06/04/2026
Global Millennium International School, Kalyanpur (Jaspur) के छात्र-छात्राओं द्वारा Fire Police Jaspur के सहयोग से एक महत्वपूर्ण फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में सहभागिता की गई।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने एवं बचाव के उपायों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान फायर विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई—
आग लगने के संभावित कारण एवं उनसे बचाव के उपाय
आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सही निर्णय लेने का महत्व
आग बुझाने के उपकरणों (Fire Extinguisher आदि) का सही उपयोग
सुरक्षित निकासी (Evacuation) की प्रक्रिया
विद्यार्थियों ने इस मॉक ड्रिल में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।
विद्यालय परिवार Fire Police Jaspur की समस्त टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।साथ ही पुलिस टीम के सम्मानित अधिकारियों द्वारा छात्रों में विभिन्न कौशल ,क्षमताओं को विकसित करने पर एक शानदार स्पीच दी गई ।
इस कार्यक्रम को अभिभावकों द्वारा छात्रों में लीडरशिप, गुड गवर्नेंस,अनुशासन,टीम भावना आदि बिंदुओं को अपने अपने नजरिए से देखा गया । और कई अभिभावकों द्वारा भी फायर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की गई।