07/03/2021
4 मार्च 2021 Current Affairs
1.चैम्पियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a. एम सी मैरीकॉम
b. पिंकी रानी
c. मंजू रानी
d. पूजा रानी
2.भारत ने किस देश के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति हेतु समझौता किया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. फिलीपींस
d. रूस
3.श्रीलंका ने कोलम्बो बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल के विकास करने का ठेका किस देश को दे दिया है?
a. नेपाल
b. रूस
c. नेपाल
d. भारत
4.टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के मारने वाला विश्व का दूसरा खिलाड़ी निम्न में से कौन बन गया है?
a. कीरोन पोलार्ड
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. रविन्द्र जडेजा
d. विराट कोहली
5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से अपील की है कि उसे कोविड-19 महामारी से कमज़ोर हो चुकी अपनी अर्थव्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करने के लिये अरावली हिल्स में उत्खनन करने की अनुमति दी जाए?
a. पंजाब
b. बिहार
c. हरियाणा
d. झारखंड
6.हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किस शहर में 'ग्लोबल बायो-इंडिया-2021' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया?
a. पटना
b. नई दिल्ली
c. लखनऊ
d. जयपुर
7.हाल ही में किस राज्य ने देश की पहली ‘इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ (ER & D) पॉलिसी लॉन्च की है?
a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. राजस्थान
8.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
a. न्यूजीलैंड
b. फिजी
c. रूस
d. नेपाल
उत्तर-
1.a. एम सी मैरीकॉम
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष चुना गया. विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था. 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड की वोटिंग के बाद इस पद के लिये चुना गया. यह स्टार मुक्केबाज कई मौकों पर विश्व संस्था की ब्रांड दूत रह चुकी हैं.
2.c. फिलीपींस
भारत ने फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति हेतु समझौता किया है. इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है. ब्रह्मोस मिसाइलों को ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा डिज़ाइन, विकसित और निर्मित किया गया है.
3.d. भारत
श्रीलंका ने कोलम्बो पोर्ट के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल के विकास का ठेका भारत को दे दिया है. टर्मिनल का विकास भारत और जापान के साथ बनी एक संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा किया जाएगा. श्रीलंका यह परियोजना 35 साल के पट्टे पर देगा. श्रीलंका सरकार ने इस निर्णय से कुछ सप्ताह पहले इसी बंदरगाह पर एक टर्मिनल के विकास का ठेका रद कर दिया था. श्रीलंका मंत्रिमंडल ने हाल ही में कोलम्बो साऊथ पोर्ट के वेस्ट कंटेनर टर्मिनल के विकास को मंजूरी दी है.
4.a. कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड ने एंटीगा में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा किया है. पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल करने वाले टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में केवल दूसरे बल्लेबाज बने. सबसे पहले यह कारनामा भारत के युवराज सिंह ने किया था. उन्होंने 2007 के टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे.
5.c. हरियाणा
हाल ही में हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से अपील की है कि उसे कोविड-19 महामारी से कमज़ोर हो चुकी अपनी अर्थव्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करने के लिये अरावली हिल्स में उत्खनन करने की अनुमति दी जाए. इस रेंज का विस्तार गुजरात के हिम्मतनगर से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, और दिल्ली (लगभग 720 किमी.) तक है. अरावली रेंज लाखों साल पुरानी है, जिसका निर्माण भारतीय उपमहाद्वीपीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट की मुख्य भूमि से टकराने के कारण हुआ है.
6.b. नई दिल्ली
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से नई दिल्ली में 'ग्लोबल बायो-इंडिया-2021' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया. यह राष्ट्रीय स्तर पर और वैश्विक समुदाय के लिये भारत के जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की क्षमता और इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को दर्शाता है. इसका लक्ष्य भारत को विश्व में एक उभरते हुए नवोन्मेष केंद्र और जैव विनिर्माण केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान करना है.
7.c. कर्नाटक
हाल ही में कर्नाटक ने देश की पहली ‘इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ (ER & D) पॉलिसी लॉन्च की है. इस नीति के तहत बेंगलुरु नगरीय जिले के अलावा ‘मल्टी-नेशनल कॉर्पोरेशन’ (MNC) संस्थाओं को 2 करोड़ रुपए तक के किराए की 50% प्रतिपूर्ति की पेशकश की जाएगी. नवाचार को बढ़ावा देने हेतु सरकार विभिन्न परियोजनाओं हेतु कॉलेजों को धन मुहैया कराएगी और कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम विकसित करने की लागत भी वहन करेगी.
8.b. फिजी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कृषि क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और फिजी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. यह समझौता ज्ञापन अपने हस्ताक्षर की तारीख से प्रभावी होगा और 5 साल की अवधि के लिए लागू रहेगा. समझौता अनुसंधान कर्मियों, वैज्ञानिक विशेषज्ञों, विशेषज्ञों और तकनीकी प्रशिक्षुओं के आदान-प्रदान की सुविधा भी प्रदान करता है.