M R S Inter College Jaithra Etah

M R S Inter College Jaithra Etah We believe in quality not in quantity, we provide the quality of education.

17/03/2026

एम आर एस इंटर कॉलेज जैथरा एक विद्यालय ही नहीं बल्कि पढ़ने बाले सभी छात्र छात्राओ का एक परिवार है जिस परिवार के कक्षा 9 के सागर यादव व कारसू यादव निवासी ग्राम ढकपुरा के पिता का कल आकस्मिक निधन हो गया जिससे सभी को बहुत अधिक दुख हुआ एवं सबने मिलकर विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश यादव की मौजूदगी में आदरणीय रतन सिंह यादव जी की आत्मा की शांति के लिए तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने के लिए साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर/ अल्लाह से मौनधारण कर प्रार्थना की ।

17/03/2026
29/01/2026

RAMDEV MAHARAJ JI

True education signifies empowering others and leaving the world  a little better than  the one we found. Jyotiba Phule....
11/04/2025

True education signifies empowering others and leaving the world a little better than the one we found. Jyotiba Phule. 🙏 Hearty Tributes on Birth Anniversary of Jyotiba Phule 🙏

आपके संघर्ष में शामिल होने वालों से उनकी जाति मत पूछिए. -ज्योतिबा फुले
Do not ask the caste of those who join your struggle. -Jyotiba Phule

🙏 महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं 🙏

  water day     are all responsible   water day 2023      # climate action  #
22/03/2023

water day are all responsible water day 2023 # climate action #

16/12/2022

एम. आर. एस इण्टर कॉलेज जैथरा एटा की एक पहल आप सभी कृपया इसे पढ़ने का कष्ट करे और इस पर विचार अवश्य करे। और अधिक से अधिक लोगो को भेज कर के सभी को अवगत कराए आपका सभी का धन्यवाद।।

स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों तक पहुँचायें

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइये।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह अच्छा नहीं कर रहा है।

4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. उन्हें रात को 10:00 बजे तक सोने और सुबह 6:00 बजे उठने की आदत डालिए।

6. अगर आप किसी पार्टी/सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ देर रात तक लौटते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।

8. *सोने के समय अपने बच्चों को वीर शिवाजी, डॉ बी आर अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले ज्योतिबा फुले की जीवन गाथा और संघर्ष की कहानियां जरूर सुनाए*

9. हर साल गर्मी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार ) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसको निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

11. उसे सिखाइये कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें )।

12. हर रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए (उन्हें अच्छा लगेगा)।

13. प्रत्येक बच्चा जन्म से वैज्ञानिक होता है उसके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दे पायें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए और उन्हें बताइए)।

14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )

15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय ( कॉरपोरेट स्कूल या पास प्रतिशत ज्यादा होने या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार होने के आधार पर मत कीजिए ) ।
सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए।

16. उनमें खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।

17. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देख-रेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।

18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना, सफाई,चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।)

19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके।

हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करना चाहिए।

एम. आर. एस इण्टर कॉलेज जैथरा एटा
👏👏👏👏👏👏👏
कृपया इस सुंदर पोस्ट को शेयर जरूर करें

01/03/2022

Address

Kurawali Road Jaithra Etah
Jaithra
207249

Telephone

+919458720726

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M R S Inter College Jaithra Etah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to M R S Inter College Jaithra Etah:

Shortcuts

Share

Category