Jasidih Public School

Jasidih Public School 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi,
We serve Quality Education.

जसीडीह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वच्छता सप्ताह मनाया गया, जिसमें ज...
23/10/2024

जसीडीह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वच्छता सप्ताह मनाया गया, जिसमें जसीडीह पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा इंटर हाउस डिस्प्ले बोर्ड कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के चारों सदन, यथा राजेंद्र सदन, गांधी सदन, सुभाष सदन, एवं नेहरू सदन के बच्चों द्वारा स्वच्छता सप्ताह विषय पर डिस्प्ले बोर्ड को सजाया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने कला कौशल एवं सौंदर्य बोध का परिचय देते हुए डिस्प्ले बोर्ड को जीवंत कर दिया।
इस तरह के आयोजन से बच्चों में जहां पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य विषयों पर रुचि बढ़ती है, वहीं संगठित होकर काम करने की प्रवृत्ति का विकास होता है। बच्चों के द्वारा किए गए इस कार्य का स्कूल के निदेशक सह बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव डॉ. भारतेंदु दुबे एवं एकेडमिक डायरेक्टर सह प्रिंसिपल श्री उमाशंकर सिंह ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस प्रतियोगिता में सुभाष हाउस प्रथम, राजेंद्र हाउस द्वितीय एवं गांधी हाउस को तृतीय स्थान मिला।
इस प्रतियोगिता के अगले चरण में चारों सदन के बच्चों के द्वारा 'अधर्म पर धर्म की विजय' एवं 'प्रकाश पर्व- दीपावली' विषय पर डिस्प्ले बोर्ड को सजाया जाएगा।

जसीडीह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना...
06/09/2024

जसीडीह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर भारतेंदु दुबे, श्रीमती सिंधु रानी देवी, स्कूल के प्रधानाचार्य सह एकेडमिक डायरेक्टर श्री उमाशंकर सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों ने गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु के मंत्रोच्चारण के साथ अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल के निदेशक महोदय ने शिक्षकों को देश का निर्माता कहा, एवं उनके कार्यों को देश हित में किया गया सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ अपने सामंजस्य एवं सहभागिता की बात करते हुए शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की एवं शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया। निर्देशक महोदय ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं स्कूल के संस्थापक श्री दीप नारायण एवं श्रीमती मनोरमा देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर श्री आशुतोष दुबे, अंतेश चक्रवर्ती, राज दीपक कुमार, धरती सिंह चौधरी, पंकज कुमार, बिप्लॉय मंडल, श्रीमती रेखा देवी, नेहा कुमारी, अनुभा कुमारी, स्वीटी सिंह, संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी, रिचा सिंह, अंकिता तिवारी, साक्षी शर्मा, दीपशिखा, साधना, शुभांगी, सिमरन शर्मा, अनिल ठाकुर जटाशंकर मिश्रा एवं शंभू दुबे मौजूद रहे।

जसीडीह पब्लिक स्कूल जसीडीह पब्लिक स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के 78वें  वार्षिकोत्सव के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से भरपू...
16/08/2024

जसीडीह पब्लिक स्कूल
जसीडीह पब्लिक स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के 78वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर राष्ट्रभक्ति से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विद्यालय के निदेशक महोदया श्रीमती सिंधु रानी की गरिमामय उपस्थिति में
विद्यालय के प्राचार्य सह एकेडमिक डायरेक्टर श्री उमाशंकर सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां क्लास 9 की छात्राएं अनुष्का, नीशु एवं सरस्वती ने भाषण प्रस्तुत किया वहीं रिशु और ग्रुप, मधु और ग्रुप, अनीशा और ग्रुप, खुशी और ग्रुप, अदिती और ग्रुप और अभिषेक और ग्रुप के द्वारा राष्ट्रभक्ति डांस का आयोजन किया गया। वहीं गुलशन और ग्रुप एंव अनीशा और ग्रुप ने राष्ट्रभक्ति गीत गाए। छोटे बच्चों में दीपक और ग्रुप एवं राहुल और ग्रुप ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित ड्रामा की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक सह बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव डॉ. भारतेंदु दुबे एवं स्कूल के प्राचार्य श्री उमाशंकर सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम के भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में सारे शिक्षकों एवं स्कूल के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। शिक्षकों में मुख्य रूप से अंतेस चक्रवर्ती, पंकज कुमार, धरती सिंह चौधरी, रेखा कुमारी, कुणाल भारद्वाज, सिमरन शर्मा मैम, ज्योति कुमारी, अनुभा मैम संध्या मैम अंजलि मैम साधना मैम, नेहा मैम, साक्षी कुमारी, रिचा मैम, भारती मैम एवं अंकिता कुमारी की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर राजदिपक कुमार ने लोगों की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Free Admission is going on session 2024-25
13/04/2024

Free Admission is going on session 2024-25

15/03/2024
जसीडीह पब्लिक स्कूलपगला बाबा आश्रम रोड,जसीडीह ,देवघर,झारखंड।बाबा नगरी की प्रतिष्ठित संस्थान जो गागर में सागर भरते हुए श्...
23/02/2024

जसीडीह पब्लिक स्कूल
पगला बाबा आश्रम रोड,
जसीडीह ,देवघर,झारखंड।
बाबा नगरी की प्रतिष्ठित संस्थान जो गागर में सागर भरते हुए श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम,अनुशासन,संस्कार आदि के बल पर अपने 23 वें सफलतम पहचान की ओर अग्रसर हो रही है।नवीन सत्र 2024-25 में आपके सहयोग एवम स्नेह की अपेक्षा के साथ कक्षा नर्सरी से नवम् तक निःशुल्क नामांकन जारी है.....!
तो देर किस बात की..
आज ही संपर्क करें....9204209631/9939391099

FREE ADMISSION FOR THE NEW SESSION 2024-25 CLASS NURSERY TO IX IS GOING ON
22/02/2024

FREE ADMISSION FOR THE NEW SESSION 2024-25 CLASS NURSERY TO IX IS GOING ON

Jasidih Public School
06/02/2024

Jasidih Public School

All the students of our school are hereby notified that our school is going to organize an Annual Day celebration progra...
03/02/2024

All the students of our school are hereby notified that our school is going to organize an Annual Day celebration programme on the 4th of FEBRUARY (Sunday) 2024. All the students and parents are invited to be a part of this program and the timings would be 3:00pm to7:00 pm. The programme is being held in our school premises. Your presence is highly solicited.
Regards
Jasidih public school family

हमारे विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि हमारा विद्यालय 4 फरवरी 2024 (रविवार)
को वार्षिक समारोह कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। सभी छात्रों और अभिभावकों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है और इसका समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम हमारे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। आपकी उपस्थिति अत्यधिक अपेक्षित है
निवेदित
जसीडीह पब्लिक स्कूल परिवार

*जसीडीह पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र- छात्राओं को विदाई दी गई...!*आज दिनांक 20/01/24 दिन शनिवार को जसीडीह पब्लिक स्कू...
20/01/2024

*जसीडीह पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र- छात्राओं को विदाई दी गई...!*
आज दिनांक 20/01/24 दिन शनिवार को जसीडीह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में समारोह आयोजित कर कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।विदाई समारोह का आयोजन शिक्षक राजदीपक कुमार की देखरेख में कक्षा नवीं के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने नृत्य,संगीत तथा भाषण प्रस्तुत किए।बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव सह विद्यालय निदेशक डॉ. भारतेंदु दुबे कहा कि विद्यार्थी का जीवन सादगी और अनुशासन से युक्त होना चाहिए ।विद्यार्थी स्कूल से कभी विदा नहीं होते उन्हें समाज व राष्ट्र सेवा के लिए मुक्त किया जाता है।वहीं विद्यालय प्रबंधक धर्मेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा पतंग की तरह दिशायुक्त अनुशासित होना चाहिए न कि पतंगा की तरह दिशाहीन और अनुशासनहीन..!विद्यालय अभिभावक मालवीय सर ने छात्र - छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर नम आंखों से विदा किए।मौके पर आशुतोष दुबे,शैलेंद्र सिंह,अंतेश चक्रवर्ती,धरती सिंह,ब्रजेश वर्णवाल,आलोक कुमार,शंभू दुबे,सिमरन कुमारी,रेखा कुमारी,स्वीटी सिंह,ज्योति कुमारी,अनुभा कुमारी,अनामिका कुमारी,नेहा देवी,कुमारी ज्योति,संध्या कुमारी,जयश्री इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

*जसीडीह पब्लिक स्कूल में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा योगाभ्यास करवाया गया ......!* आज दिनांक 13/1/24 द...
13/01/2024

*जसीडीह पब्लिक स्कूल में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा योगाभ्यास करवाया गया ......!*
आज दिनांक 13/1/24 दिन शनिवार को शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्राओं कीर्ति , कत्याल,मानसी गिरी और वर्षा के द्वारा जसीडीह पब्लिक स्कूल में छात्रों को योग और एक्यूप्रेशर कलर थैरेपी की जानकारी दी गई ।उन्होंने बताया की योग आध्यात्मिक ,शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का समूह है।योग का काम ही है जोड़ना।योग हमारे मानसिक आध्यात्मिक और शारीरिक क्रियाकलापों में समन्वय स्थापित कर जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है।विद्यालय निदेशक सह बाल कल्याण ट्रस्ट के सचिव डॉ भारतेंदु दुबे ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। ...
तनाव मुक्त जीवन में यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य के टी जॉन तथा अंतेश चक्रवर्ती,राजदीपक कुमार,आशुतोष दुबे,शैलेंद्र सिंह,ब्रजेश बर्नवाल,धरती सिंह,सिमरन कुमारी,रेखा कुमारी,कुमारी ज्योति,स्वीटी सिंह,ज्योति कुमारी,संध्या कुमारी,नेहा देवी,अनुभा कुमारी,जयश्री सिन्हा,अनामिका कुमारी आदि समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Address

Rohini Road, Near Pagla Baba Aashram
Jasidih
814142

Opening Hours

Monday 7am - 4pm
Sunday 10am - 2pm

Telephone

+919204209631

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jasidih Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jasidih Public School:

Shortcuts

Share

Category