26/01/2026
गणतंत्र दिवस के अवसर पर Radha Vallabh Group of Institutions परिसर में माननीय चेयरपर्सन श्रीमती शशि यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।
इसी क्रम में माननीय चेयरपर्सन शांति शिक्षण संस्थान, श्री सुजीत वर्मा जी द्वारा संचालित, में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहीं, जहाँ उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
🇮🇳 जय हिंद | जय भारत 🇮🇳
19/01/2026
प्रगति स्कॉलरशिप एवं लर्निंग सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (RGIT) में आयोजित प्रगति पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा, माननीय सांसद महोदय द्वारा मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों को 💻 लैपटॉप, 📱 टैबलेट एवं मोबाइल फोन, ⌚ स्मार्ट वॉच आदि प्रदान किए गए; साथ ही इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कुल ₹32,50,000 (बत्तीस लाख पचास हजार रुपये) की शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाना है—RGIT का संकल्प केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचान कर उसे सम्मान और अवसर देना है।
प्रतिभा को सम्मान | शिक्षा को समर्थन | भविष्य को सशक्त बनाना ✨
EmpoweringStudents
28/12/2025
21/12/2025 को आयोजित प्रगति परीक्षा में सम्मिलित छात्रों का परिणाम घोषित। मीनाक्षी शुक्ला, रिया यादव एवं आकांक्षा चौरसिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार वितरण 14/01/2025 को राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में संपन्न होगा।
Result link: https://drive.google.com/file/d/1vZHiGayT4Rl8R_gF_tr0jRVXC35uIjCp/view?usp=sharing
25/12/2025
21 तारीख को राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के कैंपस में प्रगति छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 12वीं के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जौनपुर एवं आसपास के जिलों से आए विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। छात्रों को अपनी मेहनत और प्रतिभा का प्रदर्शन करते देखना हमारे लिए अत्यंत सुखद रहा।
सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ 🌟