22/03/2026
स्कूल नहीं, प्रिंसिपल चुनें
किसी स्कूल में जाएँ, तो सब कुछ भूलकर सबसे पहले संस्था के प्रिंसिपल के बारे में जानें। कौन हैं, क्या हैं, शिक्षा को लेकर उनकी सोच क्या है, आदि। कितने सालों से काम कर रहे हैं सभी सुविधाएँ, टीचर, और व्यवस्थाएं एक तरफ, और प्रिंसिपल एक तरफ। बढ़िया प्रिंसिपल को चुनें। वो प्रिंसिपल ही होता है, जो किसी भी स्कूल और उसके सिस्टम को चलाता है। सभी कार्य उन्हीं के मार्गदर्शन में होते हैं, वही अध्यापकों से काम लेते हैं, वही पढाई और अन्य गतिविधियां तय करते हैं। वही स्कूल का कल्चर और दिशा भी तय करते हैं।
अच्छे प्रिंसिपल, साधारण सुविधाओं के साथ, साधारण अध्यापकों से भी बढ़िया काम लेकर बच्चों को बढ़िया शिक्षा दे पाते हैं, जबकि साधारण प्रिंसिपल बढ़िया सुविधाओं और बढ़िया अध्यापक होने के बावजूद भी निराश ही करते हैं। यदि आप अपने बच्चों के लिए स्कूल तलाश रहे हैं, तो प्रिंसिपल से ज़रूर मिलें।✨✨