24/09/2025
राष्ट्रीय नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
जालोर। वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर के NCC कैडेट्स ने राष्ट्रीय नदी दिवस के अवसर पर सुंदेलाव तालाब परिसर और समीप स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।
कैडेट्स ने तालाब परिसर और मंदिर प्रांगण की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भोमाराम जी ने कैडेट्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।
अभियान में पूर्व कैडेट जयपाल सिंह,कैलाश कुमार,नीरज कंवर ,भगवती कंवर ,पवित्रा,दिनेश कुमार, राहुल सिंह, दशरथ सिंह, सुमेर सिंह, पिंटाराम, अशोक कुमार, जितेन्द्र सिंह , अनिता,सुनिता, बिंदु कंवर उपस्थित रहें।
DG NCC INDIA