Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School

Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School

Share

Empowering young minds through quality education. RBSE-Affiliated | Nursery to 12th | Jaipur
Smart classrooms • Co-curricular learning • Values-based growth

श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना आज से लगभग 133 वर्ष पूर्व एक प्राथमिक पाठशाला के रुप में जयपुर के दिगम्बर समाज द्वारा हुई थी, जिसका संचालन प्रारम्भ में दिगम्बर जैन संस्कृत पाठशाला सन 1945 तक मिडिल स्कूल के रुप में होता रहा। सन 1965 में विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर प्रदान किया गया । इस विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर से सम्बद्धता प्राप्त है। शैक्षिक साह

Photos from Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School's post 03/06/2026

*महावीर स्कूल में 49वां लेख सुधार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में सी-स्कीम स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय डांडिया तकनीक आधारित 49वें लेख सुधार प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के हस्तलेखन को सुंदर, स्पष्ट एवं प्रभावशाली बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करना भी रहा। शिविर में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी लेखनी में उल्लेखनीय सुधार किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री उमरावमल संघी ने कहा कि सुंदर लेखनी व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों की लिखावट की सराहना करते हुए कहा कि शिविर के बाद सभी प्रतिभागियों का लेख इतना सुंदर एवं संतुलित हो गया है कि श्रेष्ठ लेख का चयन करना भी कठिन प्रतीत होता है।

शिक्षा परिषद के कोषाध्यक्ष श्री महेश काला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल युग में भी हस्तलेखन का महत्व कम नहीं हुआ है। सुंदर लेखन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति को विकसित करता है तथा उनके व्यक्तित्व को नई दिशा प्रदान करता है।

शिविर प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री नरेश जैन ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिक्षा परिषद पिछले 48 वर्षों से निरंतर लेख सुधार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों, विद्यालय समन्वयक श्री सुशील कुमार जैन एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में महावीर पब्लिक स्कूल की आचार्या श्रीमती सीमा जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध, निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की भावना का विकास करते हैं।

*डांडिया तकनीक के माध्यम से सुंदर हस्तलेखन का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और विद्यार्थियों की लेखनी को नई पहचान प्रदान कर रहा है।*

Photos from Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School's post 19/05/2026

महावीर स्कूल में 15 दिवसीय हस्तलेख सुधार प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

सी-स्कीम स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार, दिनांक 18 मई 2026 से 15 दिवसीय डांडिया तकनीक आधारित हस्तलेख सुधार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन को सुंदर, स्पष्ट एवं प्रभावशाली बनाने का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेविका एवं जौहरी बाजार महिला मंडल की मंत्री श्रीमती पुष्पा सोगानी ने भगवान महावीर स्वामी एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि सुंदर हस्तलेख केवल अक्षरों की सजावट नहीं, बल्कि व्यक्ति के अनुशासन, धैर्य और व्यक्तित्व का परिचायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के साथ लेखन कला को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग में भी हस्तलेख का महत्व कम नहीं हुआ है, क्योंकि सुंदर लेखन व्यक्ति की पहचान और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है।

इस अवसर पर शिक्षा परिषद के मानद मंत्री श्री सुनील बख्शी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुंदर लेख व्यक्ति का दर्पण होता है, जिसमें उसकी सोच, संस्कार और व्यक्तित्व की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लेखन में निरंतरता, स्वच्छता और एकाग्रता बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अच्छा हस्तलेख विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

शिविर प्रभारी एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री नरेश जैन के निर्देशन एवं नेतृत्व में आयोजित इस हस्तलेख सुधार प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर में विद्यार्थियों को डांडिया तकनीक के माध्यम से अक्षरों की बनावट, गति, संतुलन एवं प्रस्तुतीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के आचार्य श्री संदीप शांडिल्य ने कहा कि यह तकनीक मनोवैज्ञानिक आधार पर तैयार की गई है।

इस अवसर पर शिक्षा परिषद के कोषाध्यक्ष श्री महेश काला, श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के कन्वीनर श्री पी.सी. छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर श्री सुशील कुमार जैन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में महावीर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। मंच संचालन प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती विनीता जैन ने किया।

Photos from Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School's post 09/05/2026

"Social Service Scheme Camp" Concludes at Shri Mahaveer Digamber Jain Higher Secondary School

As per instruction of the Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer the three-day "Social Service Scheme Camp" organized for 12th-grade students at Shri Mahaveer Digamber Jain Higher Secondary School concluded successfully on May 9, 2026. The camp, which began on May 7, 2026, aimed to develop social responsibility, awareness, and leadership skills among students.
Camp in-charge Mr. Naresh Jain briefed the students on the program's detailed outline.
On the first day, lecturer Mrs. Pragya Jain presented a lecture on "First Aid: A Current Need." She highlighted the work and contributions of the Indian Red Cross Society and trained students in first aid procedures for emergencies such as burns, cuts, and nosebleeds.
Following this, Lecturer Mr. Naresh Jain provided valuable information on "Consumer Protection" to students about consumer rights, the grievance redressal process, and the need for transparency in the marketplace.
On the second day, lecturer Mr. Sudhir Jain expressed his views on the topic "Environmental Enhancement and Conservation." Lecturer Mrs. Sonia Jain made students aware of the topic "Preservation of Cultural Heritage." At the end of the session, Lecturer Mr. Sushil Jain informed about the importance of traffic rules and necessary regulations.
Lecturer Dr. Vimala Bhati, speaking on the topic "Role of Voting in Nation Building," organized a mock election and explained the importance of the democratic process to the students.
At the closing ceremony, camp in-charge Mr. Naresh Jain expressed his gratitude to all the lecturers, teachers, and students, saying that such camps play an important role in the all-round development of students. The program concluded with enthusiasm and a positive message.
श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में “सोशल सर्विस स्कीम कैंप” का सफल समापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय “सोशल सर्विस स्कीम कैंप” का 9 मई 2026 को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। 7 मई से प्रारंभ हुए इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

शिविर प्रभारी श्री नरेश जैन ने विद्यार्थियों को शिविर की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया।
प्रथम दिवस पर व्याख्याता श्रीमती प्रज्ञा जैन ने “प्राथमिक उपचार : वर्तमान आवश्यकता” विषय पर जानकारी देते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जलने, कटने एवं नकसीर जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की उपयोगी जानकारी दी।

इसके पश्चात व्याख्याता श्री नरेश जैन ने “उपभोक्ता संरक्षण” विषय पर विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं बाजार में पारदर्शिता की आवश्यकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

द्वितीय दिवस पर व्याख्याता श्री सुधीर जैन ने “पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं व्याख्याता श्रीमती सोनिया जैन ने विद्यार्थियों को “सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण” के महत्व से अवगत कराया।
सत्र के अंतिम दिवस व्याख्याता श्री सुशील जैन ने यातायात नियमों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
व्याख्याता डॉ. विमला भाटी ने “राष्ट्र निर्माण में मतदान की भूमिका” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मॉक इलेक्शन का आयोजन किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया।

समापन समारोह में शिविर प्रभारी श्री नरेश जैन ने सभी व्याख्याताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्साह, जागरूकता एवं सकारात्मक संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Photos from Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School's post 04/04/2026

Lord Mahaveer: Five Names, One Message ✨

On the auspicious occasion of Mahaveer Jayanti, Shri Mahaveer Digambar Jain Higher Secondary School organized a grand and inspiring live tableau. This special event not only captivated the audience but also brought to life the eternal messages of Lord Mahaveer.

Theme: "Lord Mahaveer: Five Names, One Message"

* Through live enactments, the students vividly presented the glorious legends associated with Lord Mahaveer's five names—Vardhaman, Veer, Ativeer, Mahaveer, and Sanmati.
* At the heart of the tableau lay the teachings of non-violence, truth, renunciation, and compassion—values ​​that remain even more relevant in today's times.
The guidance of the Tableau-in-Charge, Shri Naresh Jain, and the direction of Dr. Sheela Jain were highly commendable in making this grand event a resounding success. The students' hard work and their captivating performances inspired everyone to follow in the footsteps of Lord Mahaveer's ideals. All the students who were participated in this event felicitated by certificate and gifts by the School Coordinator, Shri Sushil Kumar Jain.
भगवान महावीर: पाँच नाम, एक संदेश ✨

श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक सजीव झांकी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम ने न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि भगवान महावीर के शाश्वत संदेशों को भी जीवंत कर दिया।

थीम: "भगवान महावीर: पाँच नाम, एक संदेश"

* विद्यार्थियों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान महावीर के पाँचों नामों — वर्धमान, वीर, अतिवीर, महावीर और सन्मति — के पीछे छिपी गौरवशाली गाथाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
*झांकी के केंद्र में अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा की शिक्षाएं रहीं, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में झांकी प्रभारी श्री नरेश जैन का मार्गदर्शन एवं डॉ. शीला जैन का निर्देशन सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Photos from Shri Mahaveer Digamber Jain Sr. Sec. School's post 14/03/2026

*Historical Review Seminar of the Ideal Teaching Method Book at Mahaveer School: Teachers' Honors Review Seminar and Awards Ceremony Held*
Under the joint aegis of the All India Dharma Jagruti Sansthan, Rajasthan, and the Shri Mahaveer Digambar Jain Shiksha Parishad, C-Scheme, Jaipur, a grand review seminar, question–answer competition, and awards ceremony was held on Thursday, 05-03-2026, in the Mahaveer Sabha Bhawan Auditorium of Shri Mahaveer Digambar Jain Higher Secondary School. The program focused on the epoch-making book Adarsh Shikshan Vidhi, written by His Holiness Chakravarti Acharya Vasunandi Ji Mahamuniraj and edited by Aryika Ratna Vardhaswa Nandini .
The Book Will Provide Moral Education to the Education System
During the review, teachers stated that this important 342-page book presents education not merely as a means of employment, but as a path toward self-awakening, character building, and spiritual liberation. Guest speakers *Dr. Yash Jain* and *Shri Rakesh Jain* explained that, in the light of Jain philosophical principles such as non-violence, truth, non-possession, and pluralism, the book offers moral direction to the modern education system.
The Book Contains 126 Verses in Prakrit
Shri Padmachand Jain Bilala, Provincial President of Dharma Jagruti Sansthan, stated in his address that the book contains 126 verses in Prakrit, divided into 20 chapters. These chapters provide deep philosophical and practical discussions on topics such as the characteristics and needs of education, women’s education, physical, mental, practical, and spiritual education, the concept of ideal education, the qualities of an ideal disciple, the guru–disciple relationship, and effective teaching methods.
Blessings Received from Acharya Shri Vasunandi Ji Mahamuniraj from Kundalpur.
The ceremony began with the lighting of the lamp by the distinguished guests, followed by a Mangalacharan in Prakrit. A video message containing the blessings of Acharya Vasunandi Ji Mahamuniraj from Kundalpur Vihar was also presented.
Teachers Were Awarded
Shri Sunil Bakhshi, Honorary Secretary of the organization, stated that the book emphasizes character building and life values alongside academic education.
Shri Umraomal Sanghi, President of Shri Mahaveer Digambar Jain Shiksha Parishad, and Shri Sunil Bakhshi informed that the program also included the honoring of participants of a written question–answer competition organized for teachers of the Mahaveer Shiksha Parishad after a comprehensive study of the book.
The first prize in the competition was jointly awarded to Mrs. Pragya Jain, Lecturer at Shri Mahaveer Digambar Jain Higher Secondary School, and Dr. Bhagchand Jain, Senior Teacher at Mahaveer Public School, along with a cash prize of ₹5100.
The second prize was awarded to Mrs. Divya Jain, Senior Teacher at Shri Mahaveer Digambar Jain Higher Secondary School, with a cash prize of ₹3100.
The third prize was awarded to Shri Raj Mohan Gupta, Lecturer at Shri Mahaveer Digambar Jain Higher Secondary School, with a cash prize of ₹2100.
All teachers who participated in the written examination were also honored with cash prizes.
The chief guest of the program was Mr. Anil Jain, IPS. The special guests included Dr. Yash Jain, Assistant Professor at Rajasthan University, Jaipur, and Mr. Rakesh Jain, associated with Doordarshan and a former IBPS officer. All the guests were welcomed and felicitated by the council officials at the institute.
Self-Elevation Through Education
Mr. Pankaj Jain, Treasurer of Dharma Jagruti Sansthan, delivered the vote of thanks and stated that Acharya Shri’s clear message is that the purpose of education should not be limited to intellectual development, but should also focus on the upliftment of the soul. Teachers of the Shiksha Parishad remarked in their review that the book is highly relevant in the present era for the holistic development of children, cultural enrichment, and value-based education.
The program was systematically conducted by Activity In-Charge Mr. Naresh Jain.

Want your school to be the top-listed School/college in Jaipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Mahaveer Marg, C Scheme
Jaipur
302001