Brc Shahganj

Brc Shahganj

Share

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज जौनपुर

Photos from Brc Shahganj's post 19/05/2023

परिवार सर्वेक्षण तथा नवीन नामांकन करते शिक्षक शाहगंज जौनपुर l

Photos from Brc Shahganj's post 12/04/2023

न्याय पंचायत कोपा,ताखा तथा भादी के समस्त शिक्षक संकुल की बैठक दिनांक 11–04–2023 को अपराह्न 1 बजे से BRC शाहगंज पर संपन्न हुई .

मीटींग में उपस्थित शिक्षक संकुलों को निपुण लक्ष्य निर्धारित समयावधि के अंतर्गत प्राप्त करने हेतु डायट प्राचार्य श्री राकेश सिंह जी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री गोरखनाथ पटेल जी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए .

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

स्कूल चलो अभियान।

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ होने पर विकास खंड शाहगंज के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं।

01/04/2023

कंपोजिट विद्यालय ज़र्रों की कक्षा 5 की छात्रा द्वारा कहानी का चित्रात्मक रूपांतरण

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

TLM प्रदर्शनी

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्राथमिक विद्यालय धौरइल।

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

"हमारा आंगन–हमारे बच्चे" कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अपने विचार व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज।

Photos from Brc Shahganj's post 01/04/2023

नवीन सत्र प्रारंभ होने पर "स्कूल चलो अभियान" के अंतर्गत बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के लिए डोर टू डोर संपर्क करते हुए शिक्षक।

Photos from Brc Shahganj's post 28/03/2023

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज

28/03/2023

जानिए क्या है विद्या प्रवेश कार्यक्रम? परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में तीन महीने चलेगा विद्या प्रवेश कार्यक्रम Vidya Pravesh— Three-month Play-based School Preparation Module for Grade-I

सरकारी प्राइमरी स्कूल खुलने के बाद तीन महीने तक विद्या प्रवेश कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहली कक्षा के बच्चों को तीन महीने का एक खास कोर्स कराया जाएगा। विद्या प्रवेश के अंतर्गत बालवाटिका एवं कक्षा 1 के बच्चों को खेल-खेल में जरूरी अक्षर और संख्या ज्ञान दिया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नए शैक्षिक सत्र से मॉड्यूल को किया जाएगा लागू

नए शैक्षिक सत्र से इसे लागू किया जाएगा। यह मॉड्यूल एनसीईआरटी ने तैयार किया है। दीक्षा पोर्टल पर यह मॉड्यूल उपलब्ध है। इसमें बच्चों को अक्षर, रंग, आकार और संख्या आदि सीखने के लिए रोचक गतिविधियां शामिल की गई हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों की फाउंडेशन स्टेज की बात की गई है। पहली कक्षा में नामांकित बच्चों के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसका मकसद स्वास्थ्य कल्याण, भाषा साक्षरता, गणितीय दक्षता और पर्यावरण जागरूकता से संबंधित मूलभूत दक्षताओं को विकसित करना है।

घरेलू वस्तुओं के माध्यम से रंग आकृतियों की कराई जाएगी पहचान

इसमें बच्चों को घर पर उपलब्ध वस्तुओं के माध्यम से रंग, आकृतियों की पहचान कराई जाएगी जैसे गेंद गोल, छत चौकोर या आयताकार होती है। विभिन्न चीजों की प्रकृति बताई जाएगी मसलन ठण्डा गर्म, अंधेरा-उजाला, बारिश-धूप आदि। इसी तरह सब्जी-फलों के नाम, उनके रंग वास्तविक रूप से सिखाए जाएंगे।

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Shahganj
Jaunpur
223101