03/07/2022
जलालपुर अंबेडकर नगर - हिंद एजुकेशनल ट्रस्ट ने मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज जलालपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जलालपुर के सभी कॉलेज के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्राओं में हाई प्राची मोर्या , अंजली यादव, अनुराग सिंह, तब्सीर अहमद ,शिवम यादव, अमित कुमार, मगफेरा खातून,गुलअफशा अंजुम,हलअता अरजानी,जरमीम फातिमा, फिज़्ज़ा मरियम, आयात कैसर आदि छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलालपुर के सभी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अपना दबदबा कायम रखा
जलालपुर के विद्यालयों के प्रधानचार्य और टीचरों के द्वारा किया गया अथक परिश्रम और लगन का परिणाम है। सर्वोच्च अंक प्राप्त कर छात्राओं ने अपने विद्यालयों का मान बढ़ाते हुए अपने घर एवं परिवार का नाम भी रोशन किया है।
हिंद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा जलालपुर के कॉलेज के छात्र छात्राओं के सम्मानित होने पर सभी विद्यालय के प्रधानचार्य ने ट्रस्ट के अध्यक्ष:- अब्दुल मुत्तालिब, उपाध्यक्ष रेहान अरशद, सचिव मोहम्मद उमर, मोहम्मद अहमद, फरहान अरशद, ओसामा, राशिद, गाजी मोहम्मद अयाज, मकसूद, शहरेयार,सचिन यादो, अजफर, नैय्यर, अहमद हसन सदस्य को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए छात्राओं से कहा कि जो विद्यार्थी छात्र जीवन में मेहनत से पढ़ाई करते हैं वही भविष्य में तरक्की करते हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं जीवन का यह समय आपके भविष्य को निर्धारित करता है। पैगाम फाउंडेशन अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद जमाल ने छात्राओं की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा सफलता की सीढ़ियों के चढ़ने का श्रेय अध्यापक सहित सबसे पहले उनके पिता व माता का होता है जिससे वे प्रेरणा लेते हैं।
उक्त अवसर पर सहयोग फाउंडेशन अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह जी, श्री राजकुमार सोनी जी, श्री सप्रिए गोयल जी,उपनिरीक्षक थाना जलालपुर जनाब सैफुल्लाह अहमद साहब,जनाब साबिर अली साहब, नगर पालिका परिषद जलालपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जनाब हाजी कमर हयात साहब,फलाहे मिल्लत तहरीक अध्यक्ष जनाब यासिर हयात साहब,केयर इंडिया फाउंडेशन अध्यक्ष जनाब इसहाक अंसारी साहब, प्रधानाचार्य जनाब मास्टर कमरुज्जमा साहब प्रधानाचार्य जीशान हैदर साहब, प्रधानाचार्या गुलिस्ता अंजुम, जनाब नियाज़ तौहीद सिद्दीकी साहब, जनाब मेहदी रजा साहब,श्री आशुतोष श्रीवास्तव जी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।