Shiv Shankar Gautam -Sanvidhanvadi

Shiv Shankar Gautam -Sanvidhanvadi

Share

we want to social awareness and our contitutional rights

12/05/2026

पड़ताल कितनी सोचनीय है। जिम्मेदारी किसकी बनती है.....

23/04/2026

#प्रगणक (Enumerator) बनाम #पर्यवेक्षक (Supervisior )

#प्रगणक और #पर्यवेक्षक देखा जाए तो दोनों जनगणना 2027 के प्रथम और द्वितीय चरण के मुख्य स्तंभ हैं। 6 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति का प्रावधान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण भत्ता प्रगणक और सुपरवाइजर दोनों का समान है अर्थात ₹1200 डीबीटी के माध्यम से संबंधित के खाते में। ठीक इसी प्रकार सुपरवाइजर और प्रगणक का मानदेय भी प्रथम चरण हेतु ₹9000 और द्वितीय चरण हेतु 16000 रुपए नियत है।

अब आइए हम #प्रगणक के प्रमुख कार्यों को समझ लेते हैं:-

1.प्रशिक्षण (Training) में भाग लें, यूज़र मैनुअल का अध्ययन करें और HLO मोबाइल ऐप चलाने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें।

2.अपने आवंटित हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में बिना किसी चूक के प्रत्येक भवन, जनगणना मकान और परिवार का दौरा करें।

3.भवनों पर नंबर डालें (जहाँ नंबर न हों) और ऐप द्वारा दिए गए मानचित्र का उपयोग करके HLB का लेआउट मैप तैयार करें।

4.HLO ऐप का उपयोग करके हाउसलिस्टिंग डेटा एकत्र करें, स्व-गणना (Self-Enumeration) ID को सत्यापित करें, प्रविष्टियों की समीक्षा करें और डेटा को बार-बार सिंक (Sync) करें।

5.पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करें, सारा डेटा सिंक करें, ऐप में HLB को 'पूर्ण' (Completed) मार्क करें और अपने पर्यवेक्षक (Supervisor) को सूचित करें।

अब हम #पर्यवेक्षक के प्रमुख #दायित्व को समझ लेते हैं:-


1.यह सुनिश्चित करें कि सभी संबद्ध प्रगणक प्रशिक्षण में भाग लें और आवश्यक सामग्री प्राप्त करें।

2.फील्ड पर हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (HLB) की सीमाओं और लैंडमार्क को सत्यापित करें और किसी भी बदलाव की रिपोर्ट चार्ज ऑफिसर को दें।

3.सभी HLB को कवर करते हुए सुपरवाइजरी सर्कल लेआउट मैप तैयार करें।

4.सुपरवाइज़र ऐप' और फ़ील्ड निरीक्षण के माध्यम से प्रगणकों द्वारा एकत्रित डेटा की निगरानी, पूर्वावलोकन (Preview) और जाँच करें।

5.यह सुनिश्चित करें कि दो HLB के बीच कोई अंतराल (Gap) या ओवरलैप न हो, और सभी HLB पूरी तरह से कवर किए गए हों और उन्हें 'पूर्ण' (Completed) चिह्नित किया गया हो।

नोट:- कृपया इस पोस्ट को शेयर करें ना की कॉपी करके अपनी वॉल पर पेस्ट करें। पोस्ट को हमारे द्वारा काफी मशक्कत के बाद तैयार करके फेसबुक पटल पर रखा जाता है अतः इस बात का ध्यान रखें। पेज को धड़ाधड़ फॉलो करें, पोस्ट को अपने मित्रों तक शेयर करें। लाइक करना न भूलें क्योंकि इससे हमें मोटिवेशन मिलता है ।

14/04/2026
28/07/2024

त्यागमूर्ति राम लखन सिंह चंदापुरी जी का नाम कौन-कौन सुना और पढ़ा है ?कृपया बताने का कष्ट करें.

Want your school to be the top-listed School/college in Jaunpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Vill Ramnagar Post Vidhmauwa Dist Jaunpur
Jaunpur
222161