21/01/2019
राजस्थान कौशल एव आजीविका विकास निगम एवम कम्प्यूकॉम फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान मे 'प्रमाण पत्र वितरण समारोह' आयोजित किया । ये कार्यकम कम्प्यूकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट,सीतापुरा के कृष्णा सुराना ऑडिटोरियम हाल मे, नियमित कौशल प्रशिक्षण कार्यकम के अंतर्गत आयोजित किया गया| इस खास मौके पर कम्प्यूकॉम ग्रुप के मैनिजिंग डाइरेक्टर श्री एस.के. सुराना, कम्प्यूकॉम कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ.एम.आर. फारूकी, रजिस्ट्रार प्रो. पवन अगवाल सहित, सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे । इस कार्यकम के दौरान, आरएसएलडीसी के सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये। साथ ही, इन प्रशिक्षार्थियों के लिये कम्प्यूकॉम कॉलेज मे रोजगार शिविर का आयोजन भी किया गया। इस भव्य रोजगार शिविर के अंतर्गत, जयपुर एव जयपुर के आस पास के शहरो की कई सारी कंपनीज ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों का रोज़गार हेतु इंटरव्यू लिया. इस पूरे माहौल में प्रमाण पत्र प्राप्त छात्रों का उत्साह देखते बनता था.छात्रों एवं उनके परिवार वालों ने इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की प्रशंसा की.