09/05/2026
Guru Virjanand Gurukul Mahavidyalya,Kartarpur Jalandhar
वेदिक एवं संस्कृत विद्या का अध्ययन के?
हम कक्षा छठी से बी.ए. पर्यन्त अध्ययन कराते हैं और वैदिक विद्या संस्कृत भाषा का विशेष अध्ययन ।
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त
पठन,पाठन,आवास, निवास पूर्णतया निःशुल्क
आर्य समाज तथा महर्षि दयानन्द के कार्यो का प्रचार प्रसार ।
09/05/2026
🚩 सार्वदेशिक आर्यवीर दल, पंजाब प्रांत 🚩
आर्य प्रतिनिधि सभा, पंजाब
एवं
गुरु विरजानन्द गुरुकुल, करतारपुर
के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
संस्कृति रक्षा • सेवा कार्य • शक्ति संचय
⸻
सभी आदरणीय अभिभावकों को सादर नमस्कार।
आर्यवीर दल वैदिक संस्कृति के संरक्षण,
निस्वार्थ सेवा तथा युवा शक्ति के संगठन द्वारा
राष्ट्र एवं समाज के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत है।
इसी उद्देश्य को साकार करते हुए, पंजाब प्रांत आर्यवीर दल द्वारा आगामी दिनों में विशेष आवासीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नलिखित है—
⸻
🔹 प्रथम शिविर (बालकों हेतु)
📅 25 मई से 1 जून 2026
📍 गुरुकुल करतारपुर
यह शिविर बालकों (आर्यवीरों) के लिए पूर्णतः आवासीय रहेगा।
⸻
🔹 द्वितीय शिविर (बालिकाओं/आर्यवीरांगनाओं हेतु)
📅 7 जून से 13 जून 2026
📍 हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला
यह शिविर बालिकाओं के लिए पूर्णतः आवासीय रहेगा।
⸻
इन शिविरों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, वैदिक संस्कार एवं शारीरिक सुदृढ़ता का विकास किया जाएगा।
अतः आप सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि अपने बच्चों को इन शिविरों में भाग लेने हेतु अभी से मानसिक रूप से तैयार करें तथा उन्हें इस श्रेष्ठ अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
ये शिविर पंजाब प्रांत आर्यवीर दल के संचालक, आदरणीय डॉ. उदयन आर्य जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं।
⸻
आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि—
वेद • धर्म • राष्ट्र • समाज की सेवा में
पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
⸻
🟧 निवेदकगण :
प्रांत स्तर :
1. डॉ. उदयन आर्य जी — प्रांत संचालक
2. राहुल आर्य जी — महामंत्री
3. संजय छाबड़ा जी — कोषाध्यक्ष
जिला संचालक :
1. मेहर चंद आर्य जी — अबोहर
2. शुभम जी — चंडीगढ़
3. तनमय जी — राजपुरा
4. आर्यन वर्मा जी — मंडी गोबिंदगढ़
5. अभिषेक जी — जालंधर
6. रोहित कुमार जी — कपूरथला
7. लवदीप सिंह जी — होशियारपुर
8. गगन आर्य जी — मोहाली
नगर संचालक :
1. नरेंद्र जी — करतारपुर
⸻
🚩 धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩
05/05/2026
New students welcome ceremoni media coverage.
02/05/2026
नूतन छात्र स्वागत समारोह 2026
दिनांक 02 मई 2026
गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर द्वारा सत्र 2026-27 हेतु नूतन छात्रों के
सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन यज्ञ-हवन से प्रारंभ किया गया । गुरुकुल के यशस्वी
प्राचार्य डॉ. उदयन आर्य जी द्वारा इस स्वागत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ
किया गया।
डॉ. उदयन जी ने बालकों को गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति के महत्व का वर्णन करते हुए उन्हें
जीवन में अंगीकार करने की प्रेरणा दी । उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वामी दयानंद सरस्वती
जी के जीवन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियां का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें
निडर, निर्भीक एवं साहस तथा समर्पण के साथ लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए
प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
मंच संचालक श्री हितांश आर्य द्वारा वैदिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम में प्रस्तुतियों का
क्रम विधिवत चलता रहा । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के द्वारा कक्षावार नूतन छात्रों का
स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
नूतन छात्रों के लिए माल्यार्पण के उपरांत विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन
किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य जी द्वारा आशीर्वचन एवं पुरस्कृत किया
गया।
नूतन छात्रों द्वारा प्रत्येक कक्षा के कक्षाध्यापकों का स्वागत किया गया तथा कक्षा अध्यापकों
ने नूतन
छात्रों को भावी जीवन में अग्रसर हेतु आशीर्वचन दिए।
इसी क्रम में पंजाबी विषय अध्यापक श्री हरबीर जी द्वारा छात्रों को पंजाब एवं पंजाबी
भाषा का महत्व बताया गया तथा साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए इस वीर
भूमि में तप, ज्ञान एवं यज्ञ
की महिमा का वर्णन किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सूरज राणा जी एवं सह-संयोजक श्री टेकचंद जी द्वारा छात्रों का
स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सूरज जी एवं टेकचंद जी द्वारा छात्रों को निश्चित लक्ष्य
की प्राप्ति तथा निरंतर अध्ययनशील रहने हेतु आत्म विकास करने की प्रेरणा दी गई।
इसी क्रम में श्री कमलदीप शर्मा जी, हंसराज जी, जतिंदर जी, जीवन जी, गगन जी, देवदत्त
जी, प्रिंस जी, विक्रम जी, बोध राज जी, संजीव जी, डॉ. स्वाति महोदया, श्री अमृतांशु जी,
सुधीर जी आदि का उद्बोधन छात्रों को प्राप्त हुआ ।
30/04/2026
*सभी को सादर नमस्कार*
हमें सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि गुरु विरजानन्द गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर द्वारा प्रतिवर्ष नूतन समाविष्ट छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया जाता है , जिसमें पुरातन छात्रों एवं समस्त गुरुकुल परिवार के द्वारा नूतन छात्रों का स्वागत एवं उनकी विद्या विनय सम्पन्नता की मंगल कामना की जाती है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 02 मई 2026 को गुरुकुल में आयोजित होने जा रहा है । सभी सम्माननीय अभिभावक गण इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष
डा. उदयन आर्य ( प्राचार्य )
कार्यक्रम संयोजक
श्री सूरज कुमार (साहित्य अध्यापक) , श्री टेकचन्द (साहित्य अध्यापक)
07/04/2026
*संस्कृत संभाषण कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन*
गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय, करतारपुर में दिनांक 5 मार्च से 14 मार्च तक एक अत्यंत महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम—संस्कृत संभाषण वर्ग एवं कार्यशाला—का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन महाविद्यालय के यशस्वी आचार्य श्रीमान् उदयन आर्य जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणास्पद नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस कार्यशाला में प्राक्शास्त्री से लेकर शास्त्री स्तर तक के समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी संभाषण क्षमता का विकास करना तथा संस्कृत की वैज्ञानिकता एवं व्यावहारिकता को सजीव रूप में प्रस्तुत करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन एक घंटे का नियमित संस्कृत संभाषण अभ्यास कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सरल एवं व्यवहारिक विधि से संस्कृत बोलने का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न संवाद-प्रक्रियाओं, प्रश्नोत्तर, लघु-नाटिकाओं एवं दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले वाक्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा में सहजता प्राप्त करने का अवसर मिला। इस अभ्यास के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास हुआ तथा वे संस्कृत में संवाद करने के प्रति अधिक उत्साहित एवं सक्षम बने।
कार्यशाला के दौरान संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। यह बताया गया कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा ही नहीं, अपितु अत्यंत सुव्यवस्थित, तार्किक एवं वैज्ञानिक आधार पर निर्मित भाषा है, जिसका आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में भी विशेष महत्व है। इस प्रकार विद्यार्थियों को संस्कृत के व्यापक स्वरूप एवं उसके वैश्विक महत्व से परिचित कराया गया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभाव अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी भाषा-कौशल में उल्लेखनीय प्रगति भी प्राप्त की। महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकगणों ने भी इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अत्यंत उपयोगी एवं सफल प्रयास बताया।
इस कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षक श्री टेकचंद एवं श्रीभगवतीप्रसाद देवराडी़ जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं अथक परिश्रम के साथ इस कार्यक्रम का संचालन किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके प्रयासों से ही यह आयोजन सुव्यवस्थित, सफल एवं स्मरणीय बन सका।
अंततः यह कहा जा सकता है कि संस्कृत संभाषण वर्ग एवं कार्यशाला ने न केवल विद्यार्थियों के भाषाई विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उनके भीतर संस्कृत के प्रति प्रेम, सम्मान एवं आत्मीयता की भावना को भी दृढ़ किया। ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहें, यही सभी की कामना है।
31/03/2026
पञ्जाब-विश्वविद्यालयः, चण्डीगढ द्वारा आयोजिता अन्तर-विश्वविद्यालयीय भाषण-निबन्धलेखन-श्लोकोच्चारण-प्रतियोगितायां गुरुकुल-करतारपुरस्य छात्राः उत्साहपूर्वकं सहभागितां कृतवन्तः।
भाषण-प्रतियोगितायां गुरुकुलस्य छात्रः हितांश-आर्यः उत्कृष्टं प्रदर्शनं कृत्वा प्रथमं स्थानं लब्धवान्। तस्य प्रभावशालिनी वक्तृत्वकला, विषयस्य गम्भीरा गति: तथा आत्मविश्वासपूर्णा प्रस्तुति: निर्णायकान् प्रभावितवती।
अस्यां उपलब्धौ विशेषतया गुरुकुलस्य प्राचार्यः डॉ. उदयन-आर्यस्य विशिष्टं योगदानं आसीत्, येन हितांश-आर्यः प्रतियोगितायां सहभागितायै: प्रेरितः तथा तं तत्र प्रापयितुं महत्वपूर्णं मार्गदर्शनं कृतम्।
एषा उपलब्धिः गुरु-विरजानन्द-गुरुकुल-महाविद्यालयस्य, करतारपुरस्य, कृते महतः गौरवस्य विषयः अस्ति। एषा सिद्धिः अन्येषां छात्राणां कृते अपि प्रेरणास्रोतः भविष्यति।
31/03/2026
नवदेहली स्थितस्य केन्द्रीय-संस्कृत-विश्वविद्यालयस्य जम्मूपरिसरस्य शिक्षाशास्त्रविभागस्य छात्राः ‘गुरुकुल-परिचय-योजनायाः’ अन्तर्गतं 2026 तमस्य वर्षस्य मार्च मासस्य 28 तथा 29 दिनाङ्कयोः गुरु-विरजानन्द-गुरुकुल-महाविद्यालयं, करतारपुरम् आगतवन्तः। गुरुकुलेन सर्वेषां हार्दिकं स्वागतं कृतम्।
तथा गुरुकुलस्य प्राचार्यः डॉ. उदयन आर्य महोदयः तान् गुरुकुलशिक्षापद्धत्याः विषये विशिष्टं व्याख्यानं दत्तवान्। अस्मिन् अवसरे विश्वविद्यालयस्य सर्वे आचार्याः अपि उपस्थिताः आसन्।
28/03/2026
NEW SESSION; NEW OPPORTUNITIES !
FOR ENTRANCE EXAM OR ANY OTHER QUERIES, SCAN QR OR CONTACT 9803043271 ; 7696161858
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Kartarpur
Jalandhar
144801