10/08/2021
सरकारी विद्यालय में सरकार विशेष ध्यान देती है ताकि शिक्षा केवल अमीरों तक ना सीमित रहे बल्कि गरीबों तक निःशुल्क पहुंच सके। आज नए युवा वर्ग के शिक्षक विद्यालयों में अनुभवी और वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आप अभिवावक हमारा साथ दें, बच्चों के लिऐ थोड़ा समय निकाले, विद्यालय पर शिक्षकों से मिलकर बच्चे की प्रगति का और बच्चे की समस्याओं का जायजा लें । विद्यालय समाज निर्माण की महत्त्वपूर्ण सीढ़ी है । विद्यालय में शिक्षक बच्चों को समाज में घर परिवार में संतुलन रखना सिखाते हैं , बच्चों को शिष्टाचार देते हैं , सही और गलत में फर्क करना सिखाते हैं। बच्चों के सम्पूर्ण निर्माण में विद्यालय और शिक्षक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को शिक्षा से वंचित ना रखें।