डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति, सिधानी

  • Home
  • India
  • Jakhal Mandi
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति, सिधानी

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति, सिधानी डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

13/01/2024
डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी द्वारा लोहड़ी 2024 का आयोजन सफलता पूर्वक आयोजित किया गया जिसमें बच्चों और ...
13/01/2024

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी द्वारा लोहड़ी 2024 का आयोजन सफलता पूर्वक आयोजित किया गया जिसमें बच्चों और समिति सेवाकर्मियो ने इस पावन त्योहार के इतिहास के विषय में चर्चा की और बच्चों ने डांस, कविताओं आदि के माध्यम से इस पावन त्योहार की बधायी प्रस्तुत की।

सभी सिधानी वासियों से निवेदन है कि गांव में विद्यार्थियों के लिए  पढ़ने के लिए library बन चुकी है जिसका उद्घाटन 5 सितंबर...
14/11/2023

सभी सिधानी वासियों से निवेदन है कि गांव में विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए library बन चुकी है जिसका उद्घाटन 5 सितंबर 2023 को अध्यापक दिवस के शुभ अवसर पर किया गया था।

किसी भी विद्यार्थी को library के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। वे जब चाहें शिक्षा library में आकर पढ़ सकते हैं।

--------- धन्यवाद ---------
https://www.facebook.com/Dr.BhimraoAmbedkarShikshaPracharSamitiSidhani

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति के सभी बच्चों और स्टाफ ने मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया। जिसमें सभी ने दिवाली को ...
13/11/2023

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति के सभी बच्चों और स्टाफ ने मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया। जिसमें सभी ने दिवाली को लेकर अपने अपने विचार साझा किये और पटाखों की बजाए प्रकृति को अधिक महत्व दिया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति ने बच्चों को पटाखों के नुकसान, व प्रकृति के प्रति  जागरूक किया और ये बताया कि दीप...
13/11/2023

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति ने बच्चों को पटाखों के नुकसान, व प्रकृति के प्रति जागरूक किया और ये बताया कि दीपावली दियों, मिठाईयों और खुशियों का त्योहार है।

गाँव सिधानी (फतेहाबाद) में जरूरतमंद बच्चों को निःस्वार्थ शिक्षा दे रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति के मेंबर्स...
20/09/2023

गाँव सिधानी (फतेहाबाद) में जरूरतमंद बच्चों को निःस्वार्थ शिक्षा दे रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति के मेंबर्स की माताओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर किया *शिक्षा क्रांति पुस्तकालय* का उद्घाटन

आशा है कि गाँव के मेहनती बच्चे व गाँव वासी इस नई शुरुआत को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

#डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी के सभी सहयोगियों का हम धन्यवाद करते हैं जिनकी सहायता से हम पुस्तकालय का नि...
11/09/2023

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी के सभी सहयोगियों का हम धन्यवाद करते हैं जिनकी सहायता से हम पुस्तकालय का निर्माण करने में सफल हो पाए। हम उन सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने वित्तीय सहायता दी तथा उनके भी आभारी हैं जिन्होंने अपने कीमती समय से समय निकालकर पुस्तकालय निर्माण में सहयोग किया।
सभी का धन्यवाद 🙏🙏🙏

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी जो कि पिछले 2 सालों से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर...
09/09/2023

डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी जो कि पिछले 2 सालों से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रही है, द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर *शिक्षा क्रांति पुस्तकालय* का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जाखल में झोपड़पट्टी में रहने वाले व कूड़ा बिनने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहा श्री श्याम सेवा दल उपस्थित रहा और पुस्तकालय का उद्घाटन सेवा दे रहे अध्यापको की माताओं के हाथों से हुआ। शिक्षक दिवस के अवसर पर परम गुरु जो कि माँ है , के हाथों से पुस्तकालय का उद्घाटन होना बड़ा ही गर्वांवित कर देने वाला दृश्य है।

इस समारोह में गुरु रविदास मन्दिर कमेटी सिधानी, बेगमपुरा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान डॉ कर्मवीर दहिया व अन्य सदस्य, HC श्री बलकार जी ( भुदड़वास से) , *बाबा दीप सिंह भारत स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप* के लीडर प्रगट सिंह, गांव सिधानी के S.D.N MODEL SCHOOL के MD श्री सतबीर जी, किसान यूनियन के कार्यकर्ता श्री गुनी जी, , समाज सेवी मेजर सिंह, सतेंद्र सिंह भंगु, व वकील दुष्यंत जी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने इस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम का मान बढ़ाया। और इन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इच्छानुसार मोद्रिक सहयोग भी किया।
इस कार्यक्रम में *बाबा दीप सिंह भारत स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप* ने असिस्टेंट लीडर जीवन कुमार के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दी।
हम इन सहयोगियों का धन्यवाद करते हैं।
( शिक्षा क्रांति, पुस्तकालय) #डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति सिधानी(फतेहाबाद) #

Address

सिधानी
Jakhal Mandi
125133

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा प्रचार समिति, सिधानी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category