02/10/2025
*दशानन रावण* भारतीय संस्कृति के महान व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। वे अत्यंत विद्वान, *पराक्रमी और महाशिवभक्त* थे। रावण को दशानन कहा जाता है क्योंकि उनके दस मुख ज्ञान, विद्या, शक्ति और सामर्थ्य के प्रतीक माने जाते हैं। *उन्होंने वेद-शास्त्रों, आयुर्वेद और संगीत में गहन अध्ययन किया था।*
*रावण शिवतांडव स्तोत्र के रचयिता थे*, जो आज भी भक्ति और शक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।
यद्यपि उनका अहंकार और सीता हरण उनके पतन का कारण बना,
लेकिन उनकी विद्वत्ता और शिवभक्ति आज भी प्रेरणा देती है। *रावण से हमें ज्ञान और संयम का महत्व सीखना चाहिए।*