28/01/2021
डीजीटी भारत सरकार द्वारा आईटीआई छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही है जो कि विभिन्न चरणों में आयोजित की गई है इस परीक्षा की जानकारी छात्रको परीक्षा तिथि से मात्र 3 या 4 दिन पूर्व दी जा रही है जिसमें परीक्षा शुल्क जमा कराने की लिए भी छात्रों को 2 दिन का समय ही दिया जा रहा है उसके बाद प्रवेश पत्र जारी करके परीक्षा केंद्र की सूचना दी जा रही है इसी संबंध में आज राजकीय आईटीआई शाहपुरा में ऑनलाइन परीक्षा का केंद्र था जिसमें विद्या आईटीआई गंगापुर के कोपा ट्रेड के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा होनी थी छात्र यहां अपना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हॉल में बैठने के बाद छात्रों को 2 घंटे बाद बताया गया कि आप की परीक्षा कैंसिल हो गई है इस तरह से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को 150 किलोमीटर दूर से परीक्षा केंद्र पर बुलाना और परीक्षा केंद्र पर आने के बाद बताना कि आप की परीक्षा कैंसिल हो गई है छात्रों के साथ आर्थिक शोषण तो हो ही रहा है साथ में मानसिक शोषण भी किया जा रहा हैl इस प्रकार से परीक्षा देने पहुंचे सभी छात्रों ने डीजीटी द्वारा ली जा रही इस ऑनलाइन परीक्षा का विरोध किया