01/08/2026
विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर मेले का सफल आयोजन
आज दिनांक 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को ब्रिगेडियर ( रिटायर्ड ) जगदीश गगनेजा सर्वहितकारी विद्या मंदिर, लाडोवाली रोड, जालंधर में विद्यालय स्तरीय विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ विज्ञान, गणित तथा कंप्यूटर विषयों पर आधारित आकर्षक, उपयोगी एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए उनसे संबंधित परियोजना फाइलें भी प्रस्तुत कीं।
मेले में उपस्थित निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का गहन निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने अपने विषय के प्रति उत्कृष्ट समझ का परिचय देते हुए सभी प्रश्नों के संतोषजनक एवं प्रभावशाली उत्तर दिए। मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए किया गया। तथा आए हुए अभिभावकों ने इस मेले की सराहना की और छात्रों की प्रशंसा की l
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवम गुप्ता जी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों, वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार, आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा समस्या-समाधान की क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी नई खोज, अनुसंधान एवं सृजनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें वैज्ञानिक एवं तकनीकी सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा ।