25/12/2024
आज दिनांक 25/12/2024 को शासन द्वारा नामित नोडल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा के कुशल नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जिला सभागार एटा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मशताब्दी समारोह में जो दिनांक 19/12/2024 से 25/12/2024 तक चला में पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण, काव्य संवाद, तथा निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध में प्रथम स्थान रोहित, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, एटा, दूसरा स्थान गौतम कुशवाह, राजकीय इंटर कॉलेज एटा, तथा तीसरा स्थान गरिमा कुमारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरई एटा ने प्राप्त किया गया। दूसरी प्रतियोगिता एकल काव्य पाठ रही जिसमें प्रथम स्थान प्रिया यादव दूसरा स्थान लोकेंद्र सिंह, जे एल एन एटा तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अर्पित तथा अंशिका सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा ने प्राप्त किया। तीसरी प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता रही जिसमें प्रथम स्थान अग्रणी सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा, दूसरा स्थान ओम मुद्गल जे एल एन एटा तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से तुलसी चौहान, जे एल एन एटा, तथा अंशिका सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री संदीप जैन, श्री विपिन वर्मा (डेविड) विधायक एटा, श्री सत्यपाल राठौर विधायक अलीगंज, श्री संजीव दिवाकर विधायक जलेसर, श्री वीरेंद्र सिंह विधायक मारहरा, श्री आशीष यादव एम एल सी, श्री देवेश शाक्य सासंद एटा, की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल में नोडल अधिकारी/ प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा, डॉo इंद्रजीत, जिला विद्यालय निरीक्षक, एटा, अवधेश कुमार वाजपेई, मुख्य विकास अधिकारी, एटा, श्री प्रेम रंजन जिलाधिकारी, एटा रहे। इस अवसर अवसर पर नोडल अधिकारी प्रतिनिधि डॉo आशा सिंह ने पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र पाने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन मंडल में सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉo आर के गोस्वामी प्राध्यापक डॉo आशा सिंह, डॉo के के भारद्वाज, श्री प्रदीप कुमार डॉo शालिनी यादव, डॉo प्रेम सागर आदि ने पुरस्कृत छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।