SBN Senior Secondary School

SBN Senior Secondary School Coeducational English & Hindi Medium School

18/05/2026
18/05/2026

The formula is simple. Protect big cats, and you protect the future.
will turn this equation into collective global action.

18/05/2026

अगर रुकने से जिंदगी चलती है तो इसमें क्या हर्ज है। रेड लाइट पर स्टॉप लाइन से पहले रुकें।

यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपका सफर सुरक्षित हो इस इरादे से करें।

रेड लाइट पर रुककर आप न केवल कानून की पालना करते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन का भी आदर करते हैं, और सुरक्षित कर देते हैं।

सफर पर जब निकले, सजग रहे।

राजस्थान पुलिस: सेवा, सदैव, सर्वत्र।


18/05/2026

Be alert while you travel and do not go near the edge of the platform to click pictures or make reels, as one moment of distraction may lead to a major mishap.

18/05/2026
18/05/2026

अतीत को सहेजें, भविष्य को संवारें!

संग्रहालय हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। राजस्थान की समृद्ध विरासत की सुरक्षा में राजस्थान पुलिस सदैव आपके साथ है।

हमारी प्राचीन कलाकृतियाँ देश की संपत्ति हैं, इनका सम्मान और सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

संग्रहालय ज्ञान के ऐसे केंद्र हैं जो इतिहास को किताबी पन्नों से बाहर निकाल कर हमें उसे महसूस करने का अवसर देते हैं।

अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझकर ही हम एक बेहतर और संगठित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

आइए, आज अपनी गौरवशाली कला और संस्कृति को और करीब से जानें।


18/05/2026

International Museum Day 2026 is observed globally under the theme "Museums Uniting a Divided World". The day highlights the critical role museums play as bridges across cultural, social, and geopolitical divides.

18/05/2026

रेन यात्रा के दौरान तेज आवाज में गाने या वीडियो चलाने से अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

कृपया इयरफोन का उपयोग करें और सुखद रेल यात्रा का आनंद लें।

18/05/2026

अपनी रेलयात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीज़ लेना ख़तरनाक साबित हो सकता है।

कृपया सतर्क रहें और इस तरह से ज़हर-ख़ुरानी गिरोह के झाँसे में फंसने से बचें।

17/05/2026

बचपन में ही अपने पिता को खो दिया, अनाथालय में पले-बढ़े, सालों की कड़ी मेहनत और लगन से आज बी अब्दुल नासर एक सफल IAS अधिकारी हैं।

अब्दुल जब 5 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनके पूरे परिवार को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी माँ ने जीवन यापन के लिए लोगों के यहां साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम शुरू कर दिया। वहीं नासर और उनके भाई-बहन अनाथालय में चले गए। यहीं से नासर की पढ़ाई शुरू हुई और उन्होंने परिवार को सँभालने के लिए सफाईकर्मी का काम शुरू कर दिया।

इसके साथ ही डिलीवरी बॉय का काम भी करते थे। बेहद गरीबी की हालत में भी उन्होंने किसी तरह 12वीं की पढ़ाई पूरी की और फिर थालास्सेरी के सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। नासर ने ट्यूशन पढ़ाया, फोन ऑपरेटर की नौकरी के साथ अखबार बांटने जैसे भी काम किए।

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अब्दुल को केरल के स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी के तौर पर पहली नौकरी मिली। लेकिन वह इस नौकरी से संतुष्ट नहीं हुए। 2006 में राज्य सिविल सेवा परीक्षा पास करके डिप्टी कलेक्टर बने।

उन्हें 2015 में केरल के सर्वश्रेष्ठ डिप्टी कलेक्टर के रूप में सम्मानित किया गया। अपनी लगन और कड़ी मेहनत से राज्य सिविल सेवा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर के पद तक पहुंचे। 2015 के अंत तक उन्हें केरल में सर्वश्रेष्ठ डिप्टी कलेक्टर घोषित किया गया।

इसके बाद 2017 में बी. अब्दुल नासर को IAS अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। फिर उन्होंने केरल सरकार के आवास आयुक्त के रूप में कार्य किया और 2019 में उन्हें कोल्लम का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया। इस तरह राज्य सिविल सेवा के माध्यम से बिना UPSC परीक्षा पास किए बी. अब्दुल नासर IAS अधिकारी बने।

आज IAS अब्दुल नासर दक्षिण भारत में एक सक्रिय अधिकारी हैं, और समाज के अलग-अलग पहलुओं को लेकर काम कर रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है।

SuccessStory

[Inspiring | UPSC | Never Give Up | IAS | Success Story ]

Address

4C-334, Jamunapuri Colony, Murlipura Scheme
Jaipur
302039

Telephone

+911412420442

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBN Senior Secondary School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category