Great indian army

Great indian army i love my india Great indian army

“I Will Fight To Defend My Motherland Till My Last Breath”: Abdul Hamid1965 के युद्ध में भारत की सेना ने पाकिस्तान के 97...
01/07/2018

“I Will Fight To Defend My Motherland Till My Last Breath”: Abdul Hamid

1965 के युद्ध में भारत की सेना ने पाकिस्तान के 97 टैंक नष्ट किये, जिसमे से 7 टैंक अकेले शहीद अब्दुल हमीद ने नष्ट किये थे।

युवा देश परवीर योद्धा शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें नमन करता है।🙏🙏🙏

 #फिक्र_ना_कर ! तूने सबसे बड़ी शहादत दी है अपने शहीद पिता को कंधा , मुखाग्नि , अपने बचपन का भोलापन , पिता के प्यार और लाड़...
22/05/2018

#फिक्र_ना_कर ! तूने सबसे बड़ी शहादत दी है अपने शहीद पिता को कंधा , मुखाग्नि , अपने बचपन का भोलापन , पिता के प्यार और लाड़- दुलार का , तुझे लड़ना होगा पिता की इस शहादत को चांद सितारों से आगे ले जाना होगा ।
#शहीद_राजेश_को सत सतः_नमन !😢😢
भारत माता की जय

"2009 में उसने मुझे प्रपोज़ किया था. 2011 में हमारी शादी हुई, मैं पुणे आ गयी. दो साल बाद नैना का जन्म हुआ. उसे लम्बे समय ...
14/05/2018

"2009 में उसने मुझे प्रपोज़ किया था. 2011 में हमारी शादी हुई, मैं पुणे आ गयी. दो साल बाद नैना का जन्म हुआ. उसे लम्बे समय तक काम के सिलसिले में बाहर रहना पड़ता था. हमारी बच्ची छोटी थी, इसलिए हमारे परिवारों ने कहा कि मैं बेंगलुरु आ जाऊं. मैंने फिर भी वहीं रहना चुना जहां अक्षय था. मैं हमारी उस छोटी सी दुनिया से दूर नहीं जाना चाहती थी, जो हमने मिल कर बनायी थी.

उसके साथ ज़िंदगी हंसती-खेलती थी. उससे मिलने नैना को लेकर 2011 फ़ीट पर जाना, स्काईडाइविंग करना, हमने सबकुछ किया.
2016 में उसे नगरोटा भेजा गया. हमें अभी वहां घर नहीं मिला था, इसलिए हम ऑफ़िसर्स मेस में रह रहे थे. 29 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे अचानक गोलियों की आवाज़ से हमारी आंख खुली. हमें लगा कि ट्रेनिंग चल रही है, तभी ग्रेनेड की आवाज़ भी आने लगी. 5:45 पर अक्षय के एक जूनियर ने आकर बताया कि आतंकियों ने तोपखाने की रेजिमेंट को बंधक बना लिया है. उसके मुझसे आखरी शब्द थे "तुम्हें इसके बारे में लिखना चाहिए".

सभी बच्चों और महिलाओं को एक कमरे में रखा गया था. संतरियों को कमरे के बाहर तैनात किया गया था, हमें लगातार फ़ायरिंग की आवाज़ आ रही थी. मैंने अपनी सास और ननद से इस बीच बात की. 8:09 पर उसने ग्रुप चैट में मेसेज किया कि वो लड़ाई में है.

8:30 बजे सबको सुरक्षित जगह ले जाया गया. अभी भी हम सब पजामों और चप्पलों में ही थे. दिन चढ़ता रहा, लेकिन कोई ख़बर नहीं आ रही थी. मेरा दिल बैठा जा रहा था. मुझसे रहा नहीं गया, मैंने 11:30 बजे उसे फ़ोन किया. किसी और ने फ़ोन उठा कर कहा कि मेजर अक्षय को दूसरी लोकेशन पर भेजा गया है.

लगभग शाम 6:15 बजे कुछ अफ़सर मुझसे मिलने आये और कहा, "मैम हमने अक्षय को खो दिया है, सुबह 8:30 बजे वो शहीद हो गए." मेरी दुनिया वहीं थम गयी. जाने क्या-क्या ख़याल मेरे मन में आते रहे. कभी लगता कि काश मैंने उसे कोई मेसेज कर दिया होता, काश जाने से पहले एक बार उसे गले लगा लिया होता, काश एक आखिरी बार उससे कहा होता कि मैं उससे प्यार करती हूं.

चीज़ें वैसी नहीं होतीं, जैसा हमने सोचा होता है. मैं बच्चों की तरह बिलखती रही, जैसे मेरी आत्मा के किसी ने टुकड़े कर दिए हों. दो और सिपाही भी उस दिन शहीद हो गए थे. मुझे उसकी वर्दी और कपड़े मिले. एक ट्रक में वो सब था जो इन सालों में हमने जोड़ा था. लाख नाकाम कोशिशें कीं अपने आंसुओं को रोकने की.

आज तक उसकी वर्दी मैंने धोयी नहीं है. जब उसकी बहुत याद आती है, तो उनकी जैकेट पहन लेती हूं. उसमें उसे महसूस कर पाती हूं.
शुरू में नैना को समझाना मुश्किल था कि उसके पापा को क्या हो गया, लेकिन फिर उससे कह दिया कि अब उसके पापा आसमान में एक तारा बन गए हैं. आज हमारी जमायी चीज़ों से ही मैंने एक दुनिया बना ली है, जहां वो जीता है, मेरी यादों में, हमारी तस्वीरों में. आंखों में आंसू हों, फिर भी मुस्कुराती हूं. जानती हूं कि वो होता तो मुझे मुस्कुराते हुए ही देखना चाहता.

कहते हैं न, अगर आपने अपनी आत्मा को चीर देने का दर्द नहीं सहा, तो क्या प्यार किया. दर्द तो बहुत होता है पर हां, मैं उससे हमेशा इसी तरह प्यार करूंगी."

शहीदों के परिवारों को वो सब सहना पड़ता है, जिसके बारे में सोच कर भी शायद आप कांप उठेंगे. उनके अपने क़ुर्बान हो जाते हैं हमारी रक्षा करते-करते. हम सलाम करते हैं इन लोगों को जो ये सब सहते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सकें.. 🙏

हां बहुत कुछ शहीद होता हैं !एक सैनिक के साथ...उम्र भर साथ निभाने की तसल्लियाँ,जो हर बार बीवी को देकर जाता था ।और कुछ दिल...
11/05/2018

हां बहुत कुछ शहीद होता हैं !
एक सैनिक के साथ...
उम्र भर साथ निभाने की तसल्लियाँ,
जो हर बार बीवी को देकर जाता था ।
और कुछ दिलासायें,
जो उन नन्हों को हर बार
"पापा लायेंगे" ये कह कर मिलती थी ।
कुछ अधूरी अंकतालिकायें
जो सपनों से भरनी थी सभी...!
कुछ सलाहें जो,
भाई को भाई से लेनी थी अभी...!
हाँ बहुत कुछ शहीद होता है !
एक सैनिक के साथ...
दीवाली की रौशनी,
होली का रंग,
और हाँ वो राखी के धागे भी...!!
पिता के थके हुए कन्धों का आराम,
और माँ के घुटनो का इलाज़,
परिवार का कल और आज,
हाँ बहुत कुछ शहीद होता है ।
एक सैनिक के साथ...
फिर भी ज़िंदा रहता है एक ज़ज़्बा,
उसी घर से एक और फौजी बन जाने का,
दुश्मन से निपट जाने का,
तिरंगे में लिपट के आने का,
नमन है इन शहीदों को
इनके परिवारों को...!!
"शत शत नमन"

जय हिंद वन्देमातरम्

देखते है की फेसबुक पर यह भारतीय आर्मी के प्यार को कितने लाइक देते हैँ, लेकिन हिरो-हिरोइन की प्यार को हजारो लाइक मिल जाते...
01/10/2016

देखते है की फेसबुक पर यह भारतीय आर्मी के प्यार को कितने लाइक देते हैँ, लेकिन हिरो-हिरोइन की प्यार को हजारो लाइक मिल जाते हैं| मित्रो... शेयर जरुर करें|

 #हमें_आप_पर_गर्व_हैजिन जांबाज सैनिकों ने ..पाक के अन्दर घुसकर ...,सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया! !!...125 करोड़ भारतीयो...
30/09/2016

#हमें_आप_पर_गर्व_है
जिन जांबाज सैनिकों ने ..पाक के अन्दर घुसकर ...,सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया! !!...125 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से फुला दिया ...!"
हम मे से कोई भी ...किसी एक उन जांबाज का भी नाम नहीं जानते..!!!
इन्हें ही कहते है..." नींव की ईट"
जो खुद गुमनाम रहकर ...पूरी इमारत का भार ढोते है......लेकिन कभी भी कंगूरे की तरह नाम, तारीफ, प्रसिद्धी नहीं पाते! !
बस! !...दबे रहते है गुमनामी के अंधेरो में...त्याग, बलिदान, देशभक्ति, और कर्त्तव्य की प्रतिमूर्ति बनकर....!!!

होली के पावन पर्व पर...देश के जवानो की तरफ से आप सभी को हादिक शुभकामनाये ।।
23/03/2016

होली के पावन पर्व पर...देश के जवानो की तरफ से आप सभी को हादिक शुभकामनाये ।।

Siachen Glacier...Line of Control
21/03/2016

Siachen Glacier...Line of Control

Indian Navy successfully test fires Barak-8 long range missile from INS Kolkata
31/12/2015

Indian Navy successfully test fires Barak-8 long range missile from INS Kolkata

💐" रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें "💐
29/08/2015

💐" रक्षाबंधन के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें "💐

ये सब अगर कोई फिल्मस्टार करता है लाखो लाइक मिल जाते है देखते है वतन पर अपनी जान जोखिम मे डालने वालो को कितने लाइक मिलेगे...
03/07/2015

ये सब अगर कोई फिल्मस्टार करता है लाखो लाइक मिल जाते है देखते है वतन पर अपनी जान जोखिम मे डालने वालो को कितने लाइक मिलेगे??
जो देशभक्त है वो 1 शेयर जरूर करे. जय हिन्द

जहाँ एक बारिश ने ही उत्तराखंड प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों की पोल खोल कर रख दी वहीँ दूसरी और इस बार भी भारतीय सेना ...
02/07/2015

जहाँ एक बारिश ने ही उत्तराखंड प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों की पोल खोल कर रख दी वहीँ दूसरी और इस बार भी भारतीय सेना के जवान (Rescue teams of ITBP and SDRF) .

Address

Jammu City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Great indian army posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share