन सिंह ने ट्रैफिक चिन्हों के बारे में जानकारी दी। बताया कि सड़क पर लगे ट्रैफिक चिन्हों के आधार पर सावधानी बरती जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है।

18/11/2013

जौनपुर। नेहरू बालोद्यान इंटर कालेज परिसर में आयोजित कल्पना चावला पुरस्कार वितरण समारोह में सत्र 2013 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली 21 छात्राओं को कल्पना चावला पुरस्कार दिया गया। कल्पना चावला के पिता बनारसी लाल चावला ने छात्राओं को पुरस्कार देकर ऊंची उड़ान भरने की नसीहत की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कल्पना अमेरिका में रहने पर भी जमीन पर सोती थी। छात्र अपने मन में यह ठान लें कि उन्हें क्या बनना है। उसी को अपना लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। डा.सीडी सिंह ने कहा कि वह अपनी संस्कृति और वेशभूषा को नहीं भूलती थी। 16 जनवरी 2003 को दूसरी बार कोलंबिया से आंतरिक्ष यान मिशन पर निकला था।16 दिवसीय यात्रा से वापस लौटते समय एक फरवरी 2003 को सुबह उतरने से 16 मिनट पहले टेक्सास शहर के ऊपर कोलंबिया आंतरिक्ष यान जल गया और उसमें सवार सभी यात्री मारे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. केके भूटानी ने सवाल पूछे । विशिष्ट अतिथि टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अरुण सिंह ने कहा कि बालिकाओं का शिक्षित होने के साथ अपना रास्ता खुद बनाना होगा। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की छात्रा प्रज्ञाा, प्रिया, मीनाक्षी, जूली, सुरभि, रोली , अमृता , आयुषी, शिवानी, वर्षा, पिंंकी, मुशीर फात्मा, आस्था, रागिनी, प्रिया, कामिनी साहू, शालिनी, आकांक्षा, दामिनी, अंसिमा,निहारिका को कल्पना चावला पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के निदेशक कैप्टन टीएन सिंह ने आभार जताया। संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Photos 11/11/2013

Recent bachelor graduates and graduating bachelor students in India - this is the competition for you! Put your skills and knowledge to the test by participating in KTH Master’s Challenge!
Learn more about study and career possibilities in Sweden and you may find yourself in Sweden 2014. Three winners will be awarded with full tuition fee waivers to master’s programmes at KTH & work opportunities at ABB in Sweden! Get started today! kthchallenge.in

Photos 30/06/2013

"जौनपुर की टीम ले आई है एक प्रतियोगिता—

जरुरत है थोड़े “फोटो ग्राफिक” हुनर की ।
जी हाँ,अपने जौनपुर में पहली बार,खिंचे जौनपुर की आर्कषक तस्वीर और जीतें आर्कषक उपहार घर बैठे ।

कितने लोग भाग लेना चाहेंगे ?

ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपने मित्रों तक ये बात पहुचायें,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेके लाभान्वित हों ।

धन्यवाद ॥

*प्रतियोगिता केवल जौनपुर वासियों के लिये"
आयोजक पेज का लिंक :-
www.facebook.com/maash*tla

28/06/2013

जौनपुर की टीम ले आई है एक प्रतियोगिता—

जरुरत है थोड़े “फोटो ग्राफिक” हुनर की ।
जी हाँ,अपने जौनपुर में पहली बार,खिंचे जौनपुर की आर्कषक तस्वीर और जीतें आर्कषक उपहार घर बैठे ।

कितने लोग भाग लेना चाहेंगे ?

ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपने मित्रों तक ये बात पहुचायें,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेके लाभान्वित हों ।

धन्यवाद ॥

*प्रतियोगिता केवल जौनपुर वासियों के लिये
www.facebook.com/maash*tla

Jaunpur This is the page about a historical district Jaunpur *Terms and condtions:- 1- http://justpaste.it/JAUNPUR ,2- http://maash*tla.webs.com/terms-condition

24/02/2013

नेहरू बालोद्यान में आयोजित वैज्ञानिक व्याख्यान में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जिया लाल ने कहा कि समुद्री प्लेट खिसकने से ही सुनामी आती है। विश्व में सबसे गहरा करेबियन समुद्र है जिसकी गहराई करीब 12 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण की वजह से ही पर्यावरण में परिवर्तन हो रहा है। मनुष्य की ओर से उत्पन्न की गई औद्योगिक क्रांति तथा धरती पर बढ़ती जनसंख्या की वजह से सीओटू का उत्सर्जन अधिक हो रहा है। इसी के कारण जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। डा. हरेंद्र ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के निदेशक डा. टीएन सिंह मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक डा. सीडी सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस संचालन अरविंद सिंह ने किया।

04/12/2012

जौनपुर: यातायात माह का समापन नेहरू बालोद्यान परिसर में शनिवार को समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजिल सैनी ने छात्रों से आह्वान किया कि वह खुद नियमों का पालन करते हुए घर तथा समाज के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। इस मौके पर आयोजित निबंधन व पोस्टर प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

एसपी ने कहा कि मैं छात्र जीवन में देश की प्रथम आईपीएस महिला किरण बेदी से प्रभावित थी। परिणाम है कि उनकी प्रेरणा से आईपीएस बन सकी। आज हमारे उद्बोधन से कोई भी एक छात्रा प्रेरित हो सकी तो हमारा यहां आना सार्थक हो जाएगा। विशिष्ट अतिथि जगनायक सिंह गौतम ने कहा कि यहां के बच्चों का उद्बोधन सुनकर हमारा यातायात माह मनाने का प्रयास सार्थक दिख रहा है।

सीओ यातायात सुश्री अलका भटनागर ने कहा कि आज यातायात माह के समापन अवसर पर हम सभी जनपदवासियों से अपील करते हैं कि वह नियमों का पालन करें जिससे खुद सुरक्षित रहें और अन्य को भी सुरक्षित रहने दें। इस मौके पर दीवान नारायण सिंह ने बच्चों को यातायात के नियमों तथा संबंधित चिह्नों की जानकारी दिया।

पुलिस अधीक्षक ने यातायात पर आयोजित निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी निहार नंदन, एके सिंह, प्रबंधक डा.सीडी सिंह, प्रधानाचार्य संजय सिंह, चंद्रकला सिंह, डा.मुनीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Jaunpur
222002