AL-Hind Public school

AL-Hind Public school Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AL-Hind Public school, Education, 102, Shamim Apartment, Gous Nagar Kapali, Saraikela-Khersawan, Pardih, Jamshedpur.

17/09/2026

कपाली (सरायकेला-खरसावां): अल-हिन्द पब्लिक स्कूल के नए परिसर का उद्घाटन बुधवार को समारोहपूर्वक किया गया। कबीरिया वि...

17/09/2026
17/09/2026

Jamshedpur: Wednesday marked a day of celebration for Al-Hind Public School as it officially opened its brand-new campus. The inauguration ceremony was led by the Chief Guest, Mrs. Anjum Parveen, P…

📰 प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 16 सितम्बर 2026  स्थान: अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल, नया परिसर  आज अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल के नए परिसर ...
16/09/2026

📰 प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 16 सितम्बर 2026
स्थान: अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल, नया परिसर

आज अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल के नए परिसर का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में श्रीमती अंजुम परवीन प्राचार्य, कबीरिया विमेन्स कॉलेज ने रिबन काटकर नए भवन का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात अतिथियों एवं अभिभावकों ने स्थान ग्रहण किया और कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
शिक्षिका कनिज़ फ़ातिमा ने मंच से अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन प्रस्तुत किया तथा उन्हें बुके भेंट किए गए।

कार्यक्रम में श्री अब्दुल सत्तार ने बच्चों के जीवन में अनुशासन और मोबाइल उपयोग की सीमित स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों में अनुशासन की नींव घर से ही पड़ती है और इसके लिए माता‑पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

मिस अक़सा सोमिल ने Secretary Report प्रस्तुत की।
डॉ. तसनीम फ़ातिमा ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
चीफ़ गेस्ट श्रीमती अंजुम परवीन ने उच्च नैतिकता को शिक्षा की बुनियादी आवश्यकता बताया और कहा कि यही बच्चों के चरित्र को ऊँचाई प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि घर में झगड़े‑लड़ाई से बच्चों में चिड़चिड़ापन और हीनभावना उत्पन्न होती है, जिससे उनके व्यक्तित्व में बिगाड़ आता है।

इसके बाद श्रीमती अंजुम परवीन ने उत्कृष्ट सेवा के लिए मिस अक़सा सोमिल को Silai एवं Dress Making में बेहतर प्रशिक्षण देने हेतु तथा शमा परवीन को Mehndi Art में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने हेतु Appreciation Letter प्रदान किए।

अंत में संस्था की अध्यक्षा शकीला बानो ने दुआ की और कार्यक्रम का समापन हुआ।
मिस सबीहा परवीन ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने अपना श्रेष्ठ योगदान दिया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती शकीला बानो, उपाध्यक्ष अफ़रोज़ फ़ातिमा (Social Worker), मिस अक़सा सोमिल, शमा परवीन, मिस सबीहा (Office Bearer एवं Computer Teacher), टीचर निशा परवीन, टीचर कनिज़ फ़ातिमा, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NEW CAMPUS 'AL-HIND PUBLIC SCHOOL' (Kapali)
08/09/2026

NEW CAMPUS
'AL-HIND PUBLIC SCHOOL' (Kapali)

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 5 सितम्बर 2026स्थान: अल‑हिन्द पब्लिक स्कूलआज अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से...
05/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 5 सितम्बर 2026
स्थान: अल‑हिन्द पब्लिक स्कूलआज अल‑हिन्द पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अयान अहमद (कक्षा 4) द्वारा शिक्षकों के अभिवादन से हुआ। तत्पश्चात श्री अब्दुल सत्तार ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और प्रभाव को विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम के अंत में केक वितरण किया गया और बच्चों ने उत्साहपूर्वक थोड़ी मस्ती भी की।इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, विद्यालय प्रमुख तथा श्री अब्दुल सत्तार उपस्थित रहे। वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।

हेड स्कूल्स

श्रीमती शकीला बानो
अल-हिन्द पब्लिक स्कूल
गौस नगर कपाली

Address

102, Shamim Apartment, Gous Nagar Kapali, Saraikela-Khersawan, Pardih
Jamshedpur
831020

Opening Hours

Monday 6:50am - 5pm
Tuesday 6:50am - 5pm
Wednesday 6:50am - 5pm
Thursday 6:50am - 5pm
Friday 6:50am - 5pm
Saturday 6:50am - 5pm

Telephone

+919234998262

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AL-Hind Public school posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share