Create Singers Music Academy

Create Singers Music Academy Contact for learning Harmonium, Piano & Vocal
you can join our online Classes Official Page of Amar Music Academy... Music Teacher, Singer & Org.

Amarjit Singh
Contact for learning Harmonium Music & Vocal,
Special Arrangement For coaching at your home

23/10/2024

#हारमोनियम #सीखना #आसान हैं
बारह स्वर से ही दस थाट बनते हैं
सा रे॒ रे ग॒ ग म म॑ प ध॒ ध नि॒ नि सां
1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12,13
बारह स्वर किसी भी बटन को एक मानकर बजाए क्रमशः ही रहेंगे, इन स्वरों को समझिए, चिंतन कीजिए
इन स्वरों को दो भागों में बांटकर समझिए
1,2,3,4,5,6,7/ 8,9,10,11,12,13
पहली शुरुआत 1 से हो रही हैं वह"""" सा " ""हैं दूसरी शुरुआत 8 से हो रही हैं वह"" प """ हैं
ये दोनों स्वर अचल हैं यानी इनकी ध्वनि स्थिर है ये अपने मूल स्थान से ना नीचे उतरते हैं,ना ऊपर जाते हैं,इन दोनों स्वरों का एक ही रूप होता हैं, ये शुद्ध ही होते हैं, ये किसी भी स्थिति में अशुद्ध यानी विकृत नहीं होते हैं
सा से रे॒ रे ग॒ ग म म॑ तक दो दो रूप दिखाई दे रहे हैं
रे और ग दोनों स्वर, विकृत यानी अशुद्ध हो जाते हैं ये दोनों स्वर अपने मूल स्थान यानी शुद्ध रूप से नीचे उतरते हैं इसलिए रे॒ और ग॒ कोमल होते हैं, कोमल यानी झुका हुआ स्वर,जिस स्वर की आवाज अपने मुख्य स्वर से नीचे की और उतरी हुई हो उसको कोमल स्वर कहते हैं
(2,3 ) यानी ( रे॒ रे)------ ( 4,5) यानी ( ग॒ ग)
म स्वर की बड़ी विलक्षण स्थिति ही इसका विकृत स्वर ऊपर की और चढ़ता है इस स्वर का मूल स्थान यानी शुद्ध रूप पहले से ही कोमल रूप में होता हैं इसका दूसरा रूप विकृत कहलाता है इस चढ़ते हुई आवाज को तीव्र स्वर कहते हैं (6,7) (म म॑ )
इस पहले भाग को पूर्वाग कहते हैं
दूसरे भाग की शुरुआत 8 से हो रही हैं ये प हैं जो अचल स्वर हैं
(9,10) (ध॒ ध) और ( 11,12,) नि॒ नि
इन बारहों स्वरों की आवाज दिमाग में रजिस्टर करने के लिए ही थाट, पलटे अलंकार की प्रेक्टिस की जाती हैं
थाट या ठाठ समझिए
सा रे॒ रे ग॒ ग म म॑/ प ध॒ ध नि॒ नि सां
1,2,3,4,5,6,7/8,9,10,11,12,13
इन बारहों स्वरों में" सा "और "प "तो प्रत्येक थाट में रहेंगे शुरुआत के छह थाटों में भी" म" हमेशा रहेगा
बिलावल थाट
सा रे ग म/प ध नि सां
खमाज थाट
सा रे ग म/ प ध नि॒ सां
भैरव थाट
सा रे॒ ग म/प ध॒ नि सां
काफी थाट
सा रे ग॒ म/ प ध नि॒ सां
आसावरी थाट
सा रे ग॒ म/ प ध॒ नि॒ सां
भैरवी थाट
सा रे॒ ग॒ म/प ध॒ नि॒ सां
कल्याण थाट
सा रे ग म॑/ प ध नि सां
मारवा थाट
सा रे॒ ग म॑/प ध नि सां
पूर्वी थाट
सा रे॒ ग म॑/प ध॒ नि सां
तोड़ी थाट
सा रे॒ ग॒ म॑ /प ध॒ नि सां
इन दस थाटों में सम्पूर्ण संगीत समाहित है
कृपया शेयर जरुर करें धन्यवाद
Rambabu Patel Telsir पेज
#थाट #दस #म्यूजिक #राग #स्वर

19/08/2023

Raag Kaafi with notation
03/04/2023

Raag Kaafi with notation

राग जोनपूरी
21/03/2023

राग जोनपूरी

India Classical Music 10 thaat
20/03/2023

India Classical Music 10 thaat

Indian Classical Music 10 Thaat
20/03/2023

Indian Classical Music 10 Thaat

राग खमाज
20/03/2023

राग खमाज

Saat saweron ke naam
18/01/2023

Saat saweron ke naam

Harmonium Octave
17/01/2023

Harmonium Octave

Address

Jalandhar

Telephone

+918054911204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Create Singers Music Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share