02/05/2022
शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में मध्य प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु किया गया कार्यक्रम आयोजित:-
मध्य प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर शारीरिक परीक्षण की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जैतहरी विकासखंड के 6 अभ्यर्थियों जिनमें प्रिया अग्रवाल पूजा राठौर अविनाश यश कुमार ओमप्रकाश एवं शिवम अग्रवाल को आज महाविद्यालय के खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रोत्साहन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश सिंह वाटे जी के द्वारा खेल गणवेश प्रदान करते हुए शारीरिक प्रशिक्षण में अपनी योग्यता का संपूर्ण प्रदर्शन करने को महत्व देने की बात कही, साथ ही सदैव सकारात्मकता के साथ अपने कार्यों का निष्पादन पर अपना ध्यान केंद्रित करने को कहा गया, जिससे सफलता असफलता रूपी दबाव से बचा जा सकता है इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों ने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दियाl
जैतहरी विकासखंड के पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में चयनित छात्र एवं छात्राओं के लिए जैतहरी खेल मैदान में शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14/04/2022 से प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से जैतहरी नगर परिषद खेल मैदान में दिया जा रहा है। शिविर प्रशिक्षण प्रभारी श्री चेतन कुमार श्रीवास क्रीडा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय जैतहरी जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा हैl
प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक परीक्षण में होने वाली विधाएं, उनकी तैयारी, स्पोर्ट्स इंजरी और प्रशिक्षण के दौरान लिए जाने वाली डाइट के बारे में जानकारी दिया जा रहा हैl
अभ्यर्थियों का लचकता गति सहनशीलता एवं ताकत तथा उनके प्रदर्शन को बढ़ाने में जोर दिया जा रहा है ताकि वे मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में पास हो सकें।