Maranatha Mission School,Khaira

Maranatha Mission School,Khaira Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maranatha Mission School,Khaira, School, Khaira Bazar Khaira, Jamui.

*मारानाथा मिशन स्कूल, खैरा में मातृ दिवस पर भावनाओं का सैलाब, माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर लुटाया प्यार*        म...
10/05/2026

*मारानाथा मिशन स्कूल, खैरा में मातृ दिवस पर भावनाओं का सैलाब, माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर लुटाया प्यार*

माँ, एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाया है। इसी भावना को जीवंत करते हुए मारानाथा मिशन स्कूल, खैरा के द्वारा शोभा वाटिका परिसर में मातृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप निदेशक मिथुन पासवान, उप प्राचार्य मिस सपना एवं मंच पर उपस्थित माताएं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी से कक्षा अष्टम् तक के बच्चों ने "माँ तू कितनी अच्छी है", "लुका छुपी बहुत हुई" जैसे मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य, प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों द्वारा कि गई गाना, कविता प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी माताओं को भाव-विभोर कर दिया।

हर बच्चे की आंखें स्टेज से अपनी माँ को ढूंढ रही थीं और हर माँ की आंखें खुशी से नम थीं। यह दृश्य माँ और बच्चे के अटूट बंधन का प्रत्यक्ष प्रमाण था।

विद्यालय के उप निदेशक मिथुन पासवान ने अपने संबोधन में कहा, "एक बच्चे की प्रथम गुरु उसकी माँ ही होती है। उनके त्याग और ममता के बिना किसी भी बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।" माँ के संस्कारों से ही एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। "माँ, सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरी कायनात है। आज का यह कार्यक्रम हमारा अपनी मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक छोटा सा प्रयास है। विद्यालय और परिवार, दोनों के सहयोग से ही बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है।" उन्होंने समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने वाली सभी माताओं का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य मिस सपना, अमरजीत कुमार, बंधना भारती, अन्नु प्रिया , कोमल पांडे , कुमार आदित्य, बिभुती सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा, प्रिति यादव, प्रेरणा पांडे, विवेक कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, नीतू सिंह, प्रियंका कुमारी, अनंती कुमारी,अन्नाम्मा अब्राहम, ममता कुमारी, पार्वती कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, दीपांशु कुमार, विवेक कुमार पासवान , आदर्श , राहुल एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की भावना पैदा करते हैं।

05/04/2026
22/03/2026

बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

08/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

04/03/2026

रंगों के इस त्योहार होली की पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Admission Open For Class Nursery to VIII
12/01/2026

Admission Open For Class Nursery to VIII

प्रकाश के महापर्व दीपावली की आप सभी को शुभकामनाएं।
20/10/2025

प्रकाश के महापर्व दीपावली की आप सभी को शुभकामनाएं।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में मारानाथा मिशन स्कूल, खैरा के विजेता जमुई जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वर्ग प्रथम आरव ...
27/03/2025

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में मारानाथा मिशन स्कूल, खैरा के विजेता जमुई जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वर्ग प्रथम आरव किशोर सिंह एवं वर्ग द्वितीय कुमार हर्ष को राजकीय इंटरमीडिएट जिला स्कूल भागलपुर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि ओलंपियाड से बच्चों का मनोबल बढ़ता है आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। हर बच्चे को इस तरह के इवेंट में हिस्सा लेना चाहिए इससे बच्चों में कॉम्पिटिशन का भावना बढ़ता है । उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में विद्यालय के बच्चे ओलंपियाड में जिला टाॅपर रह चुके हैं। विद्यालय में खुशी का माहौल है सभी शिक्षक/शिक्षिका ने बधाई और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Address

Khaira Bazar Khaira
Jamui
811317

Opening Hours

Monday 8:30am - 3pm
Tuesday 8:30am - 3pm
Wednesday 8:30am - 3pm
Thursday 8:30am - 3pm
Friday 8:30am - 3pm
Saturday 8:30am - 3pm

Telephone

+919934735722

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maranatha Mission School,Khaira posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maranatha Mission School,Khaira:

Shortcuts

Share

Category