12/06/2025
मेरे जीवन का एक गौरवपूर्ण पल राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित उद्यमी भारत समारोह के दौरान 30.06.2022 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 की दिव्यांग सेवा उद्यमी श्रेणी में जयपुर राजस्थान के अशोक कुमार पारीक संस्थापक एवं निर्देशक लाडो कैड टेक्नोलॉजी जयपुर को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया
इस सम्मान समारोह से पूर्व मुझे लगभग 5 मिनट माननीय प्रधानमंत्री महोदय आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से संवाद करने का एक सुनहरा अवसर मिला जिसमें मैंने माननीय प्रधानमंत्री महोदय को अपने बारे में अपने सेवा उद्यम के बारे में तथा अपने सेवा उद्यम को भविष्य में किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है इस बारे में संवाद किया संवाद के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने मेरा मार्गदर्शन भी किया
माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से मुझे भविष्य में स्वयं को एवं अपने सेवा उद्यम लाडो कैड टेक्नोलॉजी को नई बुलंदियों तक ले जाने की एक अद्भुत प्रेरणा भी मिली इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री महोदय को कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं