Kisaan School Baheradih

Kisaan School Baheradih किसानों के द्वारा, किसानों के लिए बनाया गया 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह'
( देश का पहला किसान स्कूल )

18/04/2026
18/04/2026

Kisaan School : बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखियों को कराया गया किसान स्कूल का भ्रमण, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 32 क़ृषि सखी और पशु सखियां ले रहीं क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण... Video

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हरेक गांव में क़ृषि और पशुपालन को लेकर काम कर रहीं क़ृषि सखी और पशु सखियों को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा है.-प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन पर फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा बहेराडीह में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया गया, जहां संग्रहालय में बड़े पैमाने पर रखी गई पुरानी चीजों का संग्रहण केंद्र, डेयरी इकाई, वर्मीवाश, बायोगेस सायंत्र, अक्षय चक्र क़ृषि मॉडल, जैविक खाद बनाने की इकाई, केंचुआ पालन इकाई, घर के छत पर बागवानी, छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियां, अलसी, केला, भिंडी, अमारी भाजी और चेच भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा और रंग बिरंगी राखियां, 6 फीट ऊंचाई की धनिया आदि का अवलोकन किया. इस बीच भ्रमण में शामिल सभी क़ृषि सखी और पशु सखियों ने खुमरी पहनकर सेल्फी ली किसान स्कूल टीम ने क़ृषि क्षेत्र में किए जा रहे पैरा पुटू उत्पादन, बागवानी, जैविक खाद निर्माण, डेयरी कृत्रिम गर्भाधान, और अन्य नवाचार से क़ृषि सखी और पशु सखियों को अवगत कराया.

भ्रमण में बलौदा ब्लॉक के क़ृषि सखी रंजीता पाटले खैजा नवापारा, सावित्री कश्यप जावलपूर, नंदनी महंत घाटादेई, सरोज बाई मानिकपुरी कोलिहादेवरी, संध्या कश्यप दहकोनी, ललिता कश्यप कँडरा, प्रमिला कश्यप मदनपुर, माया कश्यप झपेली, गंगा चौहान अंगारखार, ममता यादव कुदरी, सविता बंजारे लछनपुर, लता बिन्द रामपुर,नवागढ़ ब्लॉक के विन्देश्वरी कुम्हार तुस्मा, संतोषी कोटिया, रेश्मा खुटे किरित, सीमा कश्यप कुरियारी, नंदनी विश्वकर्मा, तुलसी, प्रमिला कश्यप हीरागढ़, सुनीता पटेल अमोदा आदि शामिल हैं. इसी तरह नवागढ़ ब्लॉक के सीमा देवी पशु सखी कुरियारी, सपना कश्यप हीरागढ़, बृहस्पति दिवाकर कोटिया, उतरा साहू तुस्मा, कलेश्वरी यादव तुलसी, बलौदा ब्लॉक के मनीषा पटेल चारपारा, पूर्णिमा यादव अंगारखार, सुप्रिया कौशिक कमरीद, गीता खैरवार उसलापुर, सोनम गोड़ बालपुर, भारती पाटले खैजा, प्रभा मानिकपुरी बेलंदियाडीह आदि शामिल हैं.

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी के निर्देश पर आज 10 बजे ईडीपी असेसर रामचंद्र बसु दुर्ग और डोमिन असेसर भोजराम यादव महासमुंद के द्वारा असेसमेंट किया जायेगा. असेसमेंट में लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और प्रैक्टिकल आदि तीनों रूप में आयोजित होगा. असेसमेंट के पश्चात् असेसमेंट उत्तीर्ण प्रतिभागी को ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

Kisaan School : बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखियों को कराया गया किसान स्कूल का भ्रमण, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान ...
18/04/2026

Kisaan School : बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखियों को कराया गया किसान स्कूल का भ्रमण, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 32 क़ृषि सखी और पशु सखियां ले रहीं क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण... Photo

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हरेक गांव में क़ृषि और पशुपालन को लेकर काम कर रहीं क़ृषि सखी और पशु सखियों को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा है.-प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन पर फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा बहेराडीह में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया गया, जहां संग्रहालय में बड़े पैमाने पर रखी गई पुरानी चीजों का संग्रहण केंद्र, डेयरी इकाई, वर्मीवाश, बायोगेस सायंत्र, अक्षय चक्र क़ृषि मॉडल, जैविक खाद बनाने की इकाई, केंचुआ पालन इकाई, घर के छत पर बागवानी, छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियां, अलसी, केला, भिंडी, अमारी भाजी और चेच भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा और रंग बिरंगी राखियां, 6 फीट ऊंचाई की धनिया आदि का अवलोकन किया. इस बीच भ्रमण में शामिल सभी क़ृषि सखी और पशु सखियों ने खुमरी पहनकर सेल्फी ली किसान स्कूल टीम ने क़ृषि क्षेत्र में किए जा रहे पैरा पुटू उत्पादन, बागवानी, जैविक खाद निर्माण, डेयरी कृत्रिम गर्भाधान, और अन्य नवाचार से क़ृषि सखी और पशु सखियों को अवगत कराया.

भ्रमण में बलौदा ब्लॉक के क़ृषि सखी रंजीता पाटले खैजा नवापारा, सावित्री कश्यप जावलपूर, नंदनी महंत घाटादेई, सरोज बाई मानिकपुरी कोलिहादेवरी, संध्या कश्यप दहकोनी, ललिता कश्यप कँडरा, प्रमिला कश्यप मदनपुर, माया कश्यप झपेली, गंगा चौहान अंगारखार, ममता यादव कुदरी, सविता बंजारे लछनपुर, लता बिन्द रामपुर,नवागढ़ ब्लॉक के विन्देश्वरी कुम्हार तुस्मा, संतोषी कोटिया, रेश्मा खुटे किरित, सीमा कश्यप कुरियारी, नंदनी विश्वकर्मा, तुलसी, प्रमिला कश्यप हीरागढ़, सुनीता पटेल अमोदा आदि शामिल हैं. इसी तरह नवागढ़ ब्लॉक के सीमा देवी पशु सखी कुरियारी, सपना कश्यप हीरागढ़, बृहस्पति दिवाकर कोटिया, उतरा साहू तुस्मा, कलेश्वरी यादव तुलसी, बलौदा ब्लॉक के मनीषा पटेल चारपारा, पूर्णिमा यादव अंगारखार, सुप्रिया कौशिक कमरीद, गीता खैरवार उसलापुर, सोनम गोड़ बालपुर, भारती पाटले खैजा, प्रभा मानिकपुरी बेलंदियाडीह आदि शामिल हैं.

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी के निर्देश पर आज 10 बजे ईडीपी असेसर रामचंद्र बसु दुर्ग और डोमिन असेसर भोजराम यादव महासमुंद के द्वारा असेसमेंट किया जायेगा. असेसमेंट में लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा और प्रैक्टिकल आदि तीनों रूप में आयोजित होगा. असेसमेंट के पश्चात् असेसमेंट उत्तीर्ण प्रतिभागी को ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृ...
28/03/2026

Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, देश में खेती को रासायन मुक्त, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह मिशन न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है.

उक्त बातें इंदिरा गांधी क़ृषि विश्वविद्यालय रायपुर व क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत आयोजित 'जिला स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम' को सम्बोधित करते हुए बिरगहनी च के प्रगतिशील किसान श्यामलाल राठौर ने व्यक्त किया.

क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. केडी महंत ने कहा कि यह मिशन एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका मुख्य लक्ष्य देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम को सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान केंद्र, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और राजकुमार साहू ने अपना विचार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान जगदीश राठौर, मयाराम गज्जू बरेठ, सतीश कश्यप, शोभाराम यादव, निरंजन कश्यप, गिरवर पटेल, रामू पाण्डेय, डॉ. कैलाश बरेठ, डॉ. रामदयाल यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, रुखमणि पाण्डेय, लता बरेठ, पुष्पा चौहान, बबिता चौहान, ललिता वैष्णव, भुवनेश्वरी सोनवानी, श्याम बाई कंवर, दुर्गा अनंत, बचन बाई केवट, प्रतिभा राठौर, धनबाई राजन, अंजली बरेठ, अनिता चौहान, सीमा राठौर, राधा कश्यप आदि क़ृषि सखी व पशु सखियों के अलावा प्रगतिशील किसान हेमित बनर्जी अश्वनी यादव, किशन यादव, अजय पटेल, मंगल चंद साहू देवकुमार कश्यप, वीरेंद्र यादव, डॉ रवि प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...बहेराडीह. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मि...
27/03/2026

Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

बहेराडीह. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत इंदिरा गांधी क़ृषि विश्वविद्यालय रायपुर, क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के तत्वावधान में शनिवार 28 मार्च को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में अपरान्ह 10 बजे से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रशिक्षण में जिले के अलावा सक्ती जिले के प्रगतिशील किसान, कृषक मित्र, गौसेवक, क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां शामिल होंगी.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह ( देश का पहला किसान स्कूल )
08/03/2026

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह
( देश का पहला किसान स्कूल )

Champa News : सिवनी में महिला सम्मेलन 8 मार्च को बहेराडीह. सिवनी स्थित कोसा ऑफिस के पीछे प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन...
07/03/2026

Champa News : सिवनी में महिला सम्मेलन 8 मार्च को

बहेराडीह. सिवनी स्थित कोसा ऑफिस के पीछे प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन के क़ृषि फॉर्म हॉउस में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में रविवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे महिला सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत सामाजिक कार्यकर्ता और महिला अधिकारी और बिहान की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

23/02/2026

Kisaan School Jaivik Kheti Abhiyan : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा बलौदा ब्लॉक के पोंच गांव में 'जैविक खेती अभियान' आयोजित किया गया... Video

23/02/2026

JanjgirChampa Kisaan School : पोंच गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा 'जैविक खेती अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया... Video

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पोंच गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा 'जैविक खेती अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां उपस्थित किसानों, कृषि सखी और पशु सखी को जैविक खेती के लाभ और रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. साथ ही, खेतों में पराली नहीं जलाने और जल संरक्षण का भी संदेश दिया गया.

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव द्वारा बताया कि आज जैविक खेती बहुत ही आवश्यक है. फसलों में रासायनिक खाद और कीटनाशक के प्रयोग से इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, इसलिए हमें अभी से जागरूक और सजग होने की जरूरत है. महाराष्ट्र की वेंकटेश्वरा कम्पनी से जुड़े बिलासपुर से पहुंचे वाय. श्रीनिवास ने कहा कि किसान स्कूल बहेराडीह ने जैविक खेती अभियान शुरू कर सार्थक प्रयास किया है. किसानों को जैविक खेती को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि हम अभी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी को रासायनिक खेती से और ज्यादा नुकसान होगा.

इस दौरान समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन, दुर्गाचरण पटेल, किसान बहुददेशीय सहकारी समिति मर्यादित पोंच के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, पत्रकार राजकुमार साहू, सेना के रिटायर्ड जवान पुरुषोत्तम चंद्रा और बिलासपुर के कीर्ति पांडेय ने भी अपने संबोधन में जैविक खेती की आवश्यकता पर बल दिया.

आपको बता दें, देश के पहले 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह' द्वारा पिछले 3 साल से 'जैविक खेती अभियान' चलाया जा रहा है और गांवों की चौपाल में जाकर किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाता है, वहीं स्कूल और कॉलेज में भी पहुंचकर जैविक खेती के फायदे और रासयनिक खाद के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है.

इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र कुमार यादव, बद्री प्रसाद यादव, समेलाल यादव, तिहारु राम यादव, पांचो बाई कैवर्त, प्रेम बाई मानिकपुरी, गनेशी केवट, सुमित्रा यादव, लक्ष्मीन यादव, सुरजा बाई यादव, नीता कैवर्त, कार्तिक बाई, बुधवारा यादव, मेम लाल यादव, विषभर यादव, बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव, पोंच की क़ृषि सखी शिवरात्रि, पशु सखी रामेश्वरी राठौर, मनहरण राठौर समेत अन्य किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Address

Baheradih ( Champa )
Janjgir

Telephone

+917999167820

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kisaan School Baheradih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kisaan School Baheradih:

Shortcuts

Share

Category