PM SHRI Kendriya Vidyalaya Jamtara

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Jamtara PM Shri Kendriya Vidyalaya Jamtara, Dakshin Bahal Jamtara, Jharkhand

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में जिला टॉपर एवं विद्यालय टॉपर सम्मान समारोह का आयोजनजामताड़ा, दिनांक : सत्र 2025...
21/06/2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में जिला टॉपर एवं विद्यालय टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन
जामताड़ा, दिनांक : सत्र 2025-26 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला टॉपर एवं विद्यालय टॉपर्स के सम्मान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा अन्य विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर सफलता की नई मिसाल स्थापित की है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने उत्कृष्टता की जो रेखा खींची है, वह विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अब शेष विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे इस उपलब्धि को पार कर विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करें।
सम्मानित विद्यार्थियों में खुशी कुमारी (वाणिज्य संकाय 94.8℅), काशिश कुमारी (विज्ञान संकाय 91.6℅) तथा चंदन साधु (कक्षा दसवीं 91.0℅) प्रमुख रहे, जिन्होंने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के सीबीएसई प्रभारी राकेश कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों का विस्तृत परिचय देते हुए कार्यक्रम को प्रभावी एवं प्रेरणादायक बनाया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में सफलता प्राप्त करने की असीम संभावनाएँ निहित होती हैं। आवश्यकता केवल अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को सही दिशा में पहचानने और उन्हें सकारात्मक रूप से विकसित करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला।

📢 Admission Notice – Class XI (2026–27)📍 PM SHRI Kendriya Vidyalaya, JamtaraLimited seats available in Science & Commerc...
29/04/2026

📢 Admission Notice – Class XI (2026–27)
📍 PM SHRI Kendriya Vidyalaya, Jamtara
Limited seats available in Science & Commerce streams for Non-KV students. Admission will be as per KVS guidelines.
🗓️ Apply between 30 April to 04 May 2026

पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा 1 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए “ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम” का...
20/04/2026

पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा 1 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए “ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को विद्यालय जीवन के महत्व, अनुशासन, नियमितता तथा सीखने की जिज्ञासा के बारे में सरल एवं प्रेरक शब्दों में मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट (स्टेशनरी सामग्री) प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय की प्रमुख गतिविधियों, नियमों, पाठ्यक्रम तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह भी किया।
अंजली शर्मा द्वारा एक प्रभावशाली पावर पॉइंट प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं शिक्षण पद्धति को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इससे अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण और कार्यप्रणाली को समझने में काफी सहायता मिली।
कार्यक्रम में अभिभावकों से उनके विचार एवं सुझाव भी लिए गए, जिससे विद्यालय और अधिक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर सके। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों को सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वीणा यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं रोचक बनाए रखा। अंत में सुभाष चंद्र यादव ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रकार यह ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा, जिसने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विद्यालय जीवन की एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण शुरुआत सुनिश्चित की।

Address

Dakshin Bahal, Jamtara- 815351
Jamtara
815351

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM SHRI Kendriya Vidyalaya Jamtara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category