20/12/2025
एक संदेश, दिल से..
आदरणीय अभिभावकगण एवं प्रिय विद्यार्थियों,
किसीने सही कहा है कि,
भरोसा कांच सा नहीं,चट्टान सा होना चाहिए।
यह ऊपर बढ़ता हुआ ग्राफ अराइज की सफलता का नहीं, बल्कि आप सभी अभिभावकगण के इसी अटूट विश्वास कर प्रतीक है।
जब एक विद्यार्थी अपना घर-आंगन छोड़कर हमारे पास आता है, तो वह अकेला नहीं आता उसके साथ उसके माता-पिता की आँखों में बसे 'सुनहरे सपने' और 'उम्मीदें भी आती हैं। इन हजारों उम्मीदों को पिछले 13 वर्षों से हकीकत में बदलते देखना, हमारे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।
इस वर्ष अराइज की चंचल चौधरी की CUET 2025 में ऐतिहासिक AIR-1 रैंक साथ ही पिछले 13 वर्षों में लगभग JET, व CUET 2139 Arise का University व Govt. Agriculture Colleges में चयन होना, इस बात का प्रमाण है कि जब आपका विश्वास और हमारी मेहनत मिलती है, तो इतिहास रचा जाता है। ऑल इंडिया टॉपर
चंचल चौधरी
CUET 2025
अराइज परिवार उन सभी अभिभावकगण कर ऋणी है, जिन्होंने अपनी सबसे कीमती पूजी अपने बच्चों, को हमें सौंपा। आपका
यह विश्वास ही हमारी पूरी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
सस्नेह और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित अराइज परिवार ✨🙏