17/04/2024
सर्वहितैषी पुस्तकालय
विद्या ददाति विनयम - विनयाद याति पात्रताम | पात्रत्वाद धनमाप्नोती - धनाद धर्मस्तत: सुखं ||
17/04/2024
🚩🌺रामायण हमारे समाज की कहानी है। भाइयों की आपसी आदत, उनका बर्ताव और फिर उनमें स्नेह और सम्मान रामायण की कहानी है। बड़े भाई राम को अच्छा जाना जाता है, छोटे भाई उनको मानते हैं।
🚩🌺आजकल के समाज का द्वेष, ईष्र्या और स्वार्थ चिन्ताएं वाल्मीकि की कहानी में प्रेम, श्रृद्धा और मित्रता के भाव से उल्लेख करते होते हैं। इसमें सर्वोच्च कोटी के चरित्र हैं भरत, जो अयोध्या का सिंहासन स्वीकार नहीं करते और अपने बड़े भैया की खोज में चल बैठते हैं। इसमें वह अपनी माँ की खातिर नहीं करते। भाई का जो प्राप्य है, उसे मिलना चाहिये, यह उनकी शिक्षा है।
🚩🌺कैकयी से शादी करने के लिये राजा दशरथ ने कैकेयी के पिताजी से यह वादा किया था कि कैकेयी का औरस पुत्र अयोध्या का राजा बनेगा। कैकेयी का पुत्र हुआ ही नहीं और राजा दशरथ ने यज्ञ करवाया। यज्ञ के जरिये जो चार बच्चे पैदा हुए, उनमें रामजी पहले थे। वह भी अच्छे थे और राजा दशरथ के प्यारे थे। राजा ने उनको गादी समर्पण की योजना की। कैकेयी के पिताजी को शायद ख्याल था कि कैकेयी का यज्ञपुत्र भरत सिंहासन पर बैठे। शायद दासी मन्थरा इसी के लिये ही अयोध्या आई हुई थी। कैकेयी को मनाकर उसने रामजी को वनवास भेज दिया।
🚩🌺अपनी माँ के बनाये हुए कायदों से न जुड़ना भरत के चरित्र का महत्व है। वाल्मीकि इसको अपनी नाटकीय शैली से पेश करते हैं। रामजी को वन भेजकर कैकेयी बैठी हुई हैं, राजा दशरथ भी चल बसे हैं। भरत को सिंहासन के लिये और कोई विघ्न नहीं है। लेकिन भरत अपनी माँ को गालियां देते हैं, सिंहासन स्वीकार नहीं करते और रामजी की खोज में जंगल की ओर चल पड़ते हैं। सारी सेना, मंत्रियों और सारे के सारे अयोध्यावासी उसके साथ चलते हैं। गंगा पार करके वह ऋषि भारद्वाज से मिलते हैं और उनसे पता करके रामजी के पास चित्रकूट में पहुंचते हैं।सूर्यास्त हो गया था- थोड़ा अंधेरा था। गुरु वशिष्ठ, सारथी सुमन्त, भरत और शत्रुघ्न रामजी की कुटिया में पहुंचते हैं। कुटिया में रामजी यज्ञवेदी पर बैठकर संन्ध्या हवन कर रहे थे। भरत उनको पहचानते हैं। रामजी वल्कल पहने हुए हैं, शिर पे जटा, मुख पर श्मश्रु- भरत सम्हल नहीं पाते, रामजी के चरणों में गिर पड़ते हैं। रामजी उसको पहचानते नहीं- भरत भी जटा और श्मश्रु से आभूषित हैं, वल्कल पहने हुए हैं। जब पहचानते हैं तो दोनों भाइयों में मिलकर बाहुबन्धन होता है। एक-दूसरे को छोड़ते नहीं। भाई से मिलना अमोल है। शत्रुघ्न और लक्ष्मण भी मिल जाते हैं। सीता प्रीतिपूर्वक कुटिया में इस मिलन दृश्य को आनंद से देखती रहती है। अद्भुत नाटक- अद्भुत वर्णन।
🚩🌺भरत के कुछ कहने के पहले रामजी अपने बड़े भाई का दायित्व दाखिल कर डालते हैं। राज्य चलाना ऐसे आसान नहीं है, दान क्या है, धर्म क्या है, छल कैसा है, समाज कैसा है, शासन क्या है, सारे का व्याख्यान चुन-चुन कर भाई को सुनाते हैं। यह समझो कि राजतंत्र के बारे में बताने के लिये वह तड़प रहे थे। इस वर्णन के बाद ही वह अपने पिता दशरथ के मृत्यु का संवाद सुनते हैं। राजा के लिये शासन आगे है, शोक पीछे । ऐसा हो कि राजा दशरथ की बढ़ती हुई उमर और आने वाली मौत के लिये रामजी तैयार थे। शोक तो किया लेकिन धीरज नहीं हटाया। लक्ष्मण और सीताजी के साथ मन्दाकिनी में पिताजी की प्रेतक्रिया समापन किया।
🚩🌺सुबह तक रामजी को पता नहीं चलता कि भरत उन्हें वापस बुलाने के लिये आये हैं। भरत अपने वाक्यों में रामजी को अपील करते हैं। "बन्ध टूट गया है- मैं रोक नहीं पाऊंगा- बड़े पेड़ को छोटा आदमी चढ़ नहीं सकता- राजा दशरथ के बिना राज्य चलाना असंभव है, आपको वापस आना ही होगा...कैकेयी को क्षमा कर दो, अयोध्या आपकी अपेक्षा कर रही है। आपके बिना अयोध्या चल नहीं सकती। कानून को मानना है, मैं छोटा हूं।"
🚩🌺किस खयाल में रामजी ने कैकेयी को विश्वास किया और बिना पूछे वन चल दिये- इसका उत्तर एक ही है- पिताजी को कष्ट न हो, उनकी परलोक में भलाई हो। और एक दूसरी भावना मंडराती है जो कि वैदिक चिन्तनधारा से निहित है। यह कि सभी कर्मों का कोई कारण होता है। यह कारण मनुष्य के हाथ में नहीं रहता। इसको दैव बोला जाता है। रामजी यह भावना भरत पर डालते हैं। उसको समझाने की कोशिश करते हैं। "जीवन के चलन में मनुष्य अपने को आजाद नहीं कह सकता। समयरूपी काल सबको घुमाता है। पुत्र का काम पिता की आज्ञा पालन करने का है। सारा संसार डोर से बंधा हुआ है। हम उससे निकल नहीं सकते। कर्मों का कुछ कारण है।"
"🚩🌺पिताजी ने गलती की है, पिता के दोष सुधारना सच्चे पुत्र का काम है, आपके वनवास से राष्ट्र में किसी को खुशी नहीं है, मेरी माता को क्षमा कर दो। घर चलो, सारी अयोध्या आपका इंतजार कर रही है।" लेकिन रामजी अटल हैं। "नरक से पिता को बचाना पुत्र का प्रधान कार्य है।
🚩🌺हमें पिताजी को नरक से बचाना जरूरी है। बाकी सब पीछे। पिताजी ने तुमको सिंहासन ग्रहण करने का आदेश दिया है। तुम उसका पालन करो।
🚩🌺पिताजी के वचन रखने से हम उन्हें नरक से बचा सकते हैं। तुम अयोध्या और राज्य का भार संभालो, भाई शत्रुघ्न तुम्हारा साथ दें। मैं दण्डक वन जाऊंगा, भाई लक्ष्मण मेरे साथ रहेगा। यह नियति का प्रस्ताव है। यह है पिता की सत्य रक्षा करने की तरीका।"
🚩🌺भरत धीरज नहीं छोड़ते, जमीन पर कुश बिछाकर सो जाते हैं। "मैं यहीं सोऊंगा, जब तक आप मन नहीं बदलाते में अनादर से रहूंगा।" रामजी विनय से पूछते हैं। "मैंने ऐसी कौन-सी गलती की है जो तू नाराज है।" भरत नाराज है ही- वह नहीं सुनता। "ठीक है, अगर अनादर नहीं चाहिए, तो मैं आपकी जगह चौदह साल वन में रहूंगा। इससे पिताजी का आज्ञा का तात्पर्य शायद पूरा होगा।" रामजी फिर समझाते हैं "आज्ञा पालन में कोई बदलाव नहीं होता है, सबको अपना-अपना काम करना होगा, कोई विलय हो यह आज्ञा का उल्लंघन होगा।"
🚩🌺अपने भाई का निराडम्बर भाव और सस्नेह सम्मान रामजी के दिल को भर लेता है- "ऐसे भाई संसार में मुश्किल से मिलते हैं। तुम्हारे स्वभाव से ही तुम अयोध्या का राज्यभार लेने को तैयार हो, जो कुछ करोगे, तुम्हें सफलता मिलेगी। तुमको अयोध्या पालना है। मित्रों और मंत्रियों से बातें करके देश का काम तुम्हें सम्हालना है। चाहे हिमालय से हिम सूख जाये, या चाँद काला पड़ जाये या समुन्दर तट को उछाल दें, मैं कभी अपने पिताजी के वचन का उल्लंघन नहीं करूंगा।"
🚩🌺भरत लाचार हैं, गुरु वशिष्ठ की सलाह पर वह रामजी को लकड़ी की पादुकाएँ उतार कर देने की मांग रखता है। रामजी पादुके के ऊपर पैर रखकर उन्हें भरत को वापिस कर देते हैं, भरत अपनी शपथ बोलते हैं -
"🚩🌺हे भैया, दोनों पादुकाओं को सिंहासन पर बैठाकर मैं देशभार सम्हालूंगा, चौदह साल तक मैं सिर्फ फल और मूल ही भक्षण करूंगा। शहर के बाहर ठहरकर मैं आपका इंतजार करूंगा। अगर आप चौदह साल के बाद वापिस नहीं आये, तो आग में कूद पड़ूंगा।" अभी रामजी का कोई उत्तर नहीं है। सिर्फ बोलते हैं- "तथास्तु"।
🚩🌺🚩🌺🚩🌺🚩🌺🚩
28/10/2022
सामाजिक कार्यकर्ता ललन कुमार सिंह द्वारा अपनी माताजी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर महादलित टोला में छठ व्रतियों को पालट (साड़ी) का वितरण किया गया।
छठ मैया की कृपा आपके पूरे परिवार सहित सम्पूर्ण ग्रामीणों पर बनी रहे ।
जय छठ मैया ।
आज ही के दिन यानि 2 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
– ब्रिटेन के लेखक ग्रनी का जन्म हुआ। उनकी पुस्तकों में सदा अच्छाई और बुराई की तुलना दिखाई पड़ती है।
1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ लेकिन बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।
1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1975 – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म हुआ।
1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे और 700 लोग घायल हुए।
1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
– कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
आज ही के दिन यानि 1 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह और क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।
1574 – सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।
1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
1919 – मशहूर उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 1950 और 1960 के दशकों में मजरूह का हिन्दी फिल्मों के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा।
1924 – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने।
1953 – आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना।
1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2006 – इस्रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।
आज ही के दिन यानि 30 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।
1837 – हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।
1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टेप्लर' का पेटेंट कराया।
1846 – अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को 'निश्चेतक ईथर' का प्रयोग किया।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1908 – महान हिन्दी साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।
1922 – भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ।
1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1952 – आॅस्टेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषा बताया था।
1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
1958 — फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
1966 – दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
1967 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हुए।
2001 – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
आज ही के दिन यानि 29 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम 'वे ब्लैकपूल' इंग्लैंड में शुरू हुई।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्होंने परमाणु रिएक्टर बनाया था।
1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ। उन्होंने 79 टेस्ट मैच में 309 विकेट चटकाए। वह सिर्फ तीन वनडे खेले।
1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल 'डेथ स्क्वॉयड' ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1978 – पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे।
1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
आज ही के दिन यानि 25 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत हुई।
1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।
1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म श्रीनगर में हुआ।
1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।
1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2010 – हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।
आज ही के दिन यानि 24 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता आैर मद्रास में नगर निगम आैर महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र 'नार्दर्न डेली टाइम्स' का प्रकाशन हुआ।
1859 – सैन्य विद्रोह मे सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए।
– बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
1965 – यमन काे लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान को अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप 515 से लोगों की मौत हुई।
2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
आज ही के दिन यानि 23 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।
1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, जिसमें 826 लोग मारे गए।
1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर का निधन हुआ।
1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म हुआ।
1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ।
1879 – आॅस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।
1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया
1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।
1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।
1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन हुआ।
1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते 'बगदाद करार' पर हस्ताक्षर हुए।
1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था। इन्होंने करियर में एक दोहरे शतक सहित 40 टेसट में 1985 और 15 वनडे मैचों में 269 रन बनाए
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।
1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ।
1970 – अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
– दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।
1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।
1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन हुआ।
1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।
1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।
2002 – मोजिला फायर फॉक्स का पहला संस्करण जारी हुआ।
– जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।
2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ।
2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
VILLAGE BIHARI WARD 6
Jamui
811307