01/05/2026
🙏 धरना स्थगित।।
#सायला_फर्जी_रजिस्ट्री_प्रकरण - हम सभी के सामूहिक प्रयास, एकजुटता और संघर्ष का यह सकारात्मक परिणाम है कि हमारी सभी वाजिब मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। इस निर्णय के बाद, सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में दिनांक 01 मई 2026 को प्रस्तावित धरने को स्थगित किया गया है।
अतः मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूँ कि कृपया आज जालोर पधारने का कष्ट न करें।
इस पूरे संघर्ष में जिन्होंने तन, मन और समय देकर सहयोग किया, उन सभी साथियों का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।
आपकी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
25/04/2026
📢 चलो जालोर चलो 📢
सायला फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण के विरोध में
कलेक्टर कार्यालय जालोर का घेराव एवं महापड़ाव
एव जनआंदोलन
➡️ न्याय की मांग को लेकर
➡️ सर्व समाज के इस आंदोलन को मजबूत बनाने हेतु
आप सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर
इस जनआवाज़ को बुलंद करने का आग्रह है।
📅 दिनांक: 01 मई 2026, शुक्रवार
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: जिला कलेक्टर कार्यालय, जालोर
(DRS)
13/04/2026
फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण महापड़ाव सायला
Rajasthan PoliceJalore Police
11/04/2026
*फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण को लेकर 13 अप्रैल सोमवार को सायला में महापड़ाव रखा गया है !*
*उसके लिए हम सभी युवा भाईयो को मिलकर इस महापड़ाव की जानकारी प्रत्येक गांव के हर आदमी तक पहुंचानी है , ताकि लोग ज्यादा संख्या में पहुंचे!*