05/09/2015
LIKE US :-
Vijay Sastri ji~+91-70232 67711
https://www.facebook.com/loveproblemspecialistbaba
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भद्र और गजकेशरी योग में पड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण के सबसे बड़े भक्त शनि महाराज के दिन शनिवार को मध्य रात्रि में भगवान का जन्म हो रहा है।
खास बात यह है कि किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए शनिवार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संयोग पर्याप्त है। 5 सितंबर की मध्यरात्रि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग है।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय के सारे योग इस बार पड़ रहे हैं। उस समय की तरह इस बार भी रोहिणी नक्षत्र चल रहा है। ऐसा सुंदर संयोग 42 वर्षों के बाद आया है। 5 सितंबर शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद प्रारंभ हो रही अष्टमी तिथि 6 सितंबर सुबह 7:35 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र शनिवार सुबह 6:15 बजे से है।इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भद्र और गजकेशरी योग में पड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण के सबसे बड़े भक्त शनि महाराज के दिन शनिवार को मध्य रात्रि में भगवान का जन्म हो रहा है।खास बात यह है कि किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए शनिवार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संयोग पर्याप्त है।
30/08/2015
Vijay Sastri
Contact : +91-70232 67711
त्योहारों का मौसम चल रहा है। कुछ ही दिनों में नवरात्र और दीपावली भी आने वाली है लेकिन क्या आपका घर मां दुर्गा और लक्ष्मी के स्वागत के लिए तैयार है।
वास्तु विज्ञान के अनुसार देवी-देवाताओं की कृपा घर पर बनी रहे इसके लिए पूजा घर वास्तु दोष से मुक्त होना चाहिए। जहां पूजा घर वास्तु के नियमों के विपरीत होता है वहां ध्यान और पूजा करते समय मन एकाग्र नहीं रह पाता है। इससे पूजा-पाठ का पूर्ण लाभ नहीं मिलता है।
वास्तु विज्ञान के अनुसार पूजा घर पूर्व अथवा उत्तर दिशा में होना चाहिए। इन दिशाओं में पूजा घर होने पर घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। पूजा घर के ऊपर अथवा इसके अगल-बगल शौचालय या स्नानघर नहीं होना चाहिए। आजकल बहुत से लोग सीढ़ी के नीचे या तहखाने में पूजा घर बनवा लेते हैं जो वास्तु के अनुसार उचित नहीं है।
अगर एक ही घर में कई लोग रहते हैं तो अलग-अलग पूजा घर बनवाने की बजाय मिलजुलकर एक पूजा घर बनवाएं। एक ही मकान में कई पूजा घर होने पर घर के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
भगवान को एक दूसरे से कम से कम एक इंच की दूरी पर रखें। अगर घर में एक ही भगवान की दो तस्वीर हो तो, दोनों को आमने-सामने बिल्कुल भी नहीं रखें। एक ही भगवान के आमने सामने होने पर घर में आपसी तनाव बढ़ता है।
अगर जगह की कमी के कारण शयन कक्ष में ही पूजा घर बनाना पड़े तो ध्यान रखें कि बिछावन इस प्रकार हो ताकि सोते समय भगवान की ओर पैर नहीं हो। रात में सोने के समय भगवान की मूर्तियों के सामने पर्दा लगा दें।
26/08/2015
Vijay Sastri”
Contact : +91-70232 67711
सभी ग्रह भयभीत होते हैं हनुमान से...जानिए पवनपुत्र की महिमा
पवनपुत्र, रामभक्त, बालब्रह्मचारी, नाजाने और कितने नामों से हनुमान के भक्त उन्हें पुकारते हैं. उनके कृपा से जुड़े चम्त्कारों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको पवनपुत्र हनुमान से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद आप में से बहुत कम ही लोग जानते होंगे.
सूर्यपुत्र शनि देव का क्रोध और कृपा तो जगजाहिर है. एक बार शनि ने हनुमान को अपने साथ युद्ध करने के लिए ललकारा. हनुमान उनसे युद्ध नहीं करना चाहते थे, उन्होंने शनि को अपनी पूछ से बांधकर ब्रह्मांड के चक्कर लगवा दिए. शनि की पूरी देह से खून बहने लगा और वह हनुमान से खुद को छोड़ने का आग्रह करने लगे. हनुमान ने उन्हें एक शर्त पर छोड़ा कि वो उनके भक्तों को कभी परेशान नहीं करेंगे.
शनि के बाद अगर किसी ग्रह से लोग भयभीत होते हैं तो वो है राहु-केतु, लेकिन ये दोनों ग्रह हनुमान से डरते हैं और कभी उनके आदेश को नजरअंदाज नहीं कर सकते इसलिए हनुमान के भक्तों को इनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है.
भगवान हनुमान की पूजा करना अर्थात नौ ग्रहों को प्रसन्न करने जैसा है.
हनुमान को प्रसन्न करने करने के लिए: हनुमान अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते. राम का नाम लेने से, हनुमान चालीसा का पाठ करने से और पवनपुत्र को फल या बेसन से बने खाद्य पदार्थों का भोग लगाने से वह प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं.
और अधिक जानकारी एवं ज्योतिष सेवाओ के लिए संपर्क करे :- problems solution By Gold-medalist Powerful Astro"Vijay Sastri ji~+91-70232 67711
26/08/2015
LIKE US :-
https://www.facebook.com/loveproblemspecialistbaba
Miraculous solutions of difficult problems solution By Gold-medalist Powerfull Astro"Vijay Sastri ji~+91-70232 67711
घर में रखें ऐसी बांसुरी धन बढ़ेगा और खुशहाली आएगी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं।
वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं।
इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
25/08/2015
धन की मनोकामना पूरी करने के लिए
मंगलवार के दिन 22 पीपल के पत्ते लें। उन्हें धोकर रखें। इसके बाद पूर्व दिशा में मुंह करके हर पत्ते पर "राम" लिखें तथा इन्हें उसी दिन हनुमानजी पर चढ़ा आए। आपको तुरंत ही धन लाभ होना शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें यह प्रयोग केवल मंगलवार के दिन ही आरंभ होना चाहिए।
ऋण मुक्ति के लिए
शुक्ल पक्ष (अमावस्या से पूर्णिमा के बीच का समय) में मंगलवार को आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाकर हनुमानजी के मंदिर में चढ़ाएं और गरीबों को खिलाएं। इससे सभी कर्जे दूर हो जाएंगे। -
Like Us-
https://www.facebook.com/loveproblemspecialistbaba
24/08/2015
वास्तु टिप्स अपनाएं, बेरोजगारी दूर भगाएं
1. नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं, तो जेब में लाल रूमाल या कोई लाल कपड़ा रखें। सम्भव हो, तो शर्ट भी लाल पहनें। आप जितना अधिक लाल रंग का प्रयोग कर सकते हैं, करें। लेकिन यह याद रखें कि लाल रंग भड़कीला ना हो, सौम्य लगे।
2. रात में सोते समय बेडरूम में पीले रंग का प्रयोग करें। याद रखें, लाल, पीला व सुनहरा रंग आपके भाग्य में वृद्धि लाता है। इसलिए हमेशा इसे अपने साथ रखें और इन रंगों का व्यवहार ज्यादा से ज्यादा करें, सफलता मिलेगी।
3. उत्तर दिशा की दीवार को व्यवस्थित करें। अगर इस दीवार पर कोई गैर जरूरी या पुराना सजावट का सामान हो तो उसे हटा दें। स्टेशनरी का पुराना सामान, ऑफिस की पुरानी फाइलें इन चीजों को घर से बाहर कर दें और उत्तर दिशा की दीवार को खाली रखें। साथ ही स्टील की अलमारी को भी उत्तर दिशा में रखने से बचें।
4. उत्तर दिशा की दीवार पर फुल लेंथ मिरर(आईना) रख सकते हैं। इस दिशा में आईना रखने से आपको बेहतर अवसर मिलने के चांस बढ़ जाएंगे और इंटरव्यू में भी सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
5. इंटरव्यू के लिए घर से बाहर निकल रहे हों तो अपना दायां पैर पहले बाहर रखें। साथ ही घर से निकलने से पहले भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें सुपारी चढ़ाएं और प्रसाद के तौर पर इसे ग्रहण करें।
6. इंटरव्यू लेने वाले के सामने अपना हाथ या पैर मोड़कर बैठने की बजाए, पूरे आत्मविश्वास के साथ बैठें। इन आसान टिप्स को आजमाकर आप निश्चित ही बेरोजगारी दूर करने और नौकरी पाने में सफलता हासिल कर पाएंगे।