27/08/2020
What's the status of city bus services in Jaipur? How can citizens get the public transport services they need?
Join us City Dialogue: Jaipur on 28 Aug at 11 AM
Please click this URL to join: https://us02web.zoom.us/j/85758692363?pwd=RThmQmVVemVvZ25Gb1hibkhLcHgyUT09
Webinar ID: 857 5869 2363
Passcode: 744731
, , ,
17/07/2020
https://act.airalert.in/petitions/unite-to-demand-your-bus-ride
Hello Friends,
Let's Join this petition of Lakh ko Pachas - I've signed because I am convinced that public bus systems in cities need support to help people get to work and earn their livelihood, support the economy, and help avoid pushing cities back to the polluted past. A relatively small amount of investment now can make a real difference to people's lives, and conditions of cities.
Do check it out, sign, and share it with others.
Let's unite to demand our bus ride! 🤝
07/07/2020
प्रोजेक्ट प्रज्वला कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय (के जी बी वि) में जल , स्वास्थ्य व स्वछता (WASH)के बारे में जागरूक करने के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत बालिकाओं को व्हाट्सएप पर जोड़ा गया है। बालिकाओं के द्वारा अपने घर पर अपनाई जा रही अच्छी आदतों व कोविद-19 जैसी महामारी के चलते घर पर क्या-क्या सावधानियां बरतनी है। इससे संबंधित जानकारी अपने परिवार के सदस्यों में व अपने आसपास के क्षेत्र में जागरूकता के लिए बालिकाओं के द्वारा चित्र बनाकर व उनकी फोटो लेकर हमें साझा करने का कार्य किया गया।
कुछ झलकियाँ प्रस्तुत है :
18/06/2020
बालिका शिक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की स्थापना की गय। प्रज्वला कार्यक्रम के तहत, राजस्थान के सभी 33 जिलों में जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य (WASH) शिक्षा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रज्वला कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ के केजीबीवी में बालिका अनुकूल WASH सुविधाओं की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत है -
05/06/2020
विश्व पर्यावरण दिवस पर ईको क्लब द्वारा आयोजित गतिविधिया
05/06/2020
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की बालिकाओ की कृतियों की कुछ और झलकियां
05/06/2020
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के लिए विषय है, ' प्रकृति के लिए समय ' । पृथ्वी पर जीवन और मानव विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से सी- ई- ई- द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का आयोजन किया जा रहा है । जैव विविधता प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। जैवविविधता की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, इस विषय पर एक फोटो / ड्राइंग प्रतियोगिता की घोषणा की गई । कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की कक्षा 6-8 की बालिकाओं ने अपनी कृतियों द्वारा जैव विविधता की भूमिका, महत्व और सम्बंधित जानकारी का रचनातमक वर्णन किया । इस रचनात्मक वर्णन में पेंटिंग, निबंध, कविता, कहानी, मुहवारा, आदि द्वारा जीव और उसका प्राकृतिक संयोजन उसका दर्शाने का प्रयास किया ।
04/06/2020
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर एन्वॉयरमेंट एजुकेशन (सी.ई.ई)., राजस्थान के विद्यार्थियों को 'जैवविविधता और हम' विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है!
‘जैवविविधता के साथ सेल्फी प्रतियोगिता’ और ‘जैवविविधता चित्रकला प्रतियोगिता’ में भाग लेने हेतु ब्रोशर देखें और अपनी प्रविष्टियां [email protected] पर ई -मेल करें या 9450281900 पर Whatsapp करें ।