व्याख्याता प्रमोशन 🌸
1. जीवणाराम नादा राजनीति विज्ञान, इतिहास
2. टीलाराम निम्बली
3. सांवलाराम सियांबर
4. मूलाराम मसूरड़ी
5. बीरमा राम मेड़वा अंग्रेजी
6. देऊराम छप्पर पाड़ा हिंदी
7. मगाराम भील खींया हिंदी
8. प्रेम बाई भील आसकन्द्रा
9. मघाराम जी गोयल
10. हड़वंतराम जो पंवार
11. देऊ राम जी सोनू
12. कैलाश जी मेघवाल
13. कमलेश इणखिया
14. अशोक कुमार जयपाल
15. देवाराम जी परिहार
16. गोविंदराम जी पंवार
17. प्रेम जी लीलड
18. प्रमोद बारूपाल
19. झुंझाराम जी पंवार
सहित सभी साथियों को प्रमोशन की हार्दिक बधाई उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं ।💐💐
शुभेच्छु 🙏
सूजाराम इणखिया
Adhyaksh Rajasthan sikshak sangh Ambedkar Jila JAISALMER. serve for teacher comm
संगठन में ही शक्ति है । एक अकेला ना तो हंसता हुआ भला और ना ही रोता हुआ ।
20/09/2025
एक मृदुभाषी , मितभाषी , संवेदनशील , कर्मठ , समर्पण की भावना वाला व्यक्तित्व , नेतृत्व के गुणों से परिपूर्ण , शिक्षाविद , भजन कीर्तन में पारंगत , रिटायर्ड प्रधानाचार्य , राजस्थान शिक्षक संघ (आंबेडकर) के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री तुलसा राम जी देवपाल का आज निधन दुखद है । परमपिता उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति दे । शत शत नमन । सादर पुष्पांजलि अर्पित करते है ।
*आदिवासी ने आग का अविष्कार किया जिससे हम आज पका हुआ भोजन खाते है । आदिवासी ने हल बनाया जिससे खेती कर हम अनाज उगाते है । आदिवासी ने पत्थर से हथियार बनाया जिस के परिष्कृत रूप से हम अपनी सुरक्षा करते है । आदिवासी ने पहिया बनाया जिससे आज हम वाहन की सवारी कर रहे है । आदिवासी ने जंगल से जड़ी बूटियों को ढूंढ निकाला जिससे हमारे असाध्य रोगों का निदान होता है । हो सकता है आदिवासी निरक्षर हो परंतु उसे अपढ़ और गंवार नहीं कह सकते । आदिवासी की वैज्ञानिक सोच को सलाम है । भारत के मूलनिवासी के खून को मत ललकारिए मंत्री जी । भारत का आदिवासी जल, जंगल और जमीन का असली मालिक है । आदिवासी का अपमान भारत की सभ्यता और संस्कृति का अपमान है । राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने बड़बोले , असभ्य और अपढ़ शिक्षा मंत्री मदन जी दिलावर को तुरन्त मंत्री परिषद और भाजपा को उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए ।*
*सूजाराम इणखिया*
*प्रदेश संरक्षक*
*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)*
11/01/2024
🙏🙏💐💐🙏🙏💐💐🙏🙏
मेरी माँ साहेब के दुःखद निधन पर शत शत नमन करते हुए दो शब्द अर्ज है l माँ साहेब घर का आधार स्तम्भ (थूणी) , घर की रौनक, घर की लक्ष्मी, आशीर्वाद का अथाह समंदर, परिवार को जोड़ कर रखने वाली मजबूत सांकल (चैन) , वात्सल्य की गहरी नदी, माँ के लिए जितनी भी उपमाएं दो कम ही है l मैंने और मेरे परिवार ने वो खोया है जो इस जीवन में पुनः कभी प्राप्त नहीं होगा l मेरा आप सभी से (विशेष तौर से युवा शक्ति से) यही निवेदन है कि जीवन बहुत छोटा है l जिस व्यक्ति के पास माँ - पिता का सानिध्य है वह व्यक्ति इस दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति है l जिस व्यक्ति के साथ इस जोड़ी या दोनों में से एक भी भगवान है उसके आगे सोने का ढेर भी तुच्छ है l जब इनमें से एक भी आपके पास नहीं होंगे तब इनकी क़ीमत आपको पता चलेगी l हमारे लिए इस नश्वर प्रकृति में माँ - पिता ही जीवित ईश्वर है l जो इनके आशीर्वाद से वँचित रहा वह दुनिया का सबसे अभागा व्यक्ति है l जो व्यक्ति इनकी सेवा करने से वँचित रहा वह इनके जाने के बाद बहुत पछतायेगा l क्षमा करें, मैंने बहुत अधिक लिख दिया पर मैंने इस छोटे से जीवन में जो महसूस किया उसका उल्लेख ही कर रहा हूँ l*
*आप सभी साथियों, मित्रों, युवा साथियों और शुभचिंतकों ने मेरे इस दुःखद और असीम शोक समय में सांत्वना के शब्दों के साथ मुझे संबल दिया, मेरी माँ साहेब के लिए श्रद्धा प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी उसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार आपके आभारी रहेंगे l*💐💐🙏🙏
*आपका अपना*
*सूजाराम इणखिया*
*चांधन , जैसलमेर*
*प्रदेश संरक्षक, राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)*
20/10/2023
आप सभी मित्रों के स्नेह, दुआ और आशीर्वाद से पुत्र नवजोत इणखिया ने RAS प्री क्लियर कर एक सीढ़ी पार कर ली है l आशीर्वाद बनाये रखें ताकि मुख्य परीक्षा भी पास करे l आप सभी को बधाई !
16/05/2022
खेताराम जी परिहार प्रधानाचार्य की पुत्री के विवाह समारोह , कनोई , तनसुख जी बारूपाल व्याख्याता सेउवा के सगाई समारोह एवं भैराराम जी गेंवा ACBO सम के सुपुत्र के विवाह समारोह में संगठन के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए उपस्थिति दी ।
12/05/2022
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रखर वक्ता , जुझारू और जोशीले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री केशव भाई कच्छावा की प्रथम पुण्यतिथि पर संगठन की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते है ।
सूजाराम इणखिया
प्रदेश सभाध्यक्ष , राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)
23/02/2022
2004 के बाद नियुक्त राज्यकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की घोषणा अशोक जी गहलोत जैसे संवेदनशील जननायक ही कर सकते है । कर्मचारियों और उनके ओरिवार जनों का आर्थिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए आपका आभार ।
27/01/2022
केबिनेट मंत्री आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग राजस्थान सरकार श्री गोविंदराम चौहान से भेंट कर संगठन के 14 सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की । मंत्री महोदय ने मांगपत्र की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का विश्वास दिलाया ।
29/12/2021
संगठन के वरिष्ठ साथी श्री नेहचलराम जी का आज आकस्मिक निधन हो गया । परम पिता आपकी आत्मा को शांति एवं आपके परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति दे । राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है । शत शत नमन ! सादर श्रद्धांजलि !
राजस्थान सरकार के यशस्वी केबिनेट मंत्री श्री शाले मोहम्मद जी एवं जैसलमेर के लोकप्रिय विधायक श्री रूपाराम जी धनदे साहब का संगठन आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता है । आपने संगठन के पीड़ित शिक्षकों के स्थानांतरण करवा कर उन्हें अपने परिवार के पास पहुंचाया इसके लिए आपका अभिनंदन करते है ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Vpo. Chandhan , Jaisalamer
Jaisalmer